Tuesday, October 27, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

Israel: Machal vs Likud: नेतन्याहू की अपील, बोले- समर्थकों से लिकुड के पक्ष में मतदान की अपील, जल्द मतदान केंद्र पहुंचे!?

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 27, 2026
in अंतराष्ट्रीय
0


यरूशलम, इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने मंगलवार को अपने दक्षिणपंथी समर्थकों से ‘‘जागने’’ और उनकी लिकुड पार्टी को वोट देने की अपील की तथा मतदान करने के लिए अरब मतदाताओं के बड़ी संख्या में बाहर निकलने के प्रति आगाह किया।

इजराइल के सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहे नेतन्याहू सात अक्टूबर 2023 को हुए हमास के हमले और उसके बाद गाजा में शुरू हुए युद्ध के बाद, मंगलवार को अपने पहले संसदीय चुनाव का सामना कर रहे हैं, जिसमें 120 सदस्यों वाली ‘नेसेट’ (संसद) के लिए कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है। इस चुनाव में 73 लाख से ज़्यादा इजरायली नागरिक वोट डालने के पात्र हैं।

אוטובוסים יוצאים לקלפיות, ותורי ענק מדווחים ביישובים הערביים.

ובנתיים, מעוזי הימין לא מתעוררים!

אם לא נצא עכשיו להצביע, נמצא את עצמנו עם ממשלה של המפלגות הערביות.

אסור להישאר בבית. כל קול קובע!

יוצאים עכשיו להצביע – מחל, הליכוד🇮🇱 pic.twitter.com/xUT9J3nBuv

— Benjamin Netanyahu – בנימין נתניהו (@netanyahu) October 27, 2026

लिकुड पार्टी के मतदाताओं के लिए जारी एक वीडियो संदेश में, नेतन्याहू ने आगाह किया कि दक्षिणी इजराइल में अरब मतदाता ‘‘तेजी से मतदान केंद्रों की ओर जा रहे हैं।  उन्होंने यह भी दावा किया कि ‘‘वे हमसे जीत छीनने की कोशिश कर रहे हैं। उनका इशारा ‘राअम’ पार्टी के उन तीन कार्यकर्ताओं की ओर था, जिन्हें कथित तौर पर मतदाताओं को रिश्वत देने के संदेह में गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने कहा, ‘‘यह गंभीर मामला है और आपराधिक है।’’ उन्होंने दावा किया वे हर एक व्यक्ति तक पहुंचेंगे और आपको इस बारे में आगाह किया जा चुका है।

नेतन्याहू ने यह भी कहा कि नेगेव में अरब मतदाताओं की मतदान में भागीदारी, यहूदी मतदाताओं की तुलना में कहीं अधिक है, हालांकि उन्होंने इस बारे में किसी आंकड़े का हवाला नहीं दिया। उन्होंने कहा, ‘‘आपको अवश्य जाना चाहिए और वोट दें।’’ उन्होंने अपने समर्थकों से जल्द मतदान केंद्र पहुंचने की भी अपील की।

उन्होंने कहा, ‘‘हर कोई बाहर निकले और लिकुड पार्टी को वोट दे। हमारे यहूदी राष्ट्र का भविष्य दांव पर लगा हुआ है।’’ उन्होंने चेतावनी दी कि अगर विपक्षी जायनवादी और अरब पार्टियां जीत जाती हैं, तो ‘‘हम जिस यहूदी राष्ट्र को जानते हैं, उसका अंत हो जाएगा।

दिन भर, नेतन्याहू ने सोशल मीडिया पर कई संदेश पोस्ट किए, जिनमें उन्होंने अरब और वामपंथी मतदाताओं के बड़ी संख्या में वोट डालने का उल्लेख किया और अपने दक्षिणपंथी समर्थकों से मतदान केंद्रों पर पहुंचने की अपील की।

नेतन्याहू ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, बसें मतदान केंद्रों की ओर जा रही हैं, और अरब इलाकों में लंबी कतारें देखी जा रही हैं। वहीं दूसरी ओर, दक्षिणपंथ के गढ़ अभी भी सोए हुए हैं! उन्होंने कहा, ‘‘अगर हम अभी वोट देने नहीं निकले, तो अरब पार्टियों की सरकार बन जाएगी।

ये संदेश मार्च 2015 में चुनाव के दिन नेतन्याहू की उस विवादास्पद अपील की याद दिलाते हैं, जिसमें उन्होंने अपने समर्थकों से कहा था कि अरब मतदाता ‘‘बड़ी संख्या में’’ मतदान केंद्रों की ओर जा रहे हैं। उन्होंने लिकुड पार्टी के समर्थकों से अपील की थी कि उन्हें भी बड़ी संख्या में बाहर निकलना चाहिए।

वर्ष 2015 की उनकी इस अपील की काफी आलोचना हुई थी, लेकिन अंततः उस चुनाव में लिकुड सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर उभरी थी।

इजराइल की आबादी में लगभग 21 प्रतिशत हिस्सेदारी रखने वाले अरब नागरिक, चुनाव के बाद के समीकरणों में अहम भूमिका निभा सकते हैं। मतदान में उनकी भागीदारी अलग-अलग राजनीतिक गुटों के बीच के संतुलन को प्रभावित कर सकती है।

चुनाव विश्लेषकों का अनुमान है कि अरब नागरिकों का मतदान प्रतिशत बढ़कर लगभग 63 प्रतिशत तक पहुंच सकता है, जबकि 2022 में यह आंकड़ा करीब 53 प्रतिशत था। अरब-नीत ‘जॉइंट लिस्ट’ और मंसूर अब्बास के नेतृत्व वाली ‘राअम’ अलग-अलग चुनाव लड़ रही हैं।

Tags: अरब मतदाताइजराइल चुनावबेंजामिन नेतन्याहूलिकुड पार्टी
Previous Post

video, लखनऊ में कार पार्किंग विवाद में RSS जिला सह कार्यवाह समेत तीन की हत्या, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और भाजपा उपाध्यक्ष नीरज सिंह, दिया सरकारी नौकरी,पढ़ाई, सुरक्षा का भरोसा

Next Post

Russia’s Attacks on Ukraine’s Energy Infrastructure Are War Crimes, UN Probe Finds; 29 Countries’ Citizens Allegedly Recruited Through Deception

Related Posts

अंतराष्ट्रीय

Russia’s Attacks on Ukraine’s Energy Infrastructure Are War Crimes, UN Probe Finds; 29 Countries’ Citizens Allegedly Recruited Through Deception

October 27, 2026
अंतराष्ट्रीय

यूक्रेन के Aleshky में मानवीय सहायता पहुंचाने के लिए युद्धविराम लागू, मेलानिया ट्रंप की पहल के बीच रूस-यूक्रेन में बातचीत तेज

October 27, 2026
अंतराष्ट्रीय

नेपाल का करनाली हाईवे क्यों कहलाता है ‘डेथ वैली’? पहाड़ों के बीच संकरी सड़क पर सफर किसी चुनौती से कम नहीं

October 26, 2026
अंतराष्ट्रीय

इजराइल में मंगलवार को मतदान, नेतन्याहू के नेतृत्व की परीक्षा; बहुमत के लिए 61 सीटों का गणित अहम

October 26, 2026
Next Post

Russia’s Attacks on Ukraine’s Energy Infrastructure Are War Crimes, UN Probe Finds; 29 Countries’ Citizens Allegedly Recruited Through Deception

Recent Posts

Russia’s Attacks on Ukraine’s Energy Infrastructure Are War Crimes, UN Probe Finds; 29 Countries’ Citizens Allegedly Recruited Through Deception

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 27, 2026
0

संयुक्त राष्ट्र, संयुक्त राष्ट्र समर्थित एक जांच में सोमवार को बताया गया कि रूस ने यूक्रेन में ऊर्जा बुनियादी ढांचे...

Israel: Machal vs Likud: नेतन्याहू की अपील, बोले- समर्थकों से लिकुड के पक्ष में मतदान की अपील, जल्द मतदान केंद्र पहुंचे!?

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 27, 2026
0

यरूशलम, इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने मंगलवार को अपने दक्षिणपंथी समर्थकों से ‘‘जागने’’ और उनकी लिकुड पार्टी को वोट...

video, लखनऊ में कार पार्किंग विवाद में RSS जिला सह कार्यवाह समेत तीन की हत्या, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और भाजपा उपाध्यक्ष नीरज सिंह, दिया सरकारी नौकरी,पढ़ाई, सुरक्षा का भरोसा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 27, 2026
0

लखनऊ, राजधानी के सआदतगंज क्षेत्र में कार पार्किंग विवाद के बाद राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के लखनऊ जिला सह कार्यवाह...

सुल्तानपुर: पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर डबल डेकर बस पलटी, 25 यात्री घायल; चालक को झपकी आने की आशंका

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 27, 2026
0

सुल्तानपुर, पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर मंगलवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया। बिहार से लखनऊ जा रही डबल डेकर बस हलियापुर...

डिजिटल मीडिया संगठनों ने डेटा संरक्षण कानून को उच्चतम न्यायालय में क्यों दी है चुनौती? पत्रकारिता की छूट नहीं मिलने पर जताई चिंता

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 27, 2026
0

नयी दिल्ली, उच्चतम न्यायालय ने मंगलवार को डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन (डीएनपीए) की याचिका पर केंद्र सरकार से जवाब मांगा,...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group