अयोध्या, 25वीं प्रादेशिक न्यायिक अधिकारी क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन लखनऊ में किया गया, जिसमें अयोध्या के न्यायिक अधिकारियों ने 12 पदक जीतकर दबदबा कायम किया।
प्रतियोगिता में जिला जज रणंजय कुमार वर्मा ने बैडमिंटन सिंगल के सेमीफाइनल में तथा बैडमिंटन डबल में क्वार्टर फाइनल में, प्रधान न्यायाधीश फैमिली कोर्ट राहुल कात्यायन ने 4×100 मीटर रिले रेस में रजत तथा न्यायाधीश लारा कोर्ट श्रीमती शिवानी जायसवाल ने कैरम डबल्स में सेमीफाइनल, अपर जिला जज एससी/एसटी कोर्ट) दीपक यादव ने 100 मीटर में स्वर्ण पदक मिला।
200 मीटर 400 मीटर तथा डिस्क ब्रो में स्वर्ण पदक एवं शॉट पुट थ्रो व 4×100 मीटर में रजत, अपर जिला जज-8 रवि कुमार गुप्ता कैरम के सेमीफाइनल में, अपर सिविल जज/सीडि-प्रथम श्रीमती योगिता कुमार ने वीमेन सिंगल बैडमिंटन के सेमीफाइनल में, अपर सिविल जज/जूडि आशुतोष सिंह ने क्रिकेट पुरूष के सेमीफाइनल में अपना-अपना स्थान बनाया।
इस प्रतियोगिता में अतिरिक्त एडीजे दीपक यादव ने सर्वाधिक छह पदक जीतकर न्यायिक अधिष्ठान का गौरव बढ़ाया।
इसके अलावा रवि कुमार गुप्ता द्वारा कैरम (सिंगल) में क्वार्टर फाइनल में, श्रीमती प्रिया सक्सेना, सचिव-डीएलएसए ने महिला क्रिकेट में क्वार्टर फाइनल में एवं सुश्री गीतिका सिंह द्वारा महिला टेबल टेनिस में सिंगल व डबल्स में क्वार्टर फाइनल में सफलता हासिल की है।



