Tuesday, October 27, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

चौदह साल से उत्तराखंड जेल में बंद चार कैदी रिहा, 28 कैदियों की रिहाई पर विमर्श जारी

admin by admin
March 23, 2024
in देश
0

उत्तराखंड सरकार ने शुक्रवार को यहां उच्च न्यायालय को अवगत कराया कि अदालत के आदेश के अनुपालन में उसने 14 साल से अधिक समय से जेलों में बंद चार कैदियों को रिहा कर दिया है तथा 28 और कैदियों को रिहा करने पर विचार कर रही है।

हालांकि, अदालत ने अपने आदेश के पालन में देरी के लिए राज्य सरकार का प्रतिनिधित्व करने वाले वकीलों को फटकार लगाई और कहा कि शेष 28 कैदियों को शनिवार सुबह 10 बजे तक रिहा किया जाना चाहिए।

उच्च न्यायालय ने ऐसे 167 कैदियों की पहचान की थी और राज्य सरकार को बृहस्पतिवार शाम तक निर्णय लेने तथा शुक्रवार सुबह 10 बजे तक की गई कार्रवाई के बारे में अदालत को सूचित करने का निर्देश दिया था। इन 167 कैदियों में से एक की मौत हो चुकी है।

मुख्य न्यायाधीश ऋतु बाहरी और न्यायमूर्ति राकेश थपलियाल की खंडपीठ ने बृहस्पतिवार को चयनित कैदियों को रिहा करने का आदेश जारी किया था।

यह आदेश न्यायमूर्ति बाहरी द्वारा हल्द्वानी की जिला जेल और सितारगंज की संपूर्णानंद खुली जेल का दौरा करने तथा कैदियों की समस्याएं सुनने के बाद आया।

सरकारी वकील जे.एस. विर्क ने अदालत को बताया कि बृहस्पतिवार को चार कैदियों को रिहा कर दिया गया, जबकि 28 अन्य पर विचार चल रहा है। राज्य के महाधिवक्ता एस एन बाबुलकर भी वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये अदालत में पेश हुए।

अदालत ने ऐसे 28 कैदियों की रिहाई पर अब भी विचार करने के लिए राज्य सरकार की खिंचाई की और कहा कि उन्हें शनिवार सुबह 10 बजे तक रिहा किया जाना चाहिए।

इसमें कहा गया है कि यदि सरकार शेष कैदियों के बारे में निर्णय लेने में असमर्थ है तो अदालत इस मामले पर निर्णय लेने के लिए शनिवार को सुनवाई करेगी। हालांकि, शनिवार को उच्च न्यायालय में छुट्टी होती है, लेकिन जनता की भलाई के लिए वह अतिरिक्त समय तक काम करेगा।

अदालत ने कहा कि इससे यह भी सुनिश्चित होगा कि ये मामले अदालत की सामान्य मुकदमेबाजी को पटरी से नहीं उतारेंगे। अदालत ने कहा कि इन मामलों की पहली सुनवाई 20 अप्रैल को होगी।

Tags: चौदह साल से उत्तराखंड
Previous Post

मॉस्को में बड़ा आतंकी हमला: हमले में 60 लोगों की मौत, 145 घायल

Next Post

IPL 2024: सीएसके छह विकेट से जीता, चेपॉक पर आरसीबी के खिलाफ दबदबा कायम

Related Posts

अयोध्या

रामायण विश्वविद्यालय में महर्षि वाल्मीकि भवन और प्रतिमा का अनावरण, कुलाधिपति बोले- रामायण की शिक्षाएं सदैव दिखाती रहेंगी सही राह

October 26, 2026
अयोध्या

Watch, अयोध्या में शरद पूर्णिमा पर दंतधावन कुंड में विशेष आयोजन, चांदनी में रखी खीर श्रद्धालुओं को प्रसाद के रूप में बांटी

October 26, 2026
देश

ब्रिटानिया पर भ्रामक विज्ञापन के लिए एक लाख रुपये का जुर्माना, ब्रेड में गेहूं का आटा सिर्फ 62%

October 26, 2026
देश

अब E100 ईंधन पर भी चल सकेंगी फ्लेक्स-फ्यूल गाड़ियां, केंद्र सरकार ने मोटर वाहन नियमों में किया संशोधन

October 26, 2026
Next Post

IPL 2024: सीएसके छह विकेट से जीता, चेपॉक पर आरसीबी के खिलाफ दबदबा कायम

Recent Posts

रामायण विश्वविद्यालय में महर्षि वाल्मीकि भवन और प्रतिमा का अनावरण, कुलाधिपति बोले- रामायण की शिक्षाएं सदैव दिखाती रहेंगी सही राह

by Atul Narain Srivastava
October 26, 2026
0

अयोध्या, महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर महर्षि महेश योगी रामायण विश्वविद्यालय में सोमवार को महर्षि वाल्मीकि भवन और उनकी...

रुदौली के टांडा खुलासा गांव में निकली भव्य राम बारात, जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा गांव

by Atul Narain Srivastava
October 26, 2026
0

भेलसर (अयोध्या), रुदौली कोतवाली क्षेत्र की ग्राम सभा टांडा खुलासा में आयोजित रामलीला के तीसरे दिन भगवान श्रीराम के विवाह...

नेपाल का करनाली हाईवे क्यों कहलाता है ‘डेथ वैली’? पहाड़ों के बीच संकरी सड़क पर सफर किसी चुनौती से कम नहीं

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 26, 2026
0

नेपाल के पश्चिमी हिस्से के दुर्गम पहाड़ी इलाकों में स्थित करनाली हाईवे अपनी कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और जोखिम भरे रास्तों...

Watch, अयोध्या में शरद पूर्णिमा पर दंतधावन कुंड में विशेष आयोजन, चांदनी में रखी खीर श्रद्धालुओं को प्रसाद के रूप में बांटी

by Atul Narain Srivastava
October 26, 2026
0

अयोध्या, शरद पूर्णिमा के पावन अवसर पर अयोध्या के प्राचीन दंतधावन कुंड में विशेष धार्मिक आयोजन किया गया। इस दौरान...

इजराइल में मंगलवार को मतदान, नेतन्याहू के नेतृत्व की परीक्षा; बहुमत के लिए 61 सीटों का गणित अहम

by admin
October 26, 2026
0

इजराइल में संसदीय चुनाव मंगलवार को होंगे, जिनमें प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू सत्ता में बने रहने की कोशिश करेंगे। चुनाव में...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group