अयोध्या, शहर के व्यस्तम इलाके रिकाबगंज में मोहन स्वीट हाउस के बगल, मुफ्ती शोरूम के ऊपर चल रहे अवैध हुक्का बार का खुलासा कोतवाली नगर पुलिस ने किया है।
अवैध हुक्का बार चलाने वाले शहर के राठहवेली निवासी अफजल और बिलाल के खिलाफ चौकी इंचार्ज, रिकाबगंज राम प्रकाश सिंह ने मुकदमा कराया है।
अवैध हुक्का बार से पुलिस ने तीन हुक्का, दो चिलम छह पाइप, तीन डिब्बा तंबाकू व चार तंबाकू पेपर डिब्बी को पुलिस ने बरामद किया है।


