Saturday, July 25, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

डब्ल्यूएचओ के दिशानिर्देशों को लागू करने से अनावश्यक सीजेरियन प्रसवों में कमी संभव

admin by admin
February 1, 2024
in Featured, देश
0

नयी दिल्ली, भारत में कराये गये एक प्रायोगिक अध्ययन में पाया गया है कि विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएएचओ) के दिशानिर्देशों को लागू करने से बच्चे के जन्म के दौरान महिलाओं की देखभाल में सुधार में मदद मिल सकती है तथा अनावश्यक सीजेरियन प्रसव कम हो सकते हैं।

डब्ल्यूएचओ के अनुसार दुनियाभर में पांच प्रसव में एक सीजेरियन होता है और आने वाले दशक में यह कुल प्रसव का एक तिहाई हो जाएगा।

उसने कहा कि जब चिकित्सा वजहों से सीजेरियन किया जाता है, तो वह जीवनरक्षक हो सकता है और यह उत्तम चिकित्सा देखभाल का अनिवार्य हिस्सा होता है, लेकिन इसमें कुछ जोखिम भी होते हैं।

यह नवीनतम अध्ययन पत्रिका ‘नेचर मेडिसिन’ में प्रकाशित हुआ है। यह अध्ययन डब्ल्यूएचओ के प्रसव देखभाल (एलसीजी) दिशानिर्देश का यादृच्छिक परीक्षण है।

अध्ययन दल ने नियमित देखभाल की तुलना में नवीन एलसीजी रणनीति के क्रियान्वयन का मूल्यांकन करने के लिए भारत में चार अस्पतालों में प्रायोगिक परीक्षण किया। इस दल में कर्नाटक के जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय के अनुसंधानकर्ता शामिल थे।

इस अध्ययन के लेखक और आस्ट्रेलिया के बर्नट इंस्टीट्यूट के प्रोफेसर जोशुआ वोगेल ने कहा कि इस अध्ययन से पता चला कि व्यस्त, सीमित संसाधनों वाली व्यवस्था समेत भारतीय चिकित्सा तंत्र में नियमित क्लीनिकल देखभाल में एलसीजी को लागू करना संभव है ।

उन्होंने कहा, ‘‘ दुनियाभर में महिलाओं द्वारा बच्चों को जन्म देने के दौरान क्लीनिकल एवं सहयोगपरक देखभाल को लेकर डब्ल्यूएचओ ने एलसीजी जारी किया। वैसे तो यह सर्वश्रेष्ठ उपलब्ध प्रमाणों के साथ समन्वय के लिए विकसित किया गया है, लेकिन अबतक महिलाओं एवं शिशुओं पर उसके प्रभाव को लेकर हम दृढ़ नहीं रहे हैं।’’

वोगेल ने कहा कि एलसीजी में अनावश्यक सीजेरियन को कम करने की क्षमता है क्योंकि सीजेरियन में माताओं एवं उनके शिशुओं के लिए स्वास्थ्य जोखिम हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘ हाल के दशकों में स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं में जन्म के दौरान अधिक ‘दखल’ का एक आम रूख रहा है और वह सीजेरियन की ऊंची दर में दिखा है ।

उन्होंने कहा, ‘‘जब सही वक्त पर सीजेरियन का इस्तेमाल किया जाता है तो यह स्वास्थ्य परिणाम में सुधार ला सकता है, लेकिन अक्सर बिना स्पष्ट चिकित्सा जरूरत के उसका उपयोग किया जाता है। हमारे अध्ययन से सामने आया कि जब एलसीजी को अच्छी तरह लागू किया गया तो बिना किसी अतिरिक्त नुकसान के सीजेरियन की दरों में कमी आयी।

Tags: सीजेरियन प्रसवों
Previous Post

अयोध्या के लिए आठ शहरों से शुरू हुई सीधी उड़ान सेवा, स्पाइसजेट की होगी सीधी उड़ान

Next Post

VIdeo, व्यासजी के तहखाने की देखे वीडियो, बाहर से दर्शन कर रहे श्रद्धालु खुशी से झूम उठे

Related Posts

अयोध्या: राम मंदिर में 10 दिवसीय गुप्त नवरात्रि, प्रायश्चित और शुद्धिकरण अनुष्ठान पूर्णाहुति समारोह के साथ हुआ संपन्न
अयोध्या

अयोध्या: राम मंदिर में 10 दिवसीय गुप्त नवरात्रि, प्रायश्चित और शुद्धिकरण अनुष्ठान पूर्णाहुति समारोह के साथ हुआ संपन्न

July 25, 2026
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा
देश

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

July 25, 2026
अयोध्या: राम मंदिर में चंपत राय के हस्ताक्षर वाले पहचान पत्र और प्रवेश-पत्र अस्थायी रूप से फिर मान्य
अयोध्या

अयोध्या: राम मंदिर में चंपत राय के हस्ताक्षर वाले पहचान पत्र और प्रवेश-पत्र अस्थायी रूप से फिर मान्य

July 25, 2026
देर से ही सही, 10 साल की जेल,10 करोड़ जुर्माना, पेपर लीक (संशोधन) विधेयक को केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी, 2024 में बने कानून में संशोधन
उत्तर प्रदेश

देर से ही सही, 10 साल की जेल,10 करोड़ जुर्माना, पेपर लीक (संशोधन) विधेयक को केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी, 2024 में बने कानून में संशोधन

July 24, 2026
Next Post

VIdeo, व्यासजी के तहखाने की देखे वीडियो, बाहर से दर्शन कर रहे श्रद्धालु खुशी से झूम उठे

Recent Posts

अयोध्या: राम मंदिर में 10 दिवसीय गुप्त नवरात्रि, प्रायश्चित और शुद्धिकरण अनुष्ठान पूर्णाहुति समारोह के साथ हुआ संपन्न

अयोध्या: राम मंदिर में 10 दिवसीय गुप्त नवरात्रि, प्रायश्चित और शुद्धिकरण अनुष्ठान पूर्णाहुति समारोह के साथ हुआ संपन्न

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

अयोध्या, श्रद्धालुओं के चढ़ावे की कथित चोरी के बाद अयोध्या में राम मंदिर में 10 दिवसीय प्रायश्चित और शुद्धिकरण अनुष्ठान...

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

नयी दिल्ली, राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) प्रश्नपत्र लीक मामले को लेकर नयी दिल्ली के जंतर मंतर समेत देशभर...

मुजफ्फरनगर: शिक्षिका पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालने के आरोप में कॉलेज प्रबंधक गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर: शिक्षिका पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालने के आरोप में कॉलेज प्रबंधक गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

मुजफ्फरनगर जिले में एक सरकारी सहायता प्राप्त महिला इंटर कॉलेज के प्रबंधक को एक नवनियुक्त शिक्षिका पर शारीरिक संबंध बनाने...

अयोध्या: राम मंदिर में चंपत राय के हस्ताक्षर वाले पहचान पत्र और प्रवेश-पत्र अस्थायी रूप से फिर मान्य

अयोध्या: राम मंदिर में चंपत राय के हस्ताक्षर वाले पहचान पत्र और प्रवेश-पत्र अस्थायी रूप से फिर मान्य

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

अयोध्या, श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय के हस्ताक्षर वाले पहचान पत्र और प्रवेश-पत्र अंतरिम व्यवस्था...

अमेठी में मालगाड़ी के सात डिब्बे पटरी से उतरे, पायलेट ने सूझबूझ से रोकी ट्रेन

अमेठी में मालगाड़ी के सात डिब्बे पटरी से उतरे, पायलेट ने सूझबूझ से रोकी ट्रेन

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

अमेठी जिले में सिन्दुरवा रेलवे स्टेशन के पास शनिवार सुबह यूरिया से लदी मालगाड़ी के सात डिब्बे पटरी से उतर...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group