अयोध्या, अयोध्या कोतवाली के पीछे स्थित हज़रत नूह अलैहस्सलाम (नौगजी मज़ार) जहां का उर्स -ए- मुक़दस मनाया गया। जिसमें सैकड़ो की तादाद में हिंदू-मुस्लिम लोग हर साल शामिल होते है ।
हजरत नूह अलैहस्सलाम नौगजी मजार का तीन दिवसीय कार्यक्रम की शुरुआत 7 फरवरी को कुल शरीफ और कुरआन खानी प्रोग्राम से हुआ। जिसमें सैकड़ो लोंगो ने शिरकत ने की।
उर्स के दूसरे दिन 8 तारीख को कव्वाली का प्रोग्राम हुआ। 9 तारीख को उर्स के अंतिम दिन को तक़रीर और नात-ए-मुशायरा का प्रोग्राम हुआ जिसमें हिंदुस्तान हुआ के मशहूर मौलाना तशरीफ लाए नात-ए-मुशायरा के प्रोग्राम से कायर्क्रम में चार चांद लग गया और गागर और चादर का प्रोग्राम हुआ।
चादर नवगजी मज़ार से निकल कर प्रमोदवन होते हुए अयोध्या कोतवाली के पीछे नौगजी मज़ार पहुँची जिसमे सैकड़ो महिलाएं एवं पुरुष सामिल हुए ।
कार्यक्रम में हाजी सईद,मो.कलीम सिद्दीकी ,वसीम सिद्दीकी, मोहम्मद इम्तियाज ,नफीस अहमद खान ,सैफ खान ,सोहेब खान ,महताब खान, शिब्बू , इमरान अंसारी ,मो.नईम ,आजम कादरी , मौलाना असलम , मौलाना अयूब ,रजा मोहम्मद,अंकित,उमर, रिशु ,ललित ,गुड्डू ,सहित सैकड़ो लोग सामिल हुए।


