Monday, November 2, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

अयोध्या में छः रूटों पर 200 इलेक्ट्रिक बसों का कलर कोड से होगा संचालन, कन्ट्रोल रूम मो 918853364763, नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री का ऐलान

admin by admin
January 18, 2024
in अयोध्या, उत्तर प्रदेश, देश
0

अयोध्या, प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री AK शर्मा ने बताया आगामी 22 जनवरी को अयोध्या धाम में श्री राम जन्मभूमि परिसर में निर्मित पुरूषोत्तम भगवान श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में व इसके बाद भी आने वाले श्रद्धालुओं, यात्रियों एवं पर्यटकों तथा स्थानीय निवासियों की सुविधा के लिए तथा उन्हें आरामदायक एवं सुलभ परिवहन सेवा उपलब्ध कराने के लिए नगर विकास विभाग द्वारा अयोध्याधाम के छः रूटों पर 200 इलेक्ट्रिक बसों को संचालित किया जायेगा।

उन्होंने बताया कि  हाल ही में  मुख्यमंत्री जी ने अयोध्यावासियों के लिए 50 ई-बसों और 25 ई-आटो की सौगात दी थी। ई-बसों के संचालन से अयोध्यावासियों और पर्यटकों में काफी उत्साह देखा जा रहा है और बड़ी संख्या में इन बसों में यात्री सफर भी कर रहे हैं। योगी सरकार के इस निर्णय से अयोध्या आने वाले यात्रियों और श्रद्धालुओं को काफी राहत मिलेगी।

नगर विकास मंत्री ने कहा आगामी 20 जनवरी तक नगर विकास विभाग द्वारा 200 इलेक्ट्रिक बसों को संचालित किया जायेगा। इसके अतिरिक्त 4 ई-बसें (7 मीटर) का एयरपोर्ट के यात्रियों की सुविधा के लिए महर्षि वाल्मीकि अन्तर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट से श्रीराम जन्मभूमि तक वाया लता मंगेशकर चौक मार्ग पर संचालन कराया जायेगा।

जिन छः रूटों पर इन बसों का संचालन किया जाना है उसमें 23 किलोमीटर लम्बे कटरा रेलवे स्टेशन से सहादतगंज, रामपथ पर लाल कलर कोड की 40 बसें चलेंगी, जिससे गोरखपुर एवं गोण्डा व इससे जुड़े मार्गों से आने वाले यात्रियों को सुविधा मिलेगी।

सलारपुर से अयोध्याधाम बस स्टेशन तक 22 किमी0 लम्बे मार्ग पर पीले कलर कोड की 40 बसें, इससे लखनऊ मार्ग से आने वाले यात्रियों को सुविधा मिलेगी।

अयोध्याधाम बस स्टेशन से भरतकुंड तक 41 किमी0 लम्बे मार्ग पर नारंगी कलर कोड की 40 बसों से प्रयागराज एवं सुल्तानपुर व इससे जुड़े मार्गों से आने वाले यात्रियों को सुविधा मिलेगी।

अयोध्याधाम बस स्टेशन से बारून बाजार तक 33 किमी0 लम्बे मार्ग पर बैगनी कलर कोड की 40 बसों से बांदा एवं झांसी व इससे सम्बद्ध मार्ग के यात्रियों को सुविधा मिलेगी।

अयोध्या धाम बस स्टेशन से पूरा बाजार तक 33 किमी0 लम्बे मार्ग पर हरे कलर कोड की 40 बसें चलायी जायेंगी। इससे वाराणसी एवं अकबरपुर व इससे सम्बद्ध मार्ग से अयोध्याधाम आने वाले यात्रियों को सुविधा मिलेगी।

इसके अतिरिक्त महर्षि वाल्मीकि अन्तर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट से श्रीराम जन्मभूमि तक वाया लता मंगेशकर चौक से 17 किमी0 लम्बे मार्ग पर 04 इलेक्ट्रिक बसें चलायी जायेंगी, इससे एयरपोर्ट से आने वाली यात्रियों को सुविधा मिलेगी।

श्री शर्मा ने कहा कि वातानुकूलित इलेक्ट्रिक बसें व ई-ऑटो श्रद्धालुओं, यात्रियों एवं दर्शनार्थियों के लिए काफी सुलभ, सुरक्षित एवं लोकप्रिय पब्लिक ट्रॉन्सपोर्ट के रूप में जानी जायेंगी, इससे लोगों को वायु एवं ध्वनि प्रदूषण से भी मुक्ति मिलेगी। यह परिवहन सेवा दिव्यांग मित्रों, वृद्धजनों एवं महिलाओं के काफी सुरक्षित है।

इन बसों में यात्रियों की सुरक्षा (विशेष रूप से महिलाओं) के लिए 05 सीसीटीवी एवं 10 पैनिक बटन की भी व्यवस्था की गई है तथा सेफ सिटी परियोजना के अन्तर्गत पुलिस हेल्पलाइन डायल यूपी-112 से भी जोड़ा गया है। इन बसों की रियल टाइम लोकेशन प्राप्त करने के लिए इन्हें व्हीकल ट्रैकिंग डिवाइस से भी सुसज्जित किया गया है।

चलो ऐप के माध्यम से भी इन बसों की ट्रैकिंग की जा सकेगी।

नगर विकास मंत्री ने बताया कि प्रदेश के अलग-अलग मार्गों से अयोध्याधाम आने वाले श्रद्धालुओं, यात्रियों एवं दर्शनार्थियों की सुविधा के लिए 05 अलग-अलग कलर कोडिंग के साथ इन इलेक्ट्रिक बसों का संचालन कराया जा रहा है।

यात्रियों की सुविधा के लिए अयोध्याधाम बस स्टेशन पर 24×7 कन्ट्रोल रूम की स्थापना करायी गयी है, जिसका मो0नं0 +918853364763 भी संचालित है।

यात्रियों, पर्यटकों एवं श्रद्धालुओं की जानकारी के लिए प्रमुख स्टॉपेज, तीर्थ स्थलों, रेलवे व बस स्टेशनों पर इन इलेक्ट्रिक बसों का रूट मैप भी लगवाया जा रहा है। साथ ही अयोध्या पुलिस की एलईडी दिव्य अयोध्या ऐप पर भी इसको प्रदर्शित किया जायेगा।

अयोध्या की स्वच्छता-सुशोभन में मानवीय पुरुषार्थ और मशीनी ताक़त का हमारे विभाग द्वारा अद्भुत संगम…

जय श्रीराम ! @narendramodi@myogiadityanath @JPNadda @AmitShah
@Bhupendraupbjp @idharampalsingh @RajKSinghIndia @HardeepSPuri@MinOfPower @UPNEDA_Agency… pic.twitter.com/mrE9VBFFi6

— A K Sharma (@aksharmaBharat) January 18, 2024

Tags: अयोध्या में छः रूटों
Previous Post

अयोध्या के मण्डलायुक्त गौरव दयाल ने श्रीरामलला के प्राण प्रतिष्ठा हेतु की समन्वय बैठक, दीये निर्देश, जाने

Next Post

थप्पड़मार TTE हुआ सस्पेंड, टिकट वाले यात्री का bina बिना टिकट देखे मारे थप्पड़

Related Posts

अयोध्या

राम मंदिर में चढ़ावा चोरी मामले में एसआईटी ने दाखिल किया आरोपपत्र, सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाओं का निपटारा किया

November 2, 2026
देश

मप्र : अवैध शराब से भरे ट्रक के चालक ने थाना प्रभारी को रौंदा, मौत

November 2, 2026
उत्तर प्रदेश

हमीरपुर में तीन साल की बच्ची से बलात्कार के बाद हत्या करने का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल

November 2, 2026
उत्तर प्रदेश

कुशीनगर में वैन और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर में छह लोगों की मौत

November 2, 2026
Next Post

थप्पड़मार TTE हुआ सस्पेंड, टिकट वाले यात्री का bina बिना टिकट देखे मारे थप्पड़

Recent Posts

अमेरिका: फ्लोरिडा में रिहायशी इलाके के पास निजी विमान दुर्घटनाग्रस्त, सभी नौ सवारों की मौत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
November 2, 2026
0

अमेरिका में फ्लोरिडा के एक रिहायशी इलाके में एक निजी विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे उसमें सवार सभी नौ लोगों...

राम मंदिर में चढ़ावा चोरी मामले में एसआईटी ने दाखिल किया आरोपपत्र, सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाओं का निपटारा किया

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
November 2, 2026
0

नयी दिल्ली, उच्चतम न्यायालय ने सोमवार को उत्तर प्रदेश सरकार के उस बयान पर संज्ञान लिया कि अयोध्या राम मंदिर...

मप्र : अवैध शराब से भरे ट्रक के चालक ने थाना प्रभारी को रौंदा, मौत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
November 2, 2026
0

मध्यप्रदेश के देवास जिले में सोमवार तड़के 1,800 लीटर से ज्यादा अवैध शराब से भरे ट्रक के चालक ने फरार...

हमीरपुर में तीन साल की बच्ची से बलात्कार के बाद हत्या करने का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
November 2, 2026
0

हमीरपुर जिले के मुस्करा थाना क्षेत्र में तीन साल की बच्ची से कथित तौर पर दुष्कर्म करने के बाद उसकी...

कुशीनगर में वैन और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर में छह लोगों की मौत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
November 2, 2026
0

कुशीनगर जिले में रविवार देर रात एक वैन और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर में छह लोगों की मौत हो...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group