Wednesday, September 9, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

पुलिस भर्ती परीक्षा में धांधली के आरोप में विभिन्न जिलो से पुलिसकर्मियों सहित 14 और गिरफ्तार, छापेमारी जारी

admin by admin
February 18, 2024
in उत्तर प्रदेश, क्राइम
0

लखनऊ, बलिया जिले में पुलिस भर्ती परीक्षा में धांधली करने के आरोप में नकल गिरोह के 11 सदस्यों समेत 14 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

उसने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों में से एक सुल्तानपुर जिले में स्वास्थ्य विभाग में ‘लैब टेक्नीशियन’ है, जबकि एक अन्य मध्य प्रदेश के कटनी जिले में वन विभाग में कांस्टेबल है।

थाना शिकोहाबाद पुलिस टीम व एसओजी / सर्विलांस द्वारा उ0प्र0 पुलिस आरक्षी भर्ती के अन्तर्राज्यीय सॉल्वर गैंग का किया भण्डाफोड़, 02 पुलिसकर्मियों सहित कुल 05 अभियुक्तगण गिरफ्तार, कब्जे से 05 अदद मोबाइल,एक वेगनार गाडी व 25000 रूपये बरामद।

बलिया के पुलिस अधीक्षक देव रंजन वर्मा ने रविवार को बताया कि पुलिस ने 14 लोगों को गिरफ्तार कर तीन गिरोहों का भंडाफोड़ किया है। वर्मा का दावा है कि वे पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में धांधली की कोशिश कर रहे थे।

उन्होंने बताया कि पकड़ा गया अभय कुमार श्रीवास्तव सुल्तानपुर जिले में स्वास्थ्य विभाग में ‘लैब टेक्नीशियन’ है जबकि फतेहबहादुर राजभर मध्य प्रदेश के कटनी जिले में वन विभाग में सिपाही है। उनके अनुसार पुलिस ने तीन अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया है, जो दूसरे अभ्यर्थियों के स्थान पर परीक्षा दे रहे थे।

गोंडा जिले में पुलिस ने बिहार के नालंदा जिले के एक व्यक्ति समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

गोंडा के पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने बताया कि बिहार के नालंदा जिले के कुंदन कुमार चौधरी को शनिवार शाम स्थानीय पुलिस की मदद से जिले के नवाबगंज कस्बे में एक परीक्षा केंद्र से गिरफ्तार किया गया। उनके अनुसार वह सिपाही भर्ती के लिए मनकापुर थाना क्षेत्र के तन्मय सिंह की जगह परीक्षा दे रहा था।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने रविवार को तन्मय और उसके सहयोगी गोंडा जिले के धानेपुर थाना क्षेत्र निवासी हरेंद्र कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया है। हरेंद्र सिपाही भर्ती का अभ्यर्थी भी है।

जायसवाल के मुताबिक इन दोनों अभ्यर्थियों का नालंदा जिला निवासी कुंदन से छह लाख रुपये में सौदा तय हुआ है। वह शनिवार को दूसरी पाली में नवाबगंज के एक परीक्षा केंद्र पर तन्मय के स्थान पर परीक्षा दे रहा था और रविवार को गोंडा शहर के एक अन्य केंद्र पर उसे हरेंद्र के स्थान पर परीक्षा देनी थी। हालांकि उससे पहले ही दोनों अभ्यर्थियों को गिरफ्तार भी कर लिया गया।

जायसवाल ने बताया कि तीनों के खिलाफ नवाबगंज थाने में मामला दर्ज किया गया है।

अधिकारियों ने शनिवार को कहा कि पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में अभ्यर्थियों के स्थान पर परीक्षा देने और धोखाधड़ी करने के आरोप में पिछले दो दिनों में पूरे उत्तर प्रदेश में 120 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) प्रशांत कुमार ने शनिवार को कहा था कि गिरफ्तार किए गए कुल 122 लोगों में से 15 एटा में, नौ-नौ मऊ, प्रयागराज और सिद्धार्थनगर में, आठ गाजीपुर में, सात आज़मगढ़ में, छह गोरखपुर में, पांच जौनपुर में, चार फ़िरोज़ाबाद में , तीन-तीन कौशांबी और हाथरस में , दो-दो झाँसी, वाराणसी, आगरा और कानपुर में, और एक-एक बलिया, देवरिया और बिजनौर में शामिल हैं।

कुमार ने लखनऊ के गोमतीनगर इलाके में दो परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण भी किया था। उन्होंने बताया कि 17 और 18 फरवरी को दो पालियों में हो रही परीक्षा में 48 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी शामिल हो रहे हैं।

Tags: पुलिस भर्ती परीक्षा में धांधली
Previous Post

IND vs ENG 3rd Test: भारत ने इंग्लैंड को तीसरे टेस्ट में 434 रन से हराया, यशस्वी जायसवाल ने अपने नाम किए बड़े रिकॉर्ड

Next Post

रुदौली माइनर में गिरकर युवक की मौत, शारदा सहायक नहर पैर फिसलने से डूबा!

Related Posts

उत्तर प्रदेश

Watch, Sambhal Land Controversy: 1960 की चकबंदी में दर्ज थी आर्य समाज मंदिर की भूमि, फर्जीवाड़े पर चला एसडीएम कोर्ट का चाबुक, होगी बेदखली

September 8, 2026
उत्तर प्रदेश

Bulandshahr Viral Video: दूल्हे का 2022 की शादी में हर्ष फायरिंग का वीडियो हुआ वायरल, पुलिस ने आरोपी शादाब पर दर्ज किया मुकदमा

September 8, 2026
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी ने अयोध्या से आंगनवाड़ी कार्यकर्त्रियों को दी बड़ी सौगात: मानदेय 12 हजार, 5 लाख के कैशलेस इलाज समेत 4 बड़े ऐलान

September 8, 2026
उत्तर प्रदेश

सपा की छात्र सभा के लिए नई ड्रेस कोड तय, नीली टी-शर्ट, जींस नया ‘ड्रेस कोड’

September 8, 2026
Next Post

रुदौली माइनर में गिरकर युवक की मौत, शारदा सहायक नहर पैर फिसलने से डूबा!

Recent Posts

Watch, Sambhal Land Controversy: 1960 की चकबंदी में दर्ज थी आर्य समाज मंदिर की भूमि, फर्जीवाड़े पर चला एसडीएम कोर्ट का चाबुक, होगी बेदखली

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 8, 2026
0

संभल जिले के शेर खां सराय क्षेत्र में स्थित आर्य समाज मंदिर की करीब पांच बीघा जमीन के मालिकाना हक...

Bulandshahr Viral Video: दूल्हे का 2022 की शादी में हर्ष फायरिंग का वीडियो हुआ वायरल, पुलिस ने आरोपी शादाब पर दर्ज किया मुकदमा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 8, 2026
0

बुलंदशहर जिले में शादी के दौरान दूल्हे द्वारा की गई ताबड़तोड़ हर्ष फायरिंग का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी...

सीएम योगी ने अयोध्या से आंगनवाड़ी कार्यकर्त्रियों को दी बड़ी सौगात: मानदेय 12 हजार, 5 लाख के कैशलेस इलाज समेत 4 बड़े ऐलान

by Atul Narain Srivastava
September 8, 2026
0

अयोध्या, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या की पावन धरती से प्रदेश की आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को...

सपा की छात्र सभा के लिए नई ड्रेस कोड तय, नीली टी-शर्ट, जींस नया ‘ड्रेस कोड’

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 8, 2026
0

लखनऊ, समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को कहा कि पार्टी की छात्र इकाई ‘छात्र सभा’ ने...

सुल्तानपुर जिले में स्कूल बस की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दंपति और उनके बेटे की मौत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 8, 2026
0

सुल्तानपुर जिले में मंगलवार सुबह स्कूल बस की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दंपति और उनके बेटे की मौत हो गई।...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group