Saturday, October 31, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव: आयोवा कॉकस में ट्रंप की जीत, रामास्वामी ने दावेदारी वापस ली

admin by admin
January 16, 2024
in अंतराष्ट्रीय, देश
0

(अमेरिका), (एपी) अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्रपति पद के आगामी चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी का उम्मीदवार चुनने की लंबी प्रक्रिया की शुरुआत करने वाले आयोवा कॉकस में सोमवार को जीत हासिल कर ली।

आयोवा कॉकस में फ्लोरिडा के गवर्नर आर डीसैंटिस पार्टी का उम्मीदवार बनने की दौड़ में शामिल इकलौती महिला एवं संयुक्त राष्ट्र की पूर्व राजदूत निक्की हेली को पछाड़कर दूसरे स्थान पर रहे।

आयोवा कॉकस के बाद अब न्यू हैम्पशायर में 23 जनवरी को दावेदारों के बीच मुकाबला होगा।

आयोवा कॉकस में ट्रंप को 51 प्रतिशत, डीसैंटिस को 21.2 प्रतिशत और हेली को 19.1 प्रतिशत वोट मिले। अमेरिकी उद्यमी विवेक रामास्वामी को मात्र 7.7 प्रतिशत वोट मिले।

रामास्वामी ने सोमवार को घोषणा की कि वह आयोवा कॉकस में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद 2024 के राष्ट्रपति पद के चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी का उम्मीदवार बनने की दौड़ से हट रहे हैं।

बायोटेक उद्यमी रामास्वामी (38) ने अपने प्रतिद्वंद्वी पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का समर्थन किया। इससे पहले उन्होंने ट्रंप को ‘‘21वीं सदी का सबसे अच्छा राष्ट्रपति’’ बताया था। हालांकि, उन्होंने इसके साथ ही रिपब्लिकन मतदाताओं को नए चेहरे का चुनाव करने के लिए मनाने की कोशिश की थी।

आयोवा कॉकस के लिए मतदाताओं ने हाड़ कंपा देने वाली ठंड के बीच मतदान किया।

ट्रंप राष्ट्रपति पद के चुनाव में लगातार तीसरी बार रिपब्लिकन उम्मीदवार बनने के लिए दावेदारी पेश कर रहे हैं।

आयोवा कॉकस की बैठक स्थानीय समयानुसार रात आठ बजे शुरू हुई। कॉकस के भागीदार अपने विचार रखने के लिए 1,500 से अधिक स्कूलों, गिरजाघरों और सामुदायिक केंद्रों में एकजुट हुए और उन्होंने गुप्त मतदान किया।

हेली ने कहा कि वह राष्ट्रपति पद के चुनाव में रिपब्लिकन उम्मीदवार बनने की एकमात्र ऐसी दावेदार हैं जो ट्रंप के अलावा मौजूदा राष्ट्रपति जो. बाइडन को टक्कर दे सकती हैं और ‘ट्रंप-बाइडन दुःस्वप्न’ को टाल सकती हैं।

Tags: अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव
Previous Post

चौकी पर सिर्फ कंबल बिछाकर सोएंगे पीएम मोदी, करेंगे केवल फलाहार, शुरू हुआ धार्मिक अनुष्‍ठान

Next Post

शरीर में माइक्रोचिप लगाकर सोशल मीडिया खाते हैक करने के दावे की जांच की जाए : अदालत का निर्देश

Related Posts

अंतराष्ट्रीय

G20 विदेश मंत्रियों की बैठक: अटलांटा में जुटे वैश्विक राजनयिक, रूस-यूक्रेन और ईरान संकट पर गहराए मतभेद

October 30, 2026
अंतराष्ट्रीय

Russia-Ukraine War: Oleshky में चार दिन के संघर्षविराम के बीच पहुंचा मानवीय सहायता दल, 25 बसें और एंबुलेंस भेजीं

October 30, 2026
अयोध्या

Ayodhya Tour Package: दीपोत्सव से पहले UPSTDC की सौगात, छह घंटे में कर सकेंगे अयोध्या के प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन

October 30, 2026
खेल

IND vs NZ 4th T20: भारत की 87 रन से करारी हार, ग्लेन फिलिप्स का शतक और डफी के शुरुआती झटकों ने पलटा मैच

October 30, 2026
Next Post

शरीर में माइक्रोचिप लगाकर सोशल मीडिया खाते हैक करने के दावे की जांच की जाए : अदालत का निर्देश

Recent Posts

अयोध्या दर्शन कर लौट रहे परिवार की कार में लगी भीषण आग, देखते ही देखते जलकर हुई खाक; पांचों लोग सुरक्षित

by Atul Narain Srivastava
October 30, 2026
0

अयोध्या में दर्शन करने के बाद वाराणसी लौट रहे एक परिवार की स्विफ्ट डिजायर कार में शुक्रवार देर शाम भीषण...

Lucknow ATS: लखनऊ में पुलिस या सेना के जवान की हत्या की साजिश नाकाम, पंजाब के तीन युवक गिरफ्तार; नाबालिग भी हिरासत में

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 30, 2026
0

लखनऊ, उत्तर प्रदेश के आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) ने पाकिस्तान में बैठे आकाओं के इशारे पर लखनऊ में पुलिस या...

Ayodhya : विधायक रामचंद्र यादव से 24 हजार रुपये की ऑनलाइन ठगी, पिता की मौत का बहाना बनाकर मांगी थी मदद

by Atul Narain Srivastava
October 30, 2026
0

अयोध्या, रुदौली विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक रामचंद्र यादव से ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है। ठग ने खुद...

G20 विदेश मंत्रियों की बैठक: अटलांटा में जुटे वैश्विक राजनयिक, रूस-यूक्रेन और ईरान संकट पर गहराए मतभेद

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 30, 2026
0

अटलांटा, विश्व की 20 सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं (जी20) के शीर्ष राजनयिक अटलांटा में बैठक कर रहे हैं और अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा...

Russia-Ukraine War: Oleshky में चार दिन के संघर्षविराम के बीच पहुंचा मानवीय सहायता दल, 25 बसें और एंबुलेंस भेजीं

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 30, 2026
0

रूस और यूक्रेन के बीच साढ़े चार साल से जारी युद्ध में अब तक के सबसे महत्वपूर्ण संघर्षविराम के बीच...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group