नई दिल्ली, आगामी दिनों लोकसभा चुनाव होने को है। ठीक चुनाव से पहले केंद्र की मोदी सरकार ने महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं को बड़ी सौगात दी है। सरकार ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना तहत मिलने वाले रसोई गैस सिलेंडर पर सब्सिडी को 31 मार्च, 2025 तक बढ़ा दी है। सरकार के इस फैसले से देश के 9 करोड़ से ज्यादा लाभार्थियों को मिलेगा।
सरकार 14.2 किलोग्राम सिलेंडर वाले प्रत्येक नए गैस कनेक्शन के लिए पात्र आवेदकों को ₹1600 की कैश पैसा ट्रांसफर करती है। 5 किलोग्राम सिलेंडर के लिए पेमेंट 1150 रुपए है। ये सब्सिडी अब मार्च 2025 के अंत तक उपलब्ध कराई जा सकती है।
बता दें कि सरकार उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को 300 रुपये की सब्सिडी देती है। इस सब्सिडी की वजह से देश की राजधानी दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कीमत 603 रुपये है। वहीं, दिल्ली में सामान्य ग्राहकों के लिए सिलेंडर की कीमत 903 रुपये है।
ये हैं उज्जवला योजना के नियम
आपको बता दें कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत 12 रिफिल तक हर एक LPG सिलेंडर के लिए 300 रुपये सब्सिडी देती है। पिछले साल 2023 में सब्सिडी कर राशि 200 रुपए थी। जिसके बाद सरकार ने 100 रुपए बढ़ाकर इसे 300 रुपए कर दिया है।
2016 में शुरू हुई थी योजना
गौरतबल है कि केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री उज्जवला योजना को साल 2016 में शुरू की थी। इस योजना का लाभ देश के 9.67 करोड़ लोगों को मिलता है। इस योजना के अंतर्गत निर्धन परिवारों की वयस्क महिलाओं को जमा मुक्त एलपीजी कनेक्शन प्रदान किया जाता है।


