Thursday, September 10, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

बिजनौर की विदुर प्रेरणा स्वदेशी हर्बल TEA , PM मोदी की वाहवाही…, लिखी सफलता की नई कहानी

Atul Narain Srivastava by Atul Narain Srivastava
July 26, 2026
in उत्तर प्रदेश, व्यापार जगत
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले की महिलाओं की बनाई ‘विदुर प्रेरणा स्वदेशी हर्बल टी’ की तारीफ की है। इससे महिलाओं के काम को देश भर में नई पहचान मिली है।

इस पूरी सफलता के पीछे बिजनौर के पूर्व डीएम अंकित कुमार अग्रवाल और पूर्व सीडीओ पूर्ण बोरा का बड़ा हाथ रहा, जिनकी मदद से यह छोटा सा काम आज 12 करोड़ रुपये से बड़े ब्रांड में बदल चुका है।

जिलाधिकारी जसजीत कौर ने बताया कि विकास खंड कोतवाली के ग्राम लखीवाला में ‘विदुर प्रेरणा हर्बल टी प्रोडक्शन ग्रुप’ की महिलाएं पिछले लगभग दो वर्षों से इस हर्बल चाय का निर्माण और पैकेजिंग कर रही हैं।

प्रधानमंत्री द्वारा सराहना किए जाने के बाद अब यह स्वदेशी उत्पाद राष्ट्रीय पहचान से आगे बढ़कर अंतरराष्ट्रीय बाजार की ओर कदम बढ़ा रहा है।

माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में कहा कि हमारे देश में चाय सिर्फ एक पेय नहीं, बल्कि अपनापन भी है। चाय ने स्वाद के साथ-साथ अनेक बहनों के जीवन में आत्मनिर्भरता की खुशबू भी जोड़ी है। उन्होंने उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के लखीवाला गाँव के स्वयं… pic.twitter.com/0GcvXDMMzz

— Ministry of Culture (@MinOfCultureGoI) July 26, 2026

चाय ने स्वाद के साथ-साथ अनेक बहनों के जीवन में आत्मनिर्भरता की खुशबू भी जोड़ी है। उन्होंने उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के लखीवाला गाँव के स्वयं सहायता समूह द्वारा तैयार की जा रही ‘विदुर प्रेरणा स्वदेशी हर्बल टी’ का उल्लेख किया।

इसमें लेमन ग्रास, गिलोय, मुलेठी, तुलसी, कच्ची हल्दी, दालचीनी, इलायची और सौंफ जैसी प्राकृतिक सामग्री शामिल हैं। मात्र एक लाख रुपये से शुरू हुआ यह प्रयास आज एक पहचान बन चुका है।

बिजनौर के पूर्व जिलाधिकारी (IAS अंकित कुमार अग्रवाल, 2012 बैच, वर्तमान में निदेशक MSME, नई दिल्ली) और पूर्व सीडीओ (IAS पूर्ण बोरा, 2018 बैच, वर्तमान में वीसी वाराणसी विकास प्राधिकरण) की प्रेरणा से गरीब महिलाओं ने बहुत कम पूंजी के साथ इस चाय का उत्पादन शुरू किया था। इन दोनों प्रशासनिक अधिकारियों की दूरदर्शिता और सहयोग के कारण ही यह हर्बल टी आज सफलता के इस मुकाम पर पहुंची है।

‘विदुर प्रेरणा स्वदेशी’ ब्रांड की स्थापना दिसंबर 2023 में बिजनौर जिला प्रशासन द्वारा एक सामुदायिक ब्रांड के रूप में की गई थी। वर्तमान में इस ब्रांड के तहत 160 से अधिक उत्पादों का उत्पादन और विपणन किया जा रहा है।

इसके उत्पाद 100 से अधिक ‘विदुर प्रेरणा स्वदेशी’ आउटलेट्स और 64 से अधिक ‘विदुर प्रेरणा कैफे’ के जरिए बेचे जा रहे हैं। बिजनौर के अलावा मुरादाबाद में भी इसका सफल विपणन हो रहा है। इस पूरी पहल से जिले की 30,000 से अधिक ग्रामीण महिलाओं को स्थायी रोजगार और आर्थिक सशक्तिकरण मिला है।

Tags: बिजनौर की विदुर प्रेरणा स्वदेशी हर्बल TEA
Previous Post

महोबा में शराब के नशे में धारदार हथियार से हमलाकर गर्भवती पत्नी की हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार

Next Post

NEET में मवई के लाल ने लहराया परचम, अयोध्या का नाम किया रोशन

Related Posts

उत्तर प्रदेश

Ballia : गुजारा भत्ता मामले में बलिया फैमिली कोर्ट सख्त, पवन सिंह पर लगाया 1,000 रुपये का जुर्माना

September 9, 2026
उत्तर प्रदेश

Bankey Bihari Mandir : बांके बिहारी मंदिर में सोने-चांदी के झूले और रथ गायब? उच्चाधिकार प्राप्त समिति ने जांच के लिए बनाई 3 सदस्यीय टीम

September 9, 2026
उत्तर प्रदेश

Mayawati on Akash Anand: अशोक सिद्धार्थ के संन्यास पर टिका आकाश आनंद का सियासी भविष्य, मायावती ने एक्स पर दिया बड़ा बयान

September 9, 2026
देश

Kolkata ED Raid : ‘अखबार-ए-मशरिक’ पर ED की बड़ी कार्रवाई, 60 करोड़ से अधिक के कैश डिपॉजिट और बिटक्वाइन लेनदेन का खुलासा

September 9, 2026
Next Post

NEET में मवई के लाल ने लहराया परचम, अयोध्या का नाम किया रोशन

Recent Posts

Ayodhya: अज्ञात डीसीएम ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो की हालत गंभीर; तीसरे को मामूली चोट

by Atul Narain Srivastava
September 9, 2026
0

अयोध्या, रौनाही थाना क्षेत्र के सत्ती चौरा चौकी अंतर्गत सारंगापुर-ड्योढ़ी संपर्क मार्ग पर भैरव गढ़ी माइनर के पास बुधवार को...

प्रिंस रहीम आगा खान V का भारत दौरा आज से शुरू, राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से करेंगे मुलाकात

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 9, 2026
0

शिया इस्माइली मुसलमानों के 50वें वंशानुगत इमाम प्रिंस रहीम आगा खान V का भारत दौरा आज यानी 9 सितंबर 2026...

Ballia : गुजारा भत्ता मामले में बलिया फैमिली कोर्ट सख्त, पवन सिंह पर लगाया 1,000 रुपये का जुर्माना

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 9, 2026
0

बलिया की एक स्थानीय परिवार अदालत ने बुधवार को गुजारा भत्ता से जुड़े एक मामले में सुनवाई के दौरान पेश...

World Archery Para Series: शीतल देवी और हरविंदर सिंह का जलवा, भारत ने जीते 2 स्वर्ण और 4 कांस्य पदक

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 9, 2026
0

अहमदाबाद,मौजूदा पैरालम्पिक चैम्पियन हरविंदर सिंह और दुनिया की नंबर एक तीरंदाज शीतल देवी की अगुवाई में भारत ने विश्व तीरंदाजी...

Vinesh Phogat Trial Entry: विनेश फोगाट की अर्जी पर दिल्ली हाईकोर्ट ने WFI से मांगा जवाब, कल सुनवाई

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 9, 2026
0

नई दिल्ली, भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट की ओर से सीनियर विश्व कुश्ती चैंपियनशिप 2026 के चयन ट्रायल में शामिल...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group