अयोध्या, तहसील रुदौली के लेखपाल शिव कुमार पांडे को रूपये 6000 की रिश्वत लेते अयोध्या रेंज की विजिलेंस टीम ने गिरफ्तार किया।
बता दे लेखपाल ने रेहरा, बड़ागावं निवासी नीलाम्बर यादव से जमीन की पैमाइश को लेकर रुपयों की मांग की थी। जिसकी शिकायत उन्होंने एसपी विजिलेंस से की थी। जिसके बाद आज टीम ने उक्त लेखपाल को रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड लिया।
विजिलेंस टीम में एसपी अजय प्रताप सिंह, निरीक्षक विद्यासागर, ध्रुव चन्द्र मौर्या, रामपाल सिंह, उपनिरीक्षक राजबहादुर यादव, मुख्य आरक्षी राघवेन्द्र प्रताप, रवीन्द्र कुमार, विनोद कुमार व अरविन्द कुमार पांडे शामिल रहे।


