Friday, September 11, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

अयोध्या: जिलाधिकारी ने रेलवे सम्पार 118-ए (फतेहगंज) दो लेन रेल उपरिगामी सेतु का किया अवलोकन

admin by admin
February 19, 2024
in अयोध्या
0

अयोध्या, जिलाधिकारी  नितीश कुमार ने रेलवे सम्पार 118-ए (फतेहगंज) दो लेन रेल उपरिगामी सेतु का स्थलीय निरीक्षण कर प्रगति का अवलोकन किया। इस दौरान उपपरियोजना प्रबन्धक सेतु निगम ने बताया कि 118-ए (फतेहगंज) उपरिगामी सेतु की कुल लम्बाई 793.95 मीटर है तथा रेलवे भाग की लम्बाई 76 मीटर है तथा सेतु के कैरेजवे की चौड़ाई 7.50 मीटर है सेतु के दोनों तरफ 3.75 मीटर चौड़ाई में सर्विस रोड का निर्माण किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि सेतु के सुपर स्ट्रक्चर एवं आई0डी0 वाल का कार्य प्रगति पर है। रेलवे भाग के स्टील गर्डर फेब्रिकेशन का कार्य पूर्ण है एवं रेलवे स्पान के नीव संरचना एवं अधो संरचना का कार्य प्रगति पर है। उन्होंने बताया कि वायाडक्ट भाग 80 प्रतिशत के सापेक्ष 65 प्रतिशत तथा रेलवे भाग 20 प्रतिशत के सापेक्ष 08 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है।

जिलाधिकारी ने कार्याे में और गति देने के साथ ही गुणवत्ता का विशेष ध्यान देने तथा माह अप्रैल तक सम्पूर्ण कार्यो को पूर्ण करने के निर्देश दिये।

जिलाधिकारी ने बताया कि अयोध्या धाम में आवागमन की सुचारू एवं सुगम यातायात एवं आवागमन व्यवस्था सुनिश्चित कराने तथा जाम की समस्या का स्थायी समाधान सुनिश्चित करने के दृष्टिगत 08 रेलवे उपरिगामी सेतुओं पर कार्य चल रहा है जिसमें से दो रेलवे उपरिगामी सेतुओं यथा रेलवे सम्पार संख्या 111 बी (टेढ़ी बाजार) पर चार लेन व रेलवे क्रासिंग संख्या 112 ( बड़ी बुआ) पर (लम्बाई 844.40) का कार्य पूर्ण हो चुका है एवं संचालन प्रारम्भ है तथा दो अन्य यथा रेलवे सम्पार संख्या 107 ए/2टी (दर्शननगर) चार लेन तथा चैदह कोसी परिक्रमा मार्ग पर सूर्यकुण्ड स्थित रेलवे सम्पार संख्या 105 पर दो लेन रेलवे उपरिगामी सेतु का कार्य प्रगति पर है।

सभी निर्माणाधीन रेलवे उपरिगामी सेतुओं को निर्धारित समय सीमा में पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया है।

इसी के साथ ही तीन अन्य रेल उपरगामी सेतुओं यथा पंचकोसी परिक्रमा मार्ग पर हल्कारा का पुरवा रेलवे सम्पार संख्या 108एसी पर 04 लेन आरओबी, रेलवे सम्पार संख्या-121बी (मोदहा) पर 04-लेन आरओबी तथा सम्पार संख्या 108ए हल्कारा का पुरवा पर दो लेन आरओबी निर्माण की स्वीकृति शासन से प्राप्त हो गई है तथा कार्य प्रगति पर है।

जिलाधिकारी ने कहा कि उक्त आठों रेलवे उपरगामी सेतुओं के निर्माण से अयोध्या धाम आने वाले श्रद्धालुओं/पर्यटकों को आवागमन की सुचारू व्यवस्था उपलब्ध होगी तथा सभी स्थानों पर निर्बाध यातायात एवं आवागमन संचालित होगा और लोगों को जाम की समस्या का स्थाई समाधान सुनिश्चित होगा।

Tags: अयोध्या: जिलाधिकारी
Previous Post

झारखंड: तीन नाबालिग बच्चों संग महिला ने कुएं में लगाई छलांग, बच्चों की हुई मौत

Next Post

अयोध्या के जीआईसी स्थित विवेकानंद छात्रावास का होगा जीर्णोद्धार, जिलाधिकारी ने किया भौतिक निरीक्षण

Related Posts

अयोध्या

Ayodhya : सरयू में डूबे नाना-नाती के शव बरामद, एक ही परिवार में दूसरी बार नदी ने ली जान

September 10, 2026
अयोध्या

Ayodhya : अभिषेक सावंत ने उठाई जर्जर नरेंद्रालय सभागार में कर्मचारियों की सुरक्षा की आवाज, 15 दिन का अल्टीमेटम

September 10, 2026
अयोध्या

Ayodhya : CAPF जवानों और परिवारों के लिए CRPF की खास पहल, राम मंदिर में सुगम दर्शन की सुविधा

September 10, 2026
अयोध्या

Ayodhya: अज्ञात डीसीएम ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो की हालत गंभीर; तीसरे को मामूली चोट

September 9, 2026
Next Post

अयोध्या के जीआईसी स्थित विवेकानंद छात्रावास का होगा जीर्णोद्धार, जिलाधिकारी ने किया भौतिक निरीक्षण

Recent Posts

sanketik photo

शाहजहांपुर: नशे में ऑपरेशन करने से गर्भवती की मौत का आरोप, दो चिकित्सकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

शाहजहांपुर जिले के एक निजी अस्पताल में एक चिकित्सक ने कथित रूप से नशे की हालत में गर्भवती महिला का...

Mau : सील अस्पताल में महिला और नवजात की मौत, स्वास्थ्य विभाग ने फिर लगाया ताला

by admin
September 11, 2026
0

मऊ, जिले के रतनपुरा प्रखंड में सील किये जा चुके एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान एक महिला और...

Trump : मध्यावधि चुनाव से पहले ट्रंप की रिपब्लिकन समर्थकों से अपील, बोले- बाहर निकलकर करें मतदान

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

डलास (अमेरिका), अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने देश में होने वाले मध्यावधि चुनाव के मद्देनजर रिपब्लिकन पार्टी के समर्थकों...

sanketik photo

देशभर में आज बैंक कर्मचारियों की हड़ताल, 5-Day वर्किंग की मांग, बैंकिंग सेवाएं प्रभावित

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

नयी दिल्ली, देशभर में खासकर सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में बैंकिंग सेवाएं शुक्रवार को प्रभावित हुईं।यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन...

गोंडा में बर्तन व्यापारी विनोद साहनी हत्याकांड में 3 आरोपी गिरफ्तार, थानाध्यक्ष समेत तीन निलंबित

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

गोंडा में 45 वर्षीय व्यापारी की हत्या के मामले में कथित लापरवाही और कर्तव्य में कोताही बरतने के आरोप में...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group