Wednesday, October 28, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

आतंकी पन्नू चौथे टेस्ट मैच को बाधित करने की धमकी के बाद रांची में बढ़ाई गई सुरक्षा

admin by admin
February 21, 2024
in खेल, देश
0

रांची, अमेरिका में रहने वाले आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नू द्वारा यहां भारत और इंग्लैंड के बीच चौथे टेस्ट मैच को बाधित करने की धमकी देने के बाद रांची में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि गृह मंत्रालय द्वारा आतंकवादी घोषित किए गए पन्नू ने सोशल मीडिया पर जारी किए गए एक वीडियो के माध्यम से प्रतिबंधित भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) से मैच को बाधित करने की अपील की है।

भारत और इंग्लैंड के बीच चौथा टेस्ट मैच 23 फरवरी से यहां जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स में शुरू होगा। इंग्लैंड की टीम मंगलवार को यहां पहुंच गई है।

गुरुपतवंत सिंह पन्नू ने भारत और इंग्लैंड की टीम को रांची में मैच रद्द करने की धमकी दी है। उसने मैच रद्द करने के लिए भाकपा (माओवादी) से व्यवधान पैदा करने का आग्रह किया है।

हटिया के पुलिस उपाधीक्षक पीके मिश्रा ने मंगलवार को संवाददाताओं से कहा, ‘‘सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) के तहत धुर्वा पुलिस थाने में उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है और जांच शुरू कर दी गई है।’

पन्नू के खिलाफ 2019 में संघीय एजेंसी राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने पहला मामला दर्ज किया था। तभी से पन्नू एनआईए की रडार पर है।

विशेष एनआईए अदालत ने पन्नू के खिलाफ तीन फरवरी, 2021 को गिरफ्तारी का गैर-जमानती वारंट जारी किया था और उसे पिछले साल 29 नवंबर को भगोड़ा घोषित कर दिया गया था।

Tags: आतंकी पन्नू चौथे
Previous Post

हरियाणा पुलिस ने दी जेसीबी मालिकों को चेतावनी; जेसीबी मशीन हटाओ, अन्यथा कार्रवाई

Next Post

राज्‍यसभा चुनाव के लिये भाजपा उम्‍मीदवार संजय सेठ के बेटे से लूट की कोशिश, मामला दर्ज

Related Posts

उत्तर प्रदेश

डिजिटल मीडिया संगठनों ने डेटा संरक्षण कानून को उच्चतम न्यायालय में क्यों दी है चुनौती? पत्रकारिता की छूट नहीं मिलने पर जताई चिंता

October 27, 2026
खेल

अभिषेक शर्मा का तूफानी शतक, भारत ने न्यूजीलैंड को 40 गेंद शेष रहते हराया; सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त

October 27, 2026
उत्तर प्रदेश

धनतेरस 6 नवंबर को मनाया जाएगा या 7 को? जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और सोना-चांदी खरीदने का समय

October 27, 2026
देश

दिल्ली: पुलिसकर्मियों से दुर्व्यवहार करने के आरोप में 15-20 वकीलों के खिलाफ FIR

October 27, 2026
Next Post

राज्‍यसभा चुनाव के लिये भाजपा उम्‍मीदवार संजय सेठ के बेटे से लूट की कोशिश, मामला दर्ज

Recent Posts

Russia’s Attacks on Ukraine’s Energy Infrastructure Are War Crimes, UN Probe Finds; 29 Countries’ Citizens Allegedly Recruited Through Deception

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 27, 2026
0

संयुक्त राष्ट्र, संयुक्त राष्ट्र समर्थित एक जांच में सोमवार को बताया गया कि रूस ने यूक्रेन में ऊर्जा बुनियादी ढांचे...

Israel: Machal vs Likud: नेतन्याहू की अपील, बोले- समर्थकों से लिकुड के पक्ष में मतदान की अपील, जल्द मतदान केंद्र पहुंचे!?

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 27, 2026
0

यरूशलम, इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने मंगलवार को अपने दक्षिणपंथी समर्थकों से ‘‘जागने’’ और उनकी लिकुड पार्टी को वोट...

video, लखनऊ में कार पार्किंग विवाद में RSS जिला सह कार्यवाह समेत तीन की हत्या, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और भाजपा उपाध्यक्ष नीरज सिंह, दिया सरकारी नौकरी,पढ़ाई, सुरक्षा का भरोसा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 27, 2026
0

लखनऊ, राजधानी के सआदतगंज क्षेत्र में कार पार्किंग विवाद के बाद राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के लखनऊ जिला सह कार्यवाह...

सुल्तानपुर: पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर डबल डेकर बस पलटी, 25 यात्री घायल; चालक को झपकी आने की आशंका

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 27, 2026
0

सुल्तानपुर, पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर मंगलवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया। बिहार से लखनऊ जा रही डबल डेकर बस हलियापुर...

डिजिटल मीडिया संगठनों ने डेटा संरक्षण कानून को उच्चतम न्यायालय में क्यों दी है चुनौती? पत्रकारिता की छूट नहीं मिलने पर जताई चिंता

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 27, 2026
0

नयी दिल्ली, उच्चतम न्यायालय ने मंगलवार को डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन (डीएनपीए) की याचिका पर केंद्र सरकार से जवाब मांगा,...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group