Sunday, July 26, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

अदालत में हाजिर हुईं जयाप्रदा, अदालत ने दिये हिरासत में लेने के निर्देश, बाद में जमानत पर छोड़ा

admin by admin
March 5, 2024
in उत्तर प्रदेश, राजनीति
0

रामपुर, चुनाव आचार संहिता उल्लंघन के करीब पांच साल पुराने एक मामले में रामपुर की विशेष अदालत द्वारा हाल ही में ‘फरार’ घोषित की गयी अभिनेत्री एवं पूर्व सांसद जया प्रदा आखिरकार सोमवार को न्यायालय में पेश हुईं।

अदालत ने उन्हें हिरासत में लेने का आदेश दिया मगर बीमारी की दलील को स्वीकार करते हुए 20—20 हजार रुपये के दो मुचलकों पर जमानत दे दी।

रामपुर की विशेष एमपी/एमएलए अदालत ने गत 27 फरवरी को जयाप्रदा को चुनाव आचार संहिता उल्लंघन के दो मामलों में लगातार गैर—हाजिर रहने के चलते ‘फरार’ घोषित करते हुए पुलिस को उन्हें गिरफ्तार कर छह मार्च को अदालत में हाजिर करने के आदेश दिये थे।

वरिष्ठ अभियोजन अधिकारी अमरनाथ तिवारी ने बताया कि जया तय तारीख से पहले ही आज बेहद गुपचुप तरीके से अपने अधिवक्ताओं के साथ विशेष एमपी/एमएलए अदालत के न्यायाधीश शोभित बंसल के न्यायालय में हाजिर हुईं।

अदालत ने मामले की सुनवाई करते हुए पूर्व सांसद को न्यायिक हिरासत में लेने के आदेश दिये, नतीजतन उन्हें कुछ देर कठघरे में खड़े रहना पड़ा।

तिवारी ने बताया कि पूर्व सांसद जयप्रदा की अस्वस्थ रहने की दलील को अदालत ने मानते हुए उन्हें 20—20 हजार रुपये के दो मुचलकों पर सशर्त जमानत दे दी। इस दौरान जयाप्रदा ने अदालत को आश्वस्त किया कि वह अब सुनवाई की हर तारीख पर अदालत में हाजिर होंगी और हाजिरी माफी के लिए कोई दरखास्त नहीं लगाई जाएगी।

रामपुर से पूर्व सांसद जयप्रदा के विरुद्ध वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान आचार संहिता के उल्लंघन से जुड़े दो मुकदमे कैमरी और स्वार थानों में दर्ज किये गये थे। इन मामलों में विशेष एमपी—एमएलए अदालत ने कई बार समन जारी किया मगर पूर्व सांसद हाजिर नहीं हुईं। उसके बाद अलग—अलग तारीखों पर उनके खिलाफ सात बार गैर जमानती वारंट जारी किये गये लेकिन पुलिस उन्हें हाजिर नहीं कर सकी।

अभियोजन अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने अदालत में दाखिल अपने जवाब में कहा कि जयाप्रदा खुद को बचा रही हैं और उनके सभी ज्ञात मोबाइल नम्बर भी बंद हैं। इस पर न्यायाधीश शोभित बंसल ने कड़ा रुख अपनाते हुए जयप्रदा को फरार घोषित कर दिया था। साथ ही रामपुर के पुलिस अधीक्षक को आदेशित किया था कि वह किसी पुलिस क्षेत्राधिकारी की अगुवाई में एक टीम गठित करें और जयप्रदा को गिरफ्तार कर सुनवाई की अगली तारीख यानी छह मार्च को अदालत में हाजिर करें।

Tags: हाजिर हुईं जयाप्रदा
Previous Post

अयोध्या की RPF को ट्रेन में मिला बच्चा, परिजनों से मिलाया, परिजनों ने जताया आभार

Next Post

दो भाइयों के झगड़े में बीच बचाव करने गए सीआरपीएफ जवान की गोली लगने से मौत

Related Posts

गोरखपुर: प्रेमी को जेल भेजवाया, फिर छुड़ाने थाने पहुँची युवती; मना करने पर पी लिया फिनाइल
उत्तर प्रदेश

गोरखपुर: प्रेमी को जेल भेजवाया, फिर छुड़ाने थाने पहुँची युवती; मना करने पर पी लिया फिनाइल

July 26, 2026
बिजनौर की विदुर प्रेरणा स्वदेशी हर्बल TEA , PM मोदी की वाहवाही…, लिखी सफलता की नई कहानी
उत्तर प्रदेश

बिजनौर की विदुर प्रेरणा स्वदेशी हर्बल TEA , PM मोदी की वाहवाही…, लिखी सफलता की नई कहानी

July 26, 2026
फरीदाबाद में प्रेमी के साथ मिलकर महिला ने पति की गला घोंटकर हत्या की
उत्तर प्रदेश

महोबा में शराब के नशे में धारदार हथियार से हमलाकर गर्भवती पत्नी की हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार

July 26, 2026
बलिया में पुलिस मुठभेड़ के बाद दो गौ तस्कर गिरफ्तार, तमंचा और कारतूस बरामद
उत्तर प्रदेश

बलिया में पुलिस मुठभेड़ के बाद दो गौ तस्कर गिरफ्तार, तमंचा और कारतूस बरामद

July 26, 2026
Next Post

दो भाइयों के झगड़े में बीच बचाव करने गए सीआरपीएफ जवान की गोली लगने से मौत

Recent Posts

मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, राष्ट्रमंडल खेलों में भारत को दिलाया पहला स्वर्ण

मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, राष्ट्रमंडल खेलों में भारत को दिलाया पहला स्वर्ण

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 26, 2026
0

ग्लास्गो, स्टार भारोत्तोलक साइखोम मीराबाई चानू ने रविवार को यहां ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों में रिकॉर्ड वजन उठाते हुए महिलाओं के...

गोरखपुर: प्रेमी को जेल भेजवाया, फिर छुड़ाने थाने पहुँची युवती; मना करने पर पी लिया फिनाइल

गोरखपुर: प्रेमी को जेल भेजवाया, फिर छुड़ाने थाने पहुँची युवती; मना करने पर पी लिया फिनाइल

by Atul Narain Srivastava
July 26, 2026
0

गोरखपुर स्थित चौरी-चौरा थाना परिसर में शनिवार शाम 22 वर्षीय एक युवती ने जेल में बंद अपने प्रेमी से शादी...

अयोध्या: बुकिंग हुई, फिर रद्द भी हुई! रुदौली गैस एजेंसी की अव्यवस्था से उपभोक्ता परेशान, रोज़ हजारों की भीड़

अयोध्या: बुकिंग हुई, फिर रद्द भी हुई! रुदौली गैस एजेंसी की अव्यवस्था से उपभोक्ता परेशान, रोज़ हजारों की भीड़

by Atul Narain Srivastava
July 26, 2026
0

अयोध्या, रूदौली में संचालित रुदौली गैस एजेंसी की व्यवस्था एक बार फिर पटरी से उतरती दिखाई दे रही है। घरेलू...

NEET में मवई के लाल ने लहराया परचम, अयोध्या का नाम किया रोशन

NEET में मवई के लाल ने लहराया परचम, अयोध्या का नाम किया रोशन

by Atul Narain Srivastava
July 26, 2026
0

अयोध्या, मवई क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा नेवरा निवासी तहव्वर अंसारी के बेटे फराज अंसारी ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा...

बिजनौर की विदुर प्रेरणा स्वदेशी हर्बल TEA , PM मोदी की वाहवाही…, लिखी सफलता की नई कहानी

बिजनौर की विदुर प्रेरणा स्वदेशी हर्बल TEA , PM मोदी की वाहवाही…, लिखी सफलता की नई कहानी

by Atul Narain Srivastava
July 26, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले की महिलाओं की बनाई ‘विदुर...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group