Wednesday, October 28, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

हरियाणा पुलिस ने दी जेसीबी मालिकों को चेतावनी; जेसीबी मशीन हटाओ, अन्यथा कार्रवाई

admin by admin
February 21, 2024
in देश
0

चंडीगढ़, हरियाणा पुलिस ने बुधवार को मिट्टी खोदने वाली मशीनों के मालिकों से कहा कि वह प्रदर्शन स्थल से अपनी मशीनें हटाएं, अन्यथा कार्रवाई के लिए तैयार रहें। किसानों की आज अपना ‘दिल्ली चलो’ मार्च फिर शुरू करने की योजना है।

पुलिस के अनुसार, अगर प्रदर्शनकारी किसान इन मशीनों का इस्तेमाल करते हैं तो इससे पंजाब और हरियाणा के दो सीमा बिंदुओं पर तैनात सुरक्षा कर्मियों को नुकसान पहुंच सकता है।

पुलिस ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘पोकलेन, जेसीबी के मालिकों और ऑपरेटर के लिए : कृपया अपने उपकरण प्रदर्शनकारियों को उपलब्ध न कराएं और उन्हें प्रदर्शन स्थल से हटाएं क्योंकि उनका सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। यह एक गैर-जमानती अपराध है और आपको आपराधिक रूप से जवाबदेह ठहराया जा सकता है।’’

पंजाब और हरियाणा के बीच दो सीमा बिंदुओं पर प्रदर्शन कर रहे किसान बुधवार को अपना ‘‘दिल्ली चलो’’ मार्च फिर से शुरू कर रहे हैं। सरकारी एजेंसियों द्वारा पांच साल तक दालें, मक्का और कपास न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर खरीदने के केंद्र के प्रस्ताव को खारिज करने के बाद वे अपना आंदोलन फिर से शुरू कर रहे हैं।

हरियाणा पुलिस ने मंगलवार को पंजाब पुलिस से उन बुलडोजर और मिट्टी खोदने वाले उपकरणों को जब्त करने को कहा, जिन्हें दो सीमा बिंदुओं पर डेरा डाले किसान अवरोधकों को नुकसान पहुंचाने के लिए लाए हैं।

हरियाणा के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) शत्रुजीत कपूर ने कहा कि ऐसे उपकरण सुरक्षा बलों के लिए खतरा पैदा कर सकते हैं।

हजारों किसानों ने 13 फरवरी को दिल्ली की ओर मार्च शुरू किया था। इन किसानों को हरियाणा सीमा पर ही रोक दिया गया था, जहां उनकी सुरक्षाकर्मियों से झड़प हुई थी। किसान तब से हरियाणा के साथ लगती पंजाब की सीमा पर शंभू और खनौरी बॉर्डर पर डेरा डाले हुए हैं।

संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) और किसान मजदूर मोर्चा फसलों के लिए एमएसपी पर कानूनी गारंटी और कृषि कर्ज माफी समेत अपनी मांगों को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत केंद्र सरकार पर दबाव बनाने के लिए ‘दिल्ली चलो’ मार्च का नेतृत्व कर रहे हैं।

रविवार को किसान नेताओं के साथ चौथे दौर की बातचीत में तीन केंद्रीय मंत्रियों की समिति ने प्रस्ताव दिया था कि किसानों के साथ समझौता करने के बाद सरकारी एजेंसियां पांच साल तक पांच फसलें – मूंग दाल, उड़द दाल, तुअर दाल, मक्का और कपास एमएसपी पर खरीदेंगी।

Tags: हरियाणा पुलिस
Previous Post

पीलीभीत में विचाराधीन कैदी ने जेल में लगाई फांसी

Next Post

आतंकी पन्नू चौथे टेस्ट मैच को बाधित करने की धमकी के बाद रांची में बढ़ाई गई सुरक्षा

Related Posts

उत्तर प्रदेश

डिजिटल मीडिया संगठनों ने डेटा संरक्षण कानून को उच्चतम न्यायालय में क्यों दी है चुनौती? पत्रकारिता की छूट नहीं मिलने पर जताई चिंता

October 27, 2026
खेल

अभिषेक शर्मा का तूफानी शतक, भारत ने न्यूजीलैंड को 40 गेंद शेष रहते हराया; सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त

October 27, 2026
उत्तर प्रदेश

धनतेरस 6 नवंबर को मनाया जाएगा या 7 को? जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और सोना-चांदी खरीदने का समय

October 27, 2026
देश

दिल्ली: पुलिसकर्मियों से दुर्व्यवहार करने के आरोप में 15-20 वकीलों के खिलाफ FIR

October 27, 2026
Next Post

आतंकी पन्नू चौथे टेस्ट मैच को बाधित करने की धमकी के बाद रांची में बढ़ाई गई सुरक्षा

Recent Posts

Russia’s Attacks on Ukraine’s Energy Infrastructure Are War Crimes, UN Probe Finds; 29 Countries’ Citizens Allegedly Recruited Through Deception

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 27, 2026
0

संयुक्त राष्ट्र, संयुक्त राष्ट्र समर्थित एक जांच में सोमवार को बताया गया कि रूस ने यूक्रेन में ऊर्जा बुनियादी ढांचे...

Israel: Machal vs Likud: नेतन्याहू की अपील, बोले- समर्थकों से लिकुड के पक्ष में मतदान की अपील, जल्द मतदान केंद्र पहुंचे!?

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 27, 2026
0

यरूशलम, इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने मंगलवार को अपने दक्षिणपंथी समर्थकों से ‘‘जागने’’ और उनकी लिकुड पार्टी को वोट...

video, लखनऊ में कार पार्किंग विवाद में RSS जिला सह कार्यवाह समेत तीन की हत्या, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और भाजपा उपाध्यक्ष नीरज सिंह, दिया सरकारी नौकरी,पढ़ाई, सुरक्षा का भरोसा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 27, 2026
0

लखनऊ, राजधानी के सआदतगंज क्षेत्र में कार पार्किंग विवाद के बाद राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के लखनऊ जिला सह कार्यवाह...

सुल्तानपुर: पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर डबल डेकर बस पलटी, 25 यात्री घायल; चालक को झपकी आने की आशंका

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 27, 2026
0

सुल्तानपुर, पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर मंगलवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया। बिहार से लखनऊ जा रही डबल डेकर बस हलियापुर...

डिजिटल मीडिया संगठनों ने डेटा संरक्षण कानून को उच्चतम न्यायालय में क्यों दी है चुनौती? पत्रकारिता की छूट नहीं मिलने पर जताई चिंता

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 27, 2026
0

नयी दिल्ली, उच्चतम न्यायालय ने मंगलवार को डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन (डीएनपीए) की याचिका पर केंद्र सरकार से जवाब मांगा,...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group