Tuesday, October 27, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

मॉस्को में बड़ा आतंकी हमला: हमले में 60 लोगों की मौत, 145 घायल

admin by admin
March 23, 2024
in अंतराष्ट्रीय, देश
0

मॉस्को, (एपी) रूस की राजधानी मॉस्को में शुक्रवार को हमलावरों ने एक बड़े समारोह स्थल पर अंधाधुंध गोलीबारी की जिसके कारण 60 लोगों की मौत हो गई और 100 से अधिक लोग घायल हो गए।

हमलावरों ने गोलीबारी के बाद समारोह स्थल को आग लगा दी। इस्लामिक स्टेट आतंकवादी समूह ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है।

कुछ दिन पहले ही देश में हुए चुनाव में जीत हासिल कर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने सत्ता पर अपनी पकड़ को और मजबूत किया था।

इस्लामिक स्टेट समूह ने सोशल मीडिया पर संबद्ध चैनलों पर साझा किए गए एक बयान में हमले की जिम्मेदारी ली। इस्लामिक स्टेट समूह ने अपनी समाचार एजेंसी अमाक द्वारा साझा किए गए एक बयान के जरिए कहा कि उसने मॉस्को के बाहरी इलाके क्रास्नोगोर्स्क में ‘ईसाइयों’ की एक बड़ी सभा पर हमला किया, जिसमें सैकड़ों लोग मारे गए और घायल हो गए।

फिलहाल दावे की प्रामाणिकता सत्यापित नहीं की जा सकी है लेकिन एक अमेरिकी खुफिया अधिकारी ने ‘एसोसिएटेड प्रेस’ को बताया कि अमेरिकी खुफिया एजेंसी को पता चला था कि अफगानिस्तान में इस्लामिक स्टेट समूह की शाखा मॉस्को में हमले की योजना बना रही थी और उन्होंने रूसी अधिकारियों के साथ जानकारी साझा की थी।

अभी यह स्पष्ट नहीं है कि छापे के बाद हमलावरों का क्या हुआ। इसे रूस में पिछले दो दशक में हुआ सबसे भीषण आतंकी हमला माना जा रहा है। यह हमला ऐसे समय में हुआ है जब देश का यूक्रेन के साथ युद्ध तीसरे साल भी जारी है।

Russia’s Investigative Committee reports that that “over 60” people have died as a result of today’s terrorist attack at Crocus City Hall in Moscow.

“Unfortunately, the number of victims may continue to rise,” the message states pic.twitter.com/EpaJTz4jl4

— Mediazona English (@mediazona_en) March 23, 2024

मॉस्को के मेयर सर्गेई सोबयानिन ने हमले को ‘‘बहुत बड़ी त्रासदी’’ बताया।

रूस के राष्ट्रपति के आधिकारिक आवास ‘क्रेमलिन’ ने बताया कि हमलावरों के ‘क्रोकस सिटी हॉल’ में हमला करने के कुछ ही मिनट बाद पुतिन को इस बारे में सूचित कर दिया गया था। यह हॉल मॉस्को के पश्चिमी छोर पर स्थित एक बड़ा संगीत स्थल है, जिसमें 6,200 लोग बैठ सकते हैं।

यह हमला तब हुआ जब क्रोकस सिटी हॉल में प्रसिद्ध रूसी रॉक बैंड ‘पिकनिक’ के एक संगीत कार्यक्रम में शामिल होने के लिए लोगों की भीड़ जमा थी। राज्य की शीर्ष आपराधिक जांच एजेंसी ‘जांच समिति’ ने शनिवार तड़के बताया कि इस हमले में 60 से अधिक लोगों की मौत हो गई।

स्वास्थ्य अधिकारियों ने 145 घायलों की सूची जारी की जिनमें से 115 अस्पताल में भर्ती हैं। इनमें पांच बच्चे भी शामिल हैं। कुछ रूसी समाचार रिपोर्ट में बताया गया है कि हमलावरों द्वारा विस्फोटक फेंकने के बाद लगी आग में और अधिक पीड़ितों के फंसे होने की आशंका है।

बता दें कि, इस हमले को 5 आतंकियों ने अंजाम दिया है। हमले के बाद से पुलिस व अन्य एजेंसियां घटनास्थल के पास मौजूद हैं। साथ ही हेलीकॉप्टर के जरिए भी नजर बनाए हुए हैं। साथ ही रूसी सेना की विशेष बल की टीम भी क्रोकस सिटी हॉल पहुंच चुकी है। बता दें कि इस हमले की जिम्मेदारी इस्लामिक स्टेट यानी ISIS ने ली है।

Previous Post

गाजियाबाद में चेन छीनने वाला लुटेरा पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

Next Post

चौदह साल से उत्तराखंड जेल में बंद चार कैदी रिहा, 28 कैदियों की रिहाई पर विमर्श जारी

Related Posts

अयोध्या

रामायण विश्वविद्यालय में महर्षि वाल्मीकि भवन और प्रतिमा का अनावरण, कुलाधिपति बोले- रामायण की शिक्षाएं सदैव दिखाती रहेंगी सही राह

October 26, 2026
अंतराष्ट्रीय

नेपाल का करनाली हाईवे क्यों कहलाता है ‘डेथ वैली’? पहाड़ों के बीच संकरी सड़क पर सफर किसी चुनौती से कम नहीं

October 26, 2026
अयोध्या

Watch, अयोध्या में शरद पूर्णिमा पर दंतधावन कुंड में विशेष आयोजन, चांदनी में रखी खीर श्रद्धालुओं को प्रसाद के रूप में बांटी

October 26, 2026
अंतराष्ट्रीय

इजराइल में मंगलवार को मतदान, नेतन्याहू के नेतृत्व की परीक्षा; बहुमत के लिए 61 सीटों का गणित अहम

October 26, 2026
Next Post

चौदह साल से उत्तराखंड जेल में बंद चार कैदी रिहा, 28 कैदियों की रिहाई पर विमर्श जारी

Recent Posts

रामायण विश्वविद्यालय में महर्षि वाल्मीकि भवन और प्रतिमा का अनावरण, कुलाधिपति बोले- रामायण की शिक्षाएं सदैव दिखाती रहेंगी सही राह

by Atul Narain Srivastava
October 26, 2026
0

अयोध्या, महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर महर्षि महेश योगी रामायण विश्वविद्यालय में सोमवार को महर्षि वाल्मीकि भवन और उनकी...

रुदौली के टांडा खुलासा गांव में निकली भव्य राम बारात, जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा गांव

by Atul Narain Srivastava
October 26, 2026
0

भेलसर (अयोध्या), रुदौली कोतवाली क्षेत्र की ग्राम सभा टांडा खुलासा में आयोजित रामलीला के तीसरे दिन भगवान श्रीराम के विवाह...

नेपाल का करनाली हाईवे क्यों कहलाता है ‘डेथ वैली’? पहाड़ों के बीच संकरी सड़क पर सफर किसी चुनौती से कम नहीं

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 26, 2026
0

नेपाल के पश्चिमी हिस्से के दुर्गम पहाड़ी इलाकों में स्थित करनाली हाईवे अपनी कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और जोखिम भरे रास्तों...

Watch, अयोध्या में शरद पूर्णिमा पर दंतधावन कुंड में विशेष आयोजन, चांदनी में रखी खीर श्रद्धालुओं को प्रसाद के रूप में बांटी

by Atul Narain Srivastava
October 26, 2026
0

अयोध्या, शरद पूर्णिमा के पावन अवसर पर अयोध्या के प्राचीन दंतधावन कुंड में विशेष धार्मिक आयोजन किया गया। इस दौरान...

इजराइल में मंगलवार को मतदान, नेतन्याहू के नेतृत्व की परीक्षा; बहुमत के लिए 61 सीटों का गणित अहम

by admin
October 26, 2026
0

इजराइल में संसदीय चुनाव मंगलवार को होंगे, जिनमें प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू सत्ता में बने रहने की कोशिश करेंगे। चुनाव में...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group