अयोध्या, जिलाधिकारी नितीश कुमार ने राजकीय इंटर कालेज फतेहगंज में स्थित विवेकानंद छात्रावास का जीर्णोद्वार कराये जाने के दृष्टिगत भौतिक निरीक्षण किया।
परियोजना प्रबन्धक सी0एण्ड0डी0एस0 यूनिट-44 को इसका प्राक्लन तैयार करने के निर्देश दिये।
जिलाधिकारी ने बताया कि इन छात्रावासों को उसके निर्माण के समय प्रयोग की गयी वास्तुकला एवं निर्माण सामाग्रियों का उपयोग कर संरक्षित किया जायेगा। इससे यहां छात्रों का रहने का स्वच्छ एवं अच्छा स्थान प्राप्त होगा।
इस दौरान जिलाधिकारी ने प्रधानाचार्य जीआईसी को छात्रावास परिसर को साफ सुथरा कराने के निर्देश दिये।


