Wednesday, September 9, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

IND vs ENG 3rd Test: भारत ने इंग्लैंड को तीसरे टेस्ट में 434 रन से हराया, यशस्वी जायसवाल ने अपने नाम किए बड़े रिकॉर्ड

admin by admin
February 18, 2024
in खेल, देश
0

राजकोट, भारत ने रविवार को यहां तीसरे टेस्ट के चौथे दिन इंग्लैंड को 434 रन से हराकर पांच मैच की टेस्ट श्रृंखला में 2-1 से बढ़त हासिल की। यह रनों के लिहाज से भारत की सबसे बड़ी जीत है।

भारत ने यशस्वी जायसवाल (214 रन) के दोहरे शतक, शुभमन गिल के 91 रन और सरफराज खान के नाबाद 68 रन से दूसरी पारी चार विकेट पर 430 रन पर घोषित कर इंग्लैंड को जीत के लिए 557 रन का लक्ष्य दिया।

इंग्लैंड की दूसरी पारी 39.4 ओवर में 122 रन पर सिमट गयी जिसमें मार्क वुड 33 रन बनाकर शीर्ष स्कोरर रहे।

भारत के लिए रविंद्र जडेजा सबसे सफल गेंदबाज रहे, उन्होंने पांच विकेट झटके। कुलदीप यादव ने दो जबकि जसप्रीत बुमराह और रविचंद्रन अश्विन ने एक एक विकेट प्राप्त किये।

तीसरे टेस्ट मैच में यशस्वी जायसवाल ने अपने टेस्ट करियर का दूसरा दोहरा शतक लगाकर इतिहास रच दिया। जायसवाल ने 214 रनों की पारी खेली जिसके लिए उन्होंने 236 गेंद का सामना किया। अपनी ऐतिहासिक पारी में जायसवाल ने 14 चौके और 12 छक्के लगाए। बता दें कि जायसवाल टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में एक टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा छक्का लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।

जायसवाल ने अब तक तीन टेस्ट मैच ही खेले हैं और 22 छक्के लगाने में सफल हो गए हैं। अभी दो टेस्ट मैच सीरीज में और खेलने हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम थे। रोहित ने एक टेस्ट सीरीज में कुल 19 छक्के लगाए थे। रोहित ने यह कमाल 2019 साउथ अफ्रीका के खिलाफ एक टेस्ट सीरीज में किया था।

जायसवाल ने अपने नाम किए ये शानदार रिकॉर्ड

–एक टेस्ट सीरीज में 20 छक्के लगाने वाले पहले बल्लेबाज
– एक टेस्ट पारी में संयुक्त रूप से सर्वाधिक छक्के
– 23 साल की उम्र से पहले किसी भारतीय द्वारा टेस्ट में सर्वाधिक बार 150+ का स्कोर
– लगातार दोहरा शतक लगाने वाले तीसरे भारतीय
– एक टेस्ट सीरीज में 500 रन बनाने वाले दूसरे सबसे युवा भारतीय बल्लेबाज
– टेस्ट में सबसे तेज 200 रन बनाने वाले दूसरे भारतीय

जायसवाल ने की गावस्कर की बराबरी

इसके अलावा बता दें कि यशस्वी जायसवाल और सुनील गावस्कर 22 साल की उम्र में एक टेस्ट सीरीज में 500 रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज हैं। इस सीरीज में जायसवाल ने अबतक 545 रन 3 मैचों में बना लिए हैं। इसमें दो दोहरा शतक उनके नाम दर्ज है।

Tags: IND vs ENG 3rd Test
Previous Post

लोकसभा चुनाव से पहले बढ़ाया गया जेपी नड्डा का कार्यकाल, जून 2024 तक रहेंगे पार्टी के अध्यक्ष

Next Post

पुलिस भर्ती परीक्षा में धांधली के आरोप में विभिन्न जिलो से पुलिसकर्मियों सहित 14 और गिरफ्तार, छापेमारी जारी

Related Posts

देश

Delhi Building Collapse: बेसमेंट में सीपेज और मरम्मत के दौरान ढही इमारत, फरार ठेकेदार की तलाश में पुलिस

September 8, 2026
उत्तर प्रदेश

योगी आदित्यनाथ ने तिरुमला मंदिर में किए भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन, देश की समृद्धि के लिए मांगा आशीर्वाद

September 8, 2026
अंतराष्ट्रीय

Russia ki Dosti; Indian engineer detained, allegations of pressure to enlist in the army?? भारतीय दूतावास ने मांगी काउंसलर एक्सेस

September 7, 2026
क्राइम

Bihar : स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस के AC-1 कोच से 75 लीटर शराब बरामद, युवती समेत दो गिरफ्तार

September 7, 2026
Next Post

पुलिस भर्ती परीक्षा में धांधली के आरोप में विभिन्न जिलो से पुलिसकर्मियों सहित 14 और गिरफ्तार, छापेमारी जारी

Recent Posts

Watch, Sambhal Land Controversy: 1960 की चकबंदी में दर्ज थी आर्य समाज मंदिर की भूमि, फर्जीवाड़े पर चला एसडीएम कोर्ट का चाबुक, होगी बेदखली

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 8, 2026
0

संभल जिले के शेर खां सराय क्षेत्र में स्थित आर्य समाज मंदिर की करीब पांच बीघा जमीन के मालिकाना हक...

Bulandshahr Viral Video: दूल्हे का 2022 की शादी में हर्ष फायरिंग का वीडियो हुआ वायरल, पुलिस ने आरोपी शादाब पर दर्ज किया मुकदमा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 8, 2026
0

बुलंदशहर जिले में शादी के दौरान दूल्हे द्वारा की गई ताबड़तोड़ हर्ष फायरिंग का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी...

सीएम योगी ने अयोध्या से आंगनवाड़ी कार्यकर्त्रियों को दी बड़ी सौगात: मानदेय 12 हजार, 5 लाख के कैशलेस इलाज समेत 4 बड़े ऐलान

by Atul Narain Srivastava
September 8, 2026
0

अयोध्या, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या की पावन धरती से प्रदेश की आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को...

सपा की छात्र सभा के लिए नई ड्रेस कोड तय, नीली टी-शर्ट, जींस नया ‘ड्रेस कोड’

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 8, 2026
0

लखनऊ, समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को कहा कि पार्टी की छात्र इकाई ‘छात्र सभा’ ने...

सुल्तानपुर जिले में स्कूल बस की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दंपति और उनके बेटे की मौत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 8, 2026
0

सुल्तानपुर जिले में मंगलवार सुबह स्कूल बस की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दंपति और उनके बेटे की मौत हो गई।...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group