Monday, October 26, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

अब E100 ईंधन पर भी चल सकेंगी फ्लेक्स-फ्यूल गाड़ियां, केंद्र सरकार ने मोटर वाहन नियमों में किया संशोधन

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 26, 2026
in देश, व्यापार जगत
0


नयी दिल्ली, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने सोमवार को केंद्रीय मोटर वाहन नियमों में संशोधन अधिसूचित कर दिए, जिससे शुद्ध रूप से एथनॉल वाले ईंधन ‘ई-100’ पर चलने वाले फ्लेक्स-फ्यूल वाहनों का रास्ता साफ हो गया है।

फ्लेक्स-फ्यूल वाहन ई85 (85 प्रतिशत एथनॉल मिश्रित पेट्रोल) तथा ई100 जैसे उच्च एथनॉल मिश्रण वाले ईंधन पर चलने के लिए भी सक्षम बनाए जाते हैं।

मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि ई20 (पेट्रोल में 20 प्रतिशत एथनॉल का मिश्रण) से अधिक और ई100 तक के ईंधन विकल्पों का इस्तेमाल केवल उन्हीं वाहनों में किया जा सकेगा, जिन्हें इसके लिए डिजाइन और प्रमाणित किया गया है।

इसका मतलब है कि ई20 या सामान्य पेट्रोल पर चलने वाले वाहन ई85 या ई100 ईंधन का इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे।

नियमों में किए गए संशोधन के तहत वाहन वर्गीकरण की कुछ सीमाओं, ईंधन विनिर्देशों और उत्सर्जन संबंधी परीक्षणों में इस्तेमाल होने वाले तकनीकी संदर्भों में भी बदलाव किया गया है।

इसके अलावा, इन बदलावों से प्रभावित हल्के पेट्रोल और डीजल वाहनों के लिए वजन की सीमा 3,000 किलोग्राम से बढ़ाकर 3,500 किलोग्राम कर दी गई है।

सरकार कच्चे तेल के आयात पर निर्भरता घटाने के लिए पेट्रोल में एथनॉल के मिश्रण को बढ़ावा दे रही है। देश में ई20 ईंधन की शुरुआत हो चुकी है, जिसमें 20 प्रतिशत एथनॉल और 80 प्रतिशत पेट्रोल होता है।

मारुति सुजुकी इंडिया ने इस साल जून में देश का पहला फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन वैगनआर पेश किया था, जो ई20 से लेकर ई100 तक के एथनॉल-पेट्रोल मिश्रण वाले ईंधन पर चल सकता है।

इसके अलावा, टोयोटा, टाटा मोटर्स और हुंदै समेत अन्य वाहन विनिर्माता भी भारतीय बाजार के लिए फ्लेक्स-फ्यूल वाहन विकसित कर रहे हैं।

मंत्रालय ने इससे पहले वाहन उत्सर्जन नियमों में संशोधन का प्रस्ताव दिया था, ताकि अधिक एथनॉल मिश्रण वाले ईंधन और वैकल्पिक ईंधन के इस्तेमाल का दायरा बढ़ाया जा सके।

केंद्रीय मोटर वाहन नियम, 1989 में प्रस्तावित बदलावों का उद्देश्य ई85 और ई100 के साथ बी100 बायोडीजल तथा हाइड्रोजन-सीएनजी मिश्रित ईंधन के इस्तेमाल का प्रावधान करना था।

Tags: E100 ईंधनएथनॉल-मिश्रित पेट्रोलफ्लेक्स-फ्यूल वाहन
Previous Post

लखनऊ में कार पार्किंग विवाद में ताबड़तोड़ फायरिंग! तीन लोगों की मौत

Next Post

ब्रिटानिया पर भ्रामक विज्ञापन के लिए एक लाख रुपये का जुर्माना, ब्रेड में गेहूं का आटा सिर्फ 62%

Related Posts

देश

ब्रिटानिया पर भ्रामक विज्ञापन के लिए एक लाख रुपये का जुर्माना, ब्रेड में गेहूं का आटा सिर्फ 62%

October 26, 2026
उत्तर प्रदेश

चक्रवाती तूफान का यूपी में भी दिख सकता है असर, पूर्वी उत्तर प्रदेश में 29-30 अक्टूबर को बारिश का पूर्वानुमान

October 25, 2026
अंतराष्ट्रीय

सऊदी अरब में भारतीयों के लिए एडवाइजरी जारी, मिसाइल-ड्रोन अवरोधन के वीडियो बनाने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी

October 25, 2026
देश

कच्छ के सर क्रीक में भारतीय जलक्षेत्र में घुसे चार पाकिस्तानी मछुआरे पकड़े गए, नाव जब्त

October 25, 2026
Next Post

ब्रिटानिया पर भ्रामक विज्ञापन के लिए एक लाख रुपये का जुर्माना, ब्रेड में गेहूं का आटा सिर्फ 62%

Recent Posts

चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का यूपी पर असर, 29 अक्टूबर को पूर्वांचल में अत्यंत भारी बारिश की चेतावनी

by Atul Narain Srivastava
October 26, 2026
0

लखनऊ, बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रहे चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के प्रभाव से उत्तर प्रदेश के पूर्वी हिस्सों में...

संतकबीर नगर में अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार छात्र ओवरब्रिज से गिरा, मौत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 26, 2026
0

संतकबीर नगर जिला मुख्यालय के खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र में ओवरब्रिज पर अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार पॉलिटेक्निक छात्र...

ब्रिटानिया पर भ्रामक विज्ञापन के लिए एक लाख रुपये का जुर्माना, ब्रेड में गेहूं का आटा सिर्फ 62%

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 26, 2026
0

नयी दिल्ली, केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (सीसीपीए) ने ‘100 प्रतिशत गेहूं से बनी ब्रेड’ (होल व्हीट ब्रेड) का दावा करने...

अब E100 ईंधन पर भी चल सकेंगी फ्लेक्स-फ्यूल गाड़ियां, केंद्र सरकार ने मोटर वाहन नियमों में किया संशोधन

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 26, 2026
0

नयी दिल्ली, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने सोमवार को केंद्रीय मोटर वाहन नियमों में संशोधन अधिसूचित कर दिए, जिससे...

लखनऊ में कार पार्किंग विवाद में ताबड़तोड़ फायरिंग! तीन लोगों की मौत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 26, 2026
0

राजधानी लखनऊ के सआदतगंज इलाके में सोमवार को खाली जमीन पर कार खड़ी करने को लेकर विवाद के दौरान गोलीबारी...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group