ओडिशा, गुरूवार को ओडिशा में एक और बड़ा रेल हादसा हुआ है। ढेंकनाल जिले के जोरंडा रोड रेलवे स्टेशन के पास गोबिंदपुर में एक ट्रेन के इंजन में आग लग गई। आग लगने की सुचना मिलते ही हड़कंप मच गया। आनन-फानन में दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया है।
घटना के बाद इलाके में बिजली कनेक्शन बंद कर दिया गया है और उस रास्ते को दूसरी ट्रेनों के लिए भी बंद कर दिया गया है।
अधिकारियों ने बताया कि, आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। दमकल की गाड़ियां आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही हैं। फिलहाल किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।
आग लगने की घटना के बाद उस इलाके में बिजली का कनेक्शन बंद कर दिया गया है। साथ ही उस रास्ते को अन्य ट्रेनों के लिए भी बंद कर दिया गया है, जिससे रेल यातायात प्रभावित हो सकता है।


