लखनऊ, पूरे देश में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस का उत्साह देखा जा रहा है। आज देश अपना 75वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। देश के कोने-कोने में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। तो वहीं उत्तरप्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने भी राजधानी लखनऊ में ध्वजारोहण कर दिया है। इसके साथ की सभी देश व प्रदेशवासियों को 75वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी हैं।
75वें गणतंत्र दिवस समारोह में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, “पिछले 74 वर्ष से भारत का संविधान जाति, वर्ग, संप्रदाय, क्षेत्र और अन्य तमाम अवरोधों को समाप्त करते हुए अपनी कसौटी पर खरा उतरा है।
यह हमारे संविधान की ही महानता है कि विश्व में लोकतंत्र के रूप में अपने आप को स्थापित करने वाले तमाम देश जो खुदको आज की व्यवस्था को अनुसार सबसे प्रगतिशील मानते हैं, उन देशों ने लंबे समय तक महिलाओं को मताधिकार से वंचित किया था। भारत वो देश है जिसने संविधान लागू करने के साथ ही इस बात को भी सुनिश्चित किया था कि भारत में लिंग, जाति, क्षेत्र, धर्म के आधार पर कोई भेदभाव नहीं होगा।


