Tuesday, October 27, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

अभिषेक शर्मा का तूफानी शतक, भारत ने न्यूजीलैंड को 40 गेंद शेष रहते हराया; सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 27, 2026
in खेल, देश
0


वेलिंगटन, अभिषेक शर्मा की तूफानी बल्लेबाजी के सामने न्यूजीलैंड के गेंदबाज पूरी तरह बेबस नजर आए और भारत ने मंगलवार को तीसरे टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में न्यूजीलैंड को 40 गेंद शेष रहते छह विकेट से हराकर पांच मैचों की श्रृंखला में 3-0 की अजेय बढ़त बना ली।

दुनिया के शीर्ष रैंकिंग वाले टी-20 बल्लेबाज अभिषेक ने महज 38 गेंदों पर 113 रन की अविश्वसनीय पारी खेली। उन्होंने केवल 15 गेंदों में अर्धशतक पूरा कर न्यूजीलैंड की गेंदबाजी आक्रमण की धज्जियां उड़ा दीं। भारत ने 199 रन के मुश्किल दिख रहे लक्ष्य को महज 13.2 ओवर में चार विकेट खोकर हासिल कर लिया।

अभिषेक की विस्फोटक पारी के सामने युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी (19 गेंद में 45 रन) की शानदार बल्लेबाजी भी कई मौकों पर फीकी नजर आई।

अभिषेक ने 35 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। शतक लगाने के बाद उन्होंने अपने चिर-परिचित अंदाज में ध्यान मुद्रा बनाकर जश्न मनाया।

भारत ने इस जीत के साथ न्यूजीलैंड की धरती पर लगातार तीसरी टी-20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला जीतने की उपलब्धि हासिल की। इससे पहले भारतीय टीम ने 2020 में 5-0 और 2022 में 1-0 से श्रृंखला अपने नाम की थी।

महज 15 साल के सूर्यवंशी ने भी आक्रामक पारी खेली। दोनों ने मिलकर भारतीय टीम को पांच ओवर में 100 रन के पार पहुंचाया और पावरप्ले के छह ओवर में रिकॉर्ड 118 रन बनाए।

भारत ने इसके साथ ही पांच ओवर में सबसे तेज टीम शतक और टी-20 अंतरराष्ट्रीय में पावरप्ले के दौरान सर्वोच्च स्कोर का विश्व रिकॉर्ड बनाया।

अभिषेक और सूर्यवंशी ने पहले विकेट के लिए महज सात ओवर में 133 रन जोड़ दिए। वेलिंगटन के वेस्टपैक ट्रस्ट स्टेडियम में मौजूद दर्शकों के लिए यह साझेदारी लंबे समय तक यादगार रहेगी। दोनों बल्लेबाजों ने मिलकर 12 छक्के लगाए। सूर्यवंशी ने चार तो वहीं अभिषेक ने आठ छक्के जड़े।

जब ग्लेन फिलिप्स ने अभिषेक का कैच लपका, तब तक भारतीय बल्लेबाज 11 छक्के और नौ चौके लगा चुका था। अभिषेक के विकेट के बाद न्यूजीलैंड की टीम का मनोबल इस कदर टूट चुका था कि उसके खिलाड़ी विकेट मिलने का जश्न मनाने के लिए भी उत्साहित नजर नहीं आए।

भारतीय पारी की शुरुआत जैकब डफी के ओवर में 26 रन के साथ हुई। एडम मिल्ने ने दूसरे ओवर में 17 रन दिए। इसके बाद माइकल ब्रेसवेल और काइल जैमीसन ने क्रमशः 21 और 20 रन लुटाए। चार ओवर के भीतर ही न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर के चेहरे पर बेबसी साफ दिखाई देने लगी थी।

न्यूजीलैंड की पारी के दौरान गेंद जिस पिच पर रुककर आ रही थी, वही भारतीय बल्लेबाजों के सामने बेहद सपाट नजर आई। अभिषेक और सूर्यवंशी ने गेंद की लाइन से हटकर ऑफ साइड में जगह बनाई या फिर गेंद की दिशा के अनुरूप लेग साइड में जोरदार प्रहार किए। अभिषेक के शॉट में इतनी ताकत और धार थी कि सूर्यवंशी की चमक कुछ कम हो गयी। इस किशोर बल्लेबाज ने भी हालांकि कई बेहतरीन शॉट खेलकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।

इससे पहले डेरिल मिचेल की आक्रामक बल्लेबाजी के बूते न्यूजीलैंड ने तीन विकेट पर 198 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया।

खराब फॉर्म से उबरते हुए मिचेल ने महज 52 गेंदों पर नाबाद 89 रन की शानदार पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में पांच छक्कों के अलावा और इतने ही चौके लगाये।

भारतीय गेंदबाज भले ही विकेट लेने के मामले में बहुत प्रभावशाली नहीं रहे, लेकिन उन्होंने अंतिम पांच ओवरों में कसी हुई गेंदबाजी करते हुए केवल 52 रन खर्च किए। भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने लगातार तीसरी बार टॉस जीतकर न्यूजीलैंड को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया।

तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह (चार ओवर में 33 रन देकर एक विकेट) ने टिम सीफर्ट को जल्द ही आउट कर दूसरे ओवर में ही भारत को सफलता दिलाई।

इसके बाद फिन एलन और मिचेल ने आक्रामक अंदाज अपनाते हुए दूसरे विकेट के लिए 86 रन की साझेदारी कर न्यूजीलैंड की पारी को मजबूती दी। एलन ने 25 गेंदों पर 40 रन बनाए। उन्होंने भुवनेश्वर कुमार के शुरुआती ओवर में दो छक्के जड़कर अपने इरादे जाहिर कर दिए। भुवनेश्वर ने चार ओवर में 40 रन दिए और उन्हें पूरे मुकाबले में सही लेंथ हासिल करने के लिए संघर्ष करना पड़ा।

भुवनेश्वर के लिए पारी का 18वां ओवर हालांकि बेहतर रहा। इस ओवर में उन्होंने लगातार यॉर्कर लेंथ पर गेंदबाजी की, जिससे आगामी मुकाबलों के लिए उनका आत्मविश्वास बढ़ सकता है।

एलन ने पहले भुवनेश्वर की गेंद को लॉन्ग ऑन के ऊपर से छह रन के लिए भेजा और फिर डीप मिडविकेट के ऊपर से छक्का जड़ा। इसके बाद उन्होंने प्रिंस यादव की ऑफ स्टंप के बाहर की गेंद को स्क्वायर लेग के ऊपर से छह रन के लिए पहुंचाया।

मिचेल ने भी अपनी लय हासिल करते हुए कुछ आकर्षक चौके लगाए। उन्होंने प्रिंस की गेंद पर कमाल का रैंप शॉट खेला।

एलन की आक्रामक पारी पर नितीश कुमार रेड्डी ने विराम लगाया। चार ओवर में 38 रन देकर एक विकेट लेने वाले रेड्डी की गेंद पर एलन लॉन्ग ऑन के बाहर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में नमन धीर को कैच दे बैठे।

अक्षर पटेल ने फॉर्म में चल रहे ग्लेन फिलिप्स (17) को आउट कर न्यूजीलैंड को बड़ा झटका दिया। चार ओवर में 36 रन देकर एक विकेट लेने वाले अक्षर ने अपनी ही गेंद पर बेहतरीन कैच पकड़ा।

मिचेल को इसके बाद बेवन जैकब्स का अच्छा साथ मिला। जैकब्स ने 23 गेंदों पर नाबाद 39 रन बनाए। दोनों ने आठ ओवर में चौथे विकेट के लिए 75 रन जोड़कर न्यूजीलैंड को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया।

Tags: अभिषेक शर्मातीसरा टी20भारत बनाम न्यूजीलैंडवैभव सूर्यवंशी
Previous Post

धनतेरस 6 नवंबर को मनाया जाएगा या 7 को? जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और सोना-चांदी खरीदने का समय

Next Post

यूपी में 1.70 लाख से अधिक गैर-शिक्षण कर्मचारियों को कैशलेस इलाज, योगी कैबिनेट ने प्रस्ताव को दी मंजूरी

Related Posts

उत्तर प्रदेश

धनतेरस 6 नवंबर को मनाया जाएगा या 7 को? जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और सोना-चांदी खरीदने का समय

October 27, 2026
देश

दिल्ली: पुलिसकर्मियों से दुर्व्यवहार करने के आरोप में 15-20 वकीलों के खिलाफ FIR

October 27, 2026
अयोध्या

रामायण विश्वविद्यालय में महर्षि वाल्मीकि भवन और प्रतिमा का अनावरण, कुलाधिपति बोले- रामायण की शिक्षाएं सदैव दिखाती रहेंगी सही राह

October 26, 2026
अयोध्या

Watch, अयोध्या में शरद पूर्णिमा पर दंतधावन कुंड में विशेष आयोजन, चांदनी में रखी खीर श्रद्धालुओं को प्रसाद के रूप में बांटी

October 26, 2026
Next Post
sanketik photo

यूपी में 1.70 लाख से अधिक गैर-शिक्षण कर्मचारियों को कैशलेस इलाज, योगी कैबिनेट ने प्रस्ताव को दी मंजूरी

Recent Posts

यूपी कैबिनेट के 22 प्रस्ताव मंजूर: गाय पालन पर 50% सब्सिडी, पशु बीमा में 85% सरकारी मदद; पंचायत वोटर लिस्ट के नियम भी बदले

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 27, 2026
0

लखनऊ, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में पेश किए गए सभी...

sanketik photo

यूपी में 1.70 लाख से अधिक गैर-शिक्षण कर्मचारियों को कैशलेस इलाज, योगी कैबिनेट ने प्रस्ताव को दी मंजूरी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 27, 2026
0

लखनऊ, उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य के माध्यमिक एवं बेसिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत कार्यरत 1.70 लाख से अधिक गैर-शिक्षण...

अभिषेक शर्मा का तूफानी शतक, भारत ने न्यूजीलैंड को 40 गेंद शेष रहते हराया; सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 27, 2026
0

वेलिंगटन, अभिषेक शर्मा की तूफानी बल्लेबाजी के सामने न्यूजीलैंड के गेंदबाज पूरी तरह बेबस नजर आए और भारत ने मंगलवार...

धनतेरस 6 नवंबर को मनाया जाएगा या 7 को? जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और सोना-चांदी खरीदने का समय

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 27, 2026
0

नई दिल्ली, दिवाली के पांच दिवसीय पर्व की शुरुआत धनतेरस से होती है। इस दिन भगवान धन्वंतरि, माता लक्ष्मी, भगवान...

दिल्ली: पुलिसकर्मियों से दुर्व्यवहार करने के आरोप में 15-20 वकीलों के खिलाफ FIR

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 27, 2026
0

नयी दिल्ली, राष्ट्रीय राजधानी में शाहदरा थाने में पुलिस अधिकारियों के साथ कथित तौर पर दुर्व्यवहार करने, उन्हें गाली देने...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group