Sunday, July 26, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

UNSC, रायसीना डायलॉग में बोले विदेश मंत्री एस जयशंकर; 50 सदस्य से अब चार गुना हुए, मानदंड !!?

रायसीना डायलॉग भू-राजनीति और भू-रणनीति पर केंद्रित भारत का प्रमुख सम्मेलन है।

admin by admin
February 22, 2024
in अंतराष्ट्रीय, उत्तर प्रदेश, देश
0

नयी दिल्ली, विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बृहस्पतिवार को कहा कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) के पांच स्थायी सदस्य देशों का कम दूरदर्शी नजरिया इस वैश्विक निकाय में बहुत अधिक समय से लंबित सुधार की राह में आगे बढ़ने में एक बाधा है।

रायसीना डायलॉग’ के एक सत्र में उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में सुधार का ‘‘सबसे बड़ा’’ विरोधी कोई पश्चिमी देश नहीं है। उनकी इस टिप्पणी को चीन के परोक्ष संदर्भ के रूप में देखा जा रहा है।

विदेश मंत्री ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र प्रणाली में बदलाव की भावनाएं ‘‘बहुत मजबूत’’ हैं, लेकिन कुछ हलकों से इसके लिए सहमति प्राप्त करना चुनौती है।

उन्होंने कहा, ‘‘यदि आप पांच देशों से यह पूछने जा रहे हैं कि क्या आप उन नियमों को बदलने पर विचार करेंगे जिससे आपकी शक्ति कम हो जाएगी, तो अनुमान लगाएं कि उत्तर क्या होगा।

जयशंकर ने कहा, ‘‘यदि वे समझदार हैं तो जवाब कुछ और होगा, लेकिन यदि वे कम दूरदर्शी हैं तो जवाब वही होगा, जो हम आज देख रहे हैं।

यूएनएससी के पांच स्थायी सदस्यों में रूस, ब्रिटेन, अमेरिका, चीन और फ्रांस हैं। ये देश ‘वीटो’ का इस्तेमाल करके किसी भी प्रस्ताव को रोक सकते हैं।

समसामयिक वैश्विक वास्तविकता को प्रतिबिंबित करने के लिए स्थायी सदस्यों की संख्या बढ़ाने की मांग बढ़ रही है। भारत, ब्राजील, दक्षिण अफ्रीका, जर्मनी और जापान यूएनएससी की स्थायी सदस्यता के प्रबल दावेदार हैं, जिसकी अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा बनाए रखने की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

जयशंकर ने कहा, ‘‘जब संयुक्त राष्ट्र अस्तित्व में आया, तब इसमें लगभग 50 सदस्य थे। लेकिन इसके सदस्य अब चार गुना हो चुके हैं। इसलिए यह एक सामान्य ज्ञान है कि जब आपके पास चार गुना सदस्य हों तो आप उसी तरह से चीजों को जारी नहीं रख सकते।

विभिन्न जटिल भू-राजनीतिक चुनौतियों और उन पर प्रमुख देशों के विविध रुख के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि प्रयास बीच का रास्ता निकालने का होना चाहिए।

जयशंकर ने कहा कि यदि आप संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में सुधार को लें, तो इसका सबसे बड़ा विरोधी कोई पश्चिमी देश नहीं है।

उन्होंने कहा कि इसलिए समस्या को समग्रता से देखने की जरूरत है। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि वास्तविकता यह है कि हमें ऐसे समूह बनाने के लिए धीरे-धीरे संघर्ष करना होगा जो बदलाव के लिए दबाव डालेंगे।

रायसीना डायलॉग भू-राजनीति और भू-रणनीति पर केंद्रित भारत का प्रमुख सम्मेलन है। यह तीन दिवसीय सम्मेलन बुधवार को शुरू हुआ। तीन दिवसीय सम्मेलन का विषय ‘चतुरंगा: संघर्ष, प्रतियोगिता, सहयोग, सृजन’ है।

Tags: UNSCरायसीना डायलॉग
Previous Post

Newborns child से लेकर बच्चों का सही भोजन; Proper Rearing, होंगे आरोग्य और पुष्ठि, जाने!!

Next Post

Odisha के जोरंडा रोड रेलवे स्टेशन के पास गोबिंदपुर में ट्रेन के इंजन में आग

Related Posts

36 दिन बाद खत्म हुआ CJP का जंतर-मंतर आंदोलन, सरकार से समझौते के बाद धरना समाप्त
उत्तर प्रदेश

36 दिन बाद खत्म हुआ CJP का जंतर-मंतर आंदोलन, सरकार से समझौते के बाद धरना समाप्त

July 25, 2026
इज़रायल के वेस्ट बैंक में खूनी झड़प: हथियार छीनकर दो इज़रायली सैनिकों की हत्या, जवाबी कार्रवाई में इज़रायल का बड़ा सैन्य अभियान
अंतराष्ट्रीय

इज़रायल के वेस्ट बैंक में खूनी झड़प: हथियार छीनकर दो इज़रायली सैनिकों की हत्या, जवाबी कार्रवाई में इज़रायल का बड़ा सैन्य अभियान

July 25, 2026
Prahlad Joshi: जानिए कौन हैं नए Education Minister, जो संभालेंगे शिक्षा मंत्रालय की कमान
देश

Prahlad Joshi: जानिए कौन हैं नए Education Minister, जो संभालेंगे शिक्षा मंत्रालय की कमान

July 25, 2026
Ayodhya में IMA ने आयोजित किया मेडिकल एजुकेशन कार्यक्रम, विशेषज्ञों ने साझा किया आधुनिक चिकित्सा तकनीक का अनुभव
अयोध्या

Ayodhya में IMA ने आयोजित किया मेडिकल एजुकेशन कार्यक्रम, विशेषज्ञों ने साझा किया आधुनिक चिकित्सा तकनीक का अनुभव

July 25, 2026
Next Post

Odisha के जोरंडा रोड रेलवे स्टेशन के पास गोबिंदपुर में ट्रेन के इंजन में आग

Recent Posts

36 दिन बाद खत्म हुआ CJP का जंतर-मंतर आंदोलन, सरकार से समझौते के बाद धरना समाप्त

36 दिन बाद खत्म हुआ CJP का जंतर-मंतर आंदोलन, सरकार से समझौते के बाद धरना समाप्त

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

नई दिल्ली, करीब 36 दिनों से जंतर-मंतर पर चल रहा CJP का आंदोलन शनिवार को समाप्त हो गया। संगठन ने...

इज़रायल के वेस्ट बैंक में खूनी झड़प: हथियार छीनकर दो इज़रायली सैनिकों की हत्या, जवाबी कार्रवाई में इज़रायल का बड़ा सैन्य अभियान

इज़रायल के वेस्ट बैंक में खूनी झड़प: हथियार छीनकर दो इज़रायली सैनिकों की हत्या, जवाबी कार्रवाई में इज़रायल का बड़ा सैन्य अभियान

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

रामल्ला/यरुशलम, वेस्ट बैंक के नाब्लुस के पास स्थित टेल (Tell/Tal) गांव में शुक्रवार को हुई हिंसक झड़प में दो इज़रायली...

Prahlad Joshi: जानिए कौन हैं नए Education Minister, जो संभालेंगे शिक्षा मंत्रालय की कमान

Prahlad Joshi: जानिए कौन हैं नए Education Minister, जो संभालेंगे शिक्षा मंत्रालय की कमान

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर पिछले 36 दिनों से जारी छात्र आंदोलन और बढ़ते राजनीतिक दबाव के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री...

Ayodhya में IMA ने आयोजित किया मेडिकल एजुकेशन कार्यक्रम, विशेषज्ञों ने साझा किया आधुनिक चिकित्सा तकनीक का अनुभव

Ayodhya में IMA ने आयोजित किया मेडिकल एजुकेशन कार्यक्रम, विशेषज्ञों ने साझा किया आधुनिक चिकित्सा तकनीक का अनुभव

by Atul Narain Srivastava
July 25, 2026
0

अयोध्या में भारतीय चिकित्सा संघ (IMA) की ओर से चिकित्सा क्षेत्र में नवीनतम तकनीकों और उपचार पद्धतियों से डॉक्टरों को...

Up का सारनाथ का प्राचीन बौद्ध स्थल यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में हुआ शामिल

Up का सारनाथ का प्राचीन बौद्ध स्थल यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में हुआ शामिल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

आज दक्षिण कोरिया के बुसान में आयोजित विश्व धरोहर समिति के 48वें सत्र में एक महत्वपूर्ण फैसले के तहत 2025-26 चक्र के लिए...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group