Friday, September 11, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

राहुल ने उप्र में ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ का समय घटाया, 20 फरवरी को रायबरेली और लखनऊ पंहुचेगी

admin by admin
February 12, 2024
in उत्तर प्रदेश, राजनीति
0

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की अगुवाई में निकाली जा रही ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ का उत्तर प्रदेश में समय घटा दिया गया है और इसके लिये बोर्ड परीक्षाओं का हवाला दिया गया है। अब यह यात्रा 11 दिन के बजाय छह दिन ही उत्तर प्रदेश में रहेगी। कांग्रेस के एक नेता ने इसकी जानकारी दी।

यह निर्णय उन संकेतों के बाद लिया गया है कि समाजवादी पार्टी की सहयोगी और जयंत सिंह चौधरी के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा से हाथ मिला लिया है।

हालांकि, कांग्रेस की उत्तर प्रदेश इकाई के प्रवक्ता अंशु अवस्थी ने सोमवार को यहां जारी एक बयान में बताया कि राहुल गांधी ने उत्तर प्रदेश की बोर्ड परीक्षाओं और छात्र-छात्राओं के हितों को देखते हुए राज्य में अपनी ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ का समय घटा दिया है।

उत्‍तर प्रदेश कांग्रेस अध्‍यक्ष अजय राय ने ‘बताया कि उत्‍तर प्रदेश में पूरी यात्रा के दौरान राहुल गांधी के साथ उनकी बहन प्रियंका गांधी वाद्रा भी रहेंगी।

राय ने पश्चिमी उत्‍तर प्रदेश में प्रभावशाली माने जाने वाले राष्‍ट्रीय लोकदल (रालोद) की कथित रूप से बढ़ती नजदीकियों को देखते हुए यात्रा के राज्‍य के पश्चिमी हिस्‍सों में जाने का कार्यक्रम रद्द किये जाने सम्‍बन्‍धी अटकलों को गलत बताते हुए कहा, ”रालोद के मामले से इसका कोई लेना-देना नहीं है। यात्रा के रूट और अवधि में बदलाव सिर्फ उप्र बोर्ड परीक्षाओं को देखते हुए किया गया है।”

भारत जोड़ो न्‍याय यात्रा की वेबसाइट पर दी गयी सूचना के मुताबिक यात्रा को पहले लखनऊ से पश्चिमी जिला बरेली पहुंचना था। उसके बाद उसे अलीगढ़ और आगरा होते हुए राजस्‍थान कूच करना था।

कांग्रेस प्रवक्‍ता अंशु अवस्‍थी ने बताया कि उत्तर प्रदेश में पहले यह यात्रा 16 फरवरी से 26 फरवरी तक होनी थी लेकिन आगामी 22 फरवरी को शुरू हो रही उत्तर प्रदेश बोर्ड की परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए अब यह 21 फरवरी तक ही इस राज्य में रहेगी।

उन्होंने कहा, ‘संवेदनशीलता की मिसाल पेश करते हुए राहुल गांधी ने कई मौकों पर जनहित को प्राथमिकता पर रखा। वह इससे पहले भी कोरोना काल में लोगों की परवाह करते हुए बंगाल में अपनी रैलियां निरस्त कर चुके हैं।’

अवस्थी ने बताया कि ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ आगामी 16 फरवरी को वाराणसी से उत्तर प्रदेश में प्रवेश करेगी और भदोही, प्रयागराज तथा प्रतापगढ़ के रास्ते 19 फरवरी को अमेठी पहुंचेगी। राहुल अमेठी लोकसभा क्षेत्र के गौरीगंज में जनसभा को संबोधित करेंगें।

उन्होंने बताया कि यात्रा 20 फरवरी को रायबरेली और लखनऊ पंहुचेगी। लखनऊ में रात्रि विश्राम होगा। अगले दिन यह यात्रा उन्नाव पहुंचेगी और उन्नाव शहर एवं शुक्लागंज होते हुए कानपुर में प्रवेश करेगी।

कांग्रेस प्रवक्ता ने बताया कि यात्रा कानपुर से हमीरपुर होते हुए झांसी पहुंचकर उसी दिन मध्यप्रदेश में दाखिल हो जाएगी।

यह पूछे जाने पर कि समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव यात्रा में कब शामिल होंगे, अवस्थी ने पीटीआई-भाषा को बताया, ‘सपा प्रमुख अखिलेश यादव के 20 फरवरी को रायबरेली जिले में भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होने और एक रोड शो में भाग लेने की संभावना है।’

छह फरवरी को यादव को यात्रा में शामिल होने का निमंत्रण मिला। यादव ने कहा था कि वह या तो अमेठी या रायबरेली में यात्रा में शामिल होंगे।

सपा ने एक बयान में कहा, ‘अखिलेश यादव को 16 फरवरी को उप्र में प्रवेश करने वाली राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होने के लिए (कांग्रेस अध्यक्ष) मल्लिकार्जुन खरगे का निमंत्रण मिला है। यादव ने अमेठी या रायबरेली में यात्रा में शामिल होने की सहमति दे दी है।’

यादव ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि यात्रा राज्य में प्रवेश करते समय सपा की ‘पीडीए’ (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) रणनीति में शामिल होगी और ‘सामाजिक न्याय और आपसी सद्भाव’ के लिए अपने आंदोलन को आगे बढ़ाएगी।

Tags: उप्र में ‘भारत जोड़ो
Previous Post

अयोध्या में मस्जिद निर्माण के लिए मक्का-मदीना से आई पवित्र ईंट मुंबई पहुंची, जाने!?

Next Post

यूएई में हुआ खराब मौसम: अरब भाषा में ‘अहलान मोदी’ का मतलब ‘हैलो मोदी’, कल से यूएई की दो दिवसीय यात्रा

Related Posts

उत्तर प्रदेश

गोंडा में बर्तन व्यापारी विनोद साहनी हत्याकांड में 3 आरोपी गिरफ्तार, थानाध्यक्ष समेत तीन निलंबित

September 11, 2026
उत्तर प्रदेश

Gorakhpur : गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में मिला रिकॉर्डिंग करता मोबाइल, वार्डन आरती सिंह पर FIR

September 10, 2026
उत्तर प्रदेश

Mayawati-Akash Anand: उतार-चढ़ाव भरा रहा सियासी सफर, सियासी सफर में कभी अर्श तो कभी फर्श पर नजर आये आकाश आनंद

September 10, 2026
उत्तर प्रदेश

Bareilly : रामगंगा के तेज कटान में समाया प्राचीन मंदिर, 4 करोड़ की पानी की टंकी भी नदी में गिरी

September 10, 2026
Next Post

यूएई में हुआ खराब मौसम: अरब भाषा में ‘अहलान मोदी’ का मतलब ‘हैलो मोदी’, कल से यूएई की दो दिवसीय यात्रा

Recent Posts

Trump : मध्यावधि चुनाव से पहले ट्रंप की रिपब्लिकन समर्थकों से अपील, बोले- बाहर निकलकर करें मतदान

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

डलास (अमेरिका), अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने देश में होने वाले मध्यावधि चुनाव के मद्देनजर रिपब्लिकन पार्टी के समर्थकों...

sanketik photo

देशभर में आज बैंक कर्मचारियों की हड़ताल, 5-Day वर्किंग की मांग, बैंकिंग सेवाएं प्रभावित

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

नयी दिल्ली, देशभर में खासकर सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में बैंकिंग सेवाएं शुक्रवार को प्रभावित हुईं।यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन...

गोंडा में बर्तन व्यापारी विनोद साहनी हत्याकांड में 3 आरोपी गिरफ्तार, थानाध्यक्ष समेत तीन निलंबित

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

गोंडा में 45 वर्षीय व्यापारी की हत्या के मामले में कथित लापरवाही और कर्तव्य में कोताही बरतने के आरोप में...

BRICS Summit 2026: शी चिनफिंग आएंगे भारत, मोदी से होगी अहम मुलाकात!

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 10, 2026
0

बीजिंग, चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग 12 और 13 सितंबर को नई दिल्ली में होने वाले 18वें BRICS शिखर सम्मेलन...

London : मेहुल चोकसी के वकील विजय अग्रवाल पर यौन उत्पीड़न के 4 आरोप

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 10, 2026
0

लंदन, भगोड़े कारोबारी मेहुल चोकसी के वकील विजय अग्रवाल के खिलाफ ब्रिटेन में चल रहे यौन उत्पीड़न मामले में गुरुवार...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group