अयोध्या, मण्डलायुक्त गौरव दयाल की अध्यक्षता में भगवान श्रीरामलला के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के दृष्टिगत अधिकारी व पुलिस अधिकारियों की समन्वय बैठक आयुक्त कार्यालय सभागार में आयोजित की गयी। जिसमें आईजी प्रवीण कुमार, जिलाधिकारी नितीश कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजकरन नैय्यर, मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती अनिता यादव उपस्थित रहे।
मण्डलायुक्त ने कहा कि भगवान श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम पर पूरे विश्व की नजर है जिसमें देश विदेशों से अति विशिष्टगण अयोध्या आकर कार्यक्रम में भाग लेंगे हमें उन्हें अयोध्या के आतिथ्य भाव के अनुसार उनका स्वागत करना है जिस हेतु तैनात किये गये सभी अधिकारीगण एवं पुलिस अधिकारीगण पूरी तत्परता के साथ दिये गये दायित्वों का निर्वाहन करें।
उन्होंने निर्देश दिया कि भव्य कार्यक्रम के कवरेज हेतु आने वाली अन्तर्राष्ट्रीय,राष्ट्रीय मीडिया के साथ स्थानीय मीडिया को भी पास दिए जाय।
IG प्रवीण कुमार ने प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के दृष्टिगत विभिन्न महत्वपूर्ण स्थलों और पार्किंग तथा सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत निर्धारित किये गये दायित्वों का अनुपालन शत प्रतिशत सुनिश्चित करने के साथ उन्होंने बताया कि मीडिया हेतु स्फटिक शिला में पार्किंग निर्धारित की गई है जहां पर मीडिया बन्धुओ के वाहनो को पार्क किया जाएगा।
जिलाधिकारी नितीश कुमार ने तैनात किये गये सभी अधिकारीगणों को आवश्यक निर्देश देते हुये कहा कि अयोध्या के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में आने वाले अतिथियों को किसी भी प्रकार की समस्या न हो इस हेतु सभी अपने दायित्वों का पूर्णनिष्ठा से निर्वहन करें तथा कार्यक्रम के कवरेज हेतु देश विदेश से जो मीडिया बन्धु आये है उनको कवरेज में किसी प्रकार की समस्या न उत्पन्न हो उसका भी विशेष ध्यान दिया जाय।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री राजकरन नैय्यर ने विशिष्ट अतिथियों के आगमन के रूट का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया तथा ड्युटी में तैनात मजिस्टेªटगण एवं पुलिस अधिकारियों को ड्युटी स्थल पर निर्धारित समय से पूर्व पहुंचने के निर्देश दिये।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती अनिता यादव, ज्याइंट मजिस्टेªट धु्रखडिया, एडीएम सिटी सलिल कुमार पटेल, एडीएम प्रशासन अनिरूद्व प्रताप सिंह, एसपी सिटी मधुबन कुमार सिंह, सभी मजिस्टेªट एवं पुलिस अधिकारीगण उपस्थित रहे।


