Friday, September 11, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

कलकत्ता में Judge Gangopadhyay ने टीएमसी के भ्रष्टाचार के खिलाफ इस्तीफा देकर भाजपा मे शामिल, पढ़े..

admin by admin
March 7, 2024
in देश
0

कलकत्ता उच्च न्यायालय के न्यायाधीश पद से इस्तीफा देने के दो दिन बाद अभिजीत गंगोपाध्याय बृहस्पतिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए।

उच्च न्यायालय के न्यायाधीश पद से इस्तीफा देने के कुछ घंटों बाद गंगोपाध्याय ने मंगलवार को घोषणा की थी कि वह भाजपा में शामिल होंगे।

गंगोपाध्याय ने भाजपा में शामिल होने के बाद कहा, ‘‘आज मैंने एक नए क्षेत्र में कदम रखा है। मैं भाजपा में शामिल होकर खुश हूं और पार्टी के सिपाही के तौर पर काम करूंगा। हमारा उद्देश्य राज्य से भ्रष्ट टीएमसी (तृणमूल कांग्रेस) शासन को बाहर करना है।’

राज्य में शिक्षा संबंधी विभिन्न मामलों खासकर टीएमसी से जुड़े मामलों पर गंगोपाध्याय के फैसलों ने राजनीतिक बहस छेड़ दी थी। उन्होंने इस बात का सीधा जवाब नहीं दिया कि वह चुनाव लड़ेंगे या नहीं।

उन्होंने कहा, “पार्टी मुझे जो काम सौंपेगी, मैं पूरी लगन से उसे निभाउंगा। उनका साल्ट लेक स्थित भाजपा कार्यालय में भव्य स्वागत किया गया और पार्टी की पश्चिम बंगाल इकाई के अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने उन्हें पार्टी का झंडा सौंपा।

भाजपा नेता और राज्य विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने कहा, ‘‘पश्चिम बंगाल की राजनीति को अभिजीत गंगोपाध्याय जैसे व्यक्ति की जरूरत है।

मजूमदार ने पार्टी में उनका स्वागत करते हुए कहा, “उन्होंने भले ही न्यायाधीश पद से इस्तीफा दे दिया हो, लेकिन अपने उल्लेखनीय फैसलों के लिए उन्हें अब भी न्यायमूर्ति अभिजीत गंगोपाध्याय के नाम से जाना जाएगा।

उन्होंने कहा, “भाजपा में उनका शामिल होना साबित करता है कि यही एकमात्र पार्टी है जो बंगाल में टीएमसी के भ्रष्टाचार और कुशासन के खिलाफ लड़ सकती है।

गंगोपाध्याय के भाजपा में शामिल होने पर सत्तारूढ़ टीएमसी की ओर से तीखी प्रतिक्रिया आई। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उन पर उनके राजनीतिक रूप से पक्षपातपूर्ण निर्णयों के माध्यम से राज्य में ‘हजारों युवाओं की नौकरियां छीनने’ का आरोप लगाया।

उन्होंने कोलकाता में एक जुलूस को संबोधित करते हुए कहा, “भाजपा का आदमी जो न्यायाधीश की कुर्सी पर बैठा था, वह भाजपा में शामिल हो गया है। युवा आपको माफ नहीं करेंगे। आपके सभी फैसले सवालों के घेरे में हैं। हम आपकी हार सुनिश्चित करेंगे। कल से राज्य की जनता आपकी हरकतों के लिए न्यायाधीश की भूमिका निभाएगी।

टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने कहा कि गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल होना पार्टी (भाजपा) के ‘न्यायपालिका के एक वर्ग के साथ नाजायज गठजोड़’ को उजागर करता है।

उन्होंने गंगोपाध्याय के भाजपा में शामिल होने की तस्वीरें साझा करते हुए ‘एक्स’ पर लिखा, “देखकर ही विश्वास किया जा सकता है। यह घटनाक्रम न्यायपालिका के एक वर्ग के साथ भाजपा के गठजोड़ को उजागर करता है, जो बंगाल के हितों के लिए नुकसानदेह है।

उच्च न्यायालय में वकालत करते हुए गंगोपाध्याय 2 मई, 2018 कलकत्ता उच्च न्यायालय के अतिरिक्त न्यायाधीश बने थे। उच्च न्यायालय की वेबसाइट के आंकड़ों के अनुसार, उन्हें 30 जुलाई, 2020 को पदोन्न करते हुए स्थायी न्यायाधीश नियुक्त किया गया था। वह इस साल अगस्त में सेवानिवृत्त होने वाले थे।

Tags: Judge Gangopadhyay ने टीएमसी
Previous Post

LPG Gas: उज्ज्वला योजना के लाभार्थी को 31 मार्च, 2025 तक मिलेगी गैस सिलेंडर पर सब्सिडी

Next Post

Om Prakash Rajbhar ने घोसी लोकसभा सीट पर अपने बेटे को प्रत्याशी किया घोषित, बात पक्की!?

Related Posts

sanketik photo
देश

देशभर में आज बैंक कर्मचारियों की हड़ताल, 5-Day वर्किंग की मांग, बैंकिंग सेवाएं प्रभावित

September 11, 2026
अंतराष्ट्रीय

BRICS Summit 2026: शी चिनफिंग आएंगे भारत, मोदी से होगी अहम मुलाकात!

September 10, 2026
अंतराष्ट्रीय

London : मेहुल चोकसी के वकील विजय अग्रवाल पर यौन उत्पीड़न के 4 आरोप

September 10, 2026
देश

E-Commerce Rules 2026: ऑनलाइन शॉपिंग पर सरकार की सख्ती, छूट की पुरानी कीमत बताना होगा

September 10, 2026
Next Post

Om Prakash Rajbhar ने घोसी लोकसभा सीट पर अपने बेटे को प्रत्याशी किया घोषित, बात पक्की!?

Recent Posts

बरेली: राजमार्ग पर घेराबंदी कर 52.4 किलोग्राम डोडा बरामद, पंजाब के दो तस्कर गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

बरेली के भोजीपुरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने राजमार्ग पर घेराबंदी कर एक होंडा सिटी कार से 52.4 किलोग्राम अवैध...

बलिया में पुरानी रंजिश और विवाद के कारण सीआरपीएफ के पूर्व जवान की चाकू मारकर हत्या, भाई घायल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

बलिया जिले के उभांव थाना क्षेत्र में गाली-गलौज को लेकर हुए झगड़े के बाद कथित तौर पर पांच लोगों ने...

आगरा में मेट्रो निर्माण के दौरान गैस पाइपलाइन क्षतिग्रस्त, रिसाव के बाद इलाका कराया गया खाली

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

आगरा में मेट्रो रेल निर्माण कार्य के दौरान गैस पाइपलाइन के क्षतिग्रस्त होने के कारण गैस रिसाव के बाद एहतियातन...

अशोक सिद्धार्थ के संन्यास पर मायावती का बड़ा दावा, बोलीं- रातभर चलते रहे हथकंडे

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

लखनऊ, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने शुक्रवार को दावा किया...

sanketik photo

शाहजहांपुर: नशे में ऑपरेशन करने से गर्भवती की मौत का आरोप, दो चिकित्सकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

शाहजहांपुर जिले के एक निजी अस्पताल में एक चिकित्सक ने कथित रूप से नशे की हालत में गर्भवती महिला का...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group