आम लोगों के लिए बैंक से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। 31 मार्च 2024 को रविवार होने के बावजूद देश के सभी बैंक खुले रहेंगे। जिसको लेकर भारतीय रिजर्व बैंक(आरबीआई) ने नोटिफिकेशन जारी किया है। आरबीआई ने बताया, सभी एजेंसी बैंक 31 मार्च को जनता के लिए खुले रहेंगे। भारत सरकार ने सरकारी प्राप्तियां(receipts ) और भुगतान से संबंधित बैंकों की सभी शाखाओं को 31 मार्च को लेनदेन के लिए खुला रखने का अनुरोध किया है, ताकि वित्त वर्ष 2023 में प्राप्तियां और भुगतान से संबंधित सभी सरकारी लेनदेन का हिसाब रखा जा सके।
All Agency Banks to remain open for public on March 31, 2024 (Sunday)https://t.co/7eI5CZtlh0
— ReserveBankOfIndia (@RBI) March 20, 2024


