Sunday, July 26, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

पश्चिम बंगाल : फरार टीएमसी नेता की गिरफ्तारी को लेकर संदेशखाली में हिंसक प्रदर्शन

admin by admin
February 9, 2024
in देश
0

बारासात (पश्चिम बंगाल), तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के फरार नेता शेख शाहजहां और उनके सहयोगियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना के संदेशखाली में शुक्रवार को लोग उग्र हो गये।

पुलिस के मुताबिक, स्थानीय लोगों ने हाथों में डंडे और झाडू लेकर संदेशखाली के अलग-अलग हिस्सों में सुबह से ही जुलूस निकालें। बाद में भीड़ ने शाहजहां के सहयोगी शिवप्रसाद हाजरा के घर में तोड़-फोड़ की और कुछ लकड़ी के सामान में आग लगा दी।

पुलिस ने बताया कि जेलियाखाली में हाजरा से जुड़े एक मुर्गीपालन फार्म को भी आग के हवाले कर दिया गया।

पुलिस अधीक्षक होसेन मेहदी रहमान ने बताया कि बलों को इलाके में भेज दिया गया है और हालात पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि गांववालों ने शाहजहां और उसके सहयोगियों के खिलाफ बृहस्पतिवार को शिकायत दर्ज कराई थी, जिसकी जांच की जा रही है। अधिकारी ने बताया कि फरार लोगों के लिए छापेमारी की जा रही है।

शाहजहां पिछले महीने उस समय से लापता है, जब कथित राशन घोटाले में उसके घर पर छापा मारने गई प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की एक टीम पर भीड़ ने हमला कर दिया था।

स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि शाहजहां और उसके ‘गुर्गों’ ने अपने ‘शासनकाल’ के दौरान लोगों पर अत्याचार करने के अलावा बहुत सी जमीन पर जबरन कब्जा कर लिया।

पुलिस ने बताया कि इस बीच शाहजहां के समर्थक भी सड़कों पर उतर आए और पुलिस बल झड़प को रोकने की कोशिश कर रहा है।

टीएमसी ने दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) इलाके में अशांति फैलाने के लिए लोगों को भड़का रही है।

टीएमसी के प्रवक्ता कुणाल घोष ने कहा, ”इलाके में एक-दो टीएमसी नेताओं के प्रति असंतोष हो सकता है। साजिशकर्ता इसी मौके का फायदा उठाकर संकट पैदा करना चाहते हैं। यह एक अलग घटना है और लोगों की शिकायतों का समाधान किया जाएगा ”

वहीं भाजपा ने कहा कि यह घटना लोगों के दबे हुए गुस्से का नतीजा है। भाजपा नेता समिक भट्टाचार्य ने दावा किया, ”संदेशखाली की घटना भविष्य में होने वाली घटनाओं का एक अंश है। टीएमसी सरकार ज्यादा दिनों तक नहीं चलने वाली।”

Tags: पश्चिम बंगाल
Previous Post

शाह ने नरसिम्हा राव, चरण सिंह, स्वामीनाथन को ‘भारत रत्न’ दिये जाने के फैसलों की सराहना की

Next Post

सांसद लल्लू सिंह की अनुज वधू का निधन, जमथरा घाट पर हुआ अंतिम संस्कार, सभी ने व्यक्त की शोक संवेदना

Related Posts

36 दिन बाद खत्म हुआ CJP का जंतर-मंतर आंदोलन, सरकार से समझौते के बाद धरना समाप्त
उत्तर प्रदेश

36 दिन बाद खत्म हुआ CJP का जंतर-मंतर आंदोलन, सरकार से समझौते के बाद धरना समाप्त

July 25, 2026
इज़रायल के वेस्ट बैंक में खूनी झड़प: हथियार छीनकर दो इज़रायली सैनिकों की हत्या, जवाबी कार्रवाई में इज़रायल का बड़ा सैन्य अभियान
अंतराष्ट्रीय

इज़रायल के वेस्ट बैंक में खूनी झड़प: हथियार छीनकर दो इज़रायली सैनिकों की हत्या, जवाबी कार्रवाई में इज़रायल का बड़ा सैन्य अभियान

July 25, 2026
Prahlad Joshi: जानिए कौन हैं नए Education Minister, जो संभालेंगे शिक्षा मंत्रालय की कमान
देश

Prahlad Joshi: जानिए कौन हैं नए Education Minister, जो संभालेंगे शिक्षा मंत्रालय की कमान

July 25, 2026
Ayodhya में IMA ने आयोजित किया मेडिकल एजुकेशन कार्यक्रम, विशेषज्ञों ने साझा किया आधुनिक चिकित्सा तकनीक का अनुभव
अयोध्या

Ayodhya में IMA ने आयोजित किया मेडिकल एजुकेशन कार्यक्रम, विशेषज्ञों ने साझा किया आधुनिक चिकित्सा तकनीक का अनुभव

July 25, 2026
Next Post

सांसद लल्लू सिंह की अनुज वधू का निधन, जमथरा घाट पर हुआ अंतिम संस्कार, सभी ने व्यक्त की शोक संवेदना

Recent Posts

36 दिन बाद खत्म हुआ CJP का जंतर-मंतर आंदोलन, सरकार से समझौते के बाद धरना समाप्त

36 दिन बाद खत्म हुआ CJP का जंतर-मंतर आंदोलन, सरकार से समझौते के बाद धरना समाप्त

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

नई दिल्ली, करीब 36 दिनों से जंतर-मंतर पर चल रहा CJP का आंदोलन शनिवार को समाप्त हो गया। संगठन ने...

इज़रायल के वेस्ट बैंक में खूनी झड़प: हथियार छीनकर दो इज़रायली सैनिकों की हत्या, जवाबी कार्रवाई में इज़रायल का बड़ा सैन्य अभियान

इज़रायल के वेस्ट बैंक में खूनी झड़प: हथियार छीनकर दो इज़रायली सैनिकों की हत्या, जवाबी कार्रवाई में इज़रायल का बड़ा सैन्य अभियान

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

रामल्ला/यरुशलम, वेस्ट बैंक के नाब्लुस के पास स्थित टेल (Tell/Tal) गांव में शुक्रवार को हुई हिंसक झड़प में दो इज़रायली...

Prahlad Joshi: जानिए कौन हैं नए Education Minister, जो संभालेंगे शिक्षा मंत्रालय की कमान

Prahlad Joshi: जानिए कौन हैं नए Education Minister, जो संभालेंगे शिक्षा मंत्रालय की कमान

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर पिछले 36 दिनों से जारी छात्र आंदोलन और बढ़ते राजनीतिक दबाव के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री...

Ayodhya में IMA ने आयोजित किया मेडिकल एजुकेशन कार्यक्रम, विशेषज्ञों ने साझा किया आधुनिक चिकित्सा तकनीक का अनुभव

Ayodhya में IMA ने आयोजित किया मेडिकल एजुकेशन कार्यक्रम, विशेषज्ञों ने साझा किया आधुनिक चिकित्सा तकनीक का अनुभव

by Atul Narain Srivastava
July 25, 2026
0

अयोध्या में भारतीय चिकित्सा संघ (IMA) की ओर से चिकित्सा क्षेत्र में नवीनतम तकनीकों और उपचार पद्धतियों से डॉक्टरों को...

Up का सारनाथ का प्राचीन बौद्ध स्थल यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में हुआ शामिल

Up का सारनाथ का प्राचीन बौद्ध स्थल यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में हुआ शामिल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

आज दक्षिण कोरिया के बुसान में आयोजित विश्व धरोहर समिति के 48वें सत्र में एक महत्वपूर्ण फैसले के तहत 2025-26 चक्र के लिए...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group