Saturday, October 31, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

कन्नौज में सर्राफा व्यापारी के हत्यारोपी बदमाशों की पुलिस से मुठभेड़, एक की मौत, दूसरा घायल

admin by admin
January 11, 2024
in उत्तर प्रदेश, क्राइम
0

कन्नौज पुलिस के साथ बृहस्पतिवार को हुई मुठभेड़ में एक सर्राफा व्यापारी के दो हत्यारोपी घायल हो गए, जिनमें से एक की बाद में मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी। सर्राफा कारोबारी की हत्या पिछले सप्ताह कर दी गयी थी।

सूत्रों ने बताया कि मुठभेड़ में दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बदमाशों द्वारा लूटे गये सोने-चांदी के आभूषण एवं नकदी भी बरामद की है।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) अमित कुमार आनंद ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह मोटरसाइकिल पर सवार होकर दोनों बदमाश कहीं जा रहे थे, तभी कोतवाली गुरसहायगंज के पास वाहनों की जांच कर रही पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन उन बदमाशों ने पुलिसकर्मियों पर गोलियां चला दी।

आनंद ने बताया कि पुलिस ने भी आत्मरक्षा में गोलियां चलाई, जिसमें दोनों बदमाश- इजहार और तालिब घायल हो गये। एसपी के अनुसार, इस मुठभेड़ में दो पुलिसकर्मी अमन सिंह और विनय कुमार भी घायल हुए हैं।

उन्होंने बताया कि बाद में एक बदमाश इजहार (35 वर्ष) की मौत हो गयी, जबकि दूसरे बदमाश तालिब का अस्पताल में इलाज चल रहा हैं। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद ने घटनास्थल पर पहुंचकर मुठभेड़ की विस्तृत जानकारी ली।

उन्होंने बताया कि पांच जनवरी की शाम साढ़े सात बजे सर्राफा कारोबारी अयाज मोटरसाइकिल से घर जा रहे थे, तभी बाइक सवार दो बदमाशों ने उनसे (अयाज से) लूटपाट की और उनकी हत्या कर दी थी।

एसपी के अनुसार, घायल बदमाश तालिब ने बताया कि कुछ और आभूषण एक अन्य साथी ने बेचे हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस इस बदमाश की भी तलाश कर रही है।

पुलिस ने मौके से 250 ग्राम सोना, 500 ग्राम चांदी, 43 हजार रुपये नकद एवं घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद की है।

Tags: कन्नौज में सर्राफा
Previous Post

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह मनाने के लिए सुल्तानपुर के धोपाप धाम में तैयारियां जारी

Next Post

उप्र भाजपा अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी बोले- न कांग्रेस न सपा चुनौती, पूरा देश आज ‘राम मय’

Related Posts

उत्तर प्रदेश

Lucknow ATS: लखनऊ में पुलिस या सेना के जवान की हत्या की साजिश नाकाम, पंजाब के तीन युवक गिरफ्तार; नाबालिग भी हिरासत में

October 30, 2026
उत्तर प्रदेश

UCC पर अखिलेश यादव का अमित शाह पर तंज, बोले- ‘बड़ी देर कर दी मेहरबां आते-आते’

October 30, 2026
अयोध्या

Cyclone Arnab: चक्रवात के असर से लखनऊ समेत यूपी के कई जिलों में बारिश, CM योगी ने मुआवजे के दिए निर्देश

October 30, 2026
उत्तर प्रदेश

Gonda Cyber Fraud: गोंडा में रिटायर्ड लेखाधिकारी को एक महीने तक किया Digital Arrest, 78 लाख रुपये ठगे

October 30, 2026
Next Post

उप्र भाजपा अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी बोले- न कांग्रेस न सपा चुनौती, पूरा देश आज ‘राम मय’

Recent Posts

अयोध्या दर्शन कर लौट रहे परिवार की कार में लगी भीषण आग, देखते ही देखते जलकर हुई खाक; पांचों लोग सुरक्षित

by Atul Narain Srivastava
October 30, 2026
0

अयोध्या में दर्शन करने के बाद वाराणसी लौट रहे एक परिवार की स्विफ्ट डिजायर कार में शुक्रवार देर शाम भीषण...

Lucknow ATS: लखनऊ में पुलिस या सेना के जवान की हत्या की साजिश नाकाम, पंजाब के तीन युवक गिरफ्तार; नाबालिग भी हिरासत में

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 30, 2026
0

लखनऊ, उत्तर प्रदेश के आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) ने पाकिस्तान में बैठे आकाओं के इशारे पर लखनऊ में पुलिस या...

Ayodhya : विधायक रामचंद्र यादव से 24 हजार रुपये की ऑनलाइन ठगी, पिता की मौत का बहाना बनाकर मांगी थी मदद

by Atul Narain Srivastava
October 30, 2026
0

अयोध्या, रुदौली विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक रामचंद्र यादव से ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है। ठग ने खुद...

G20 विदेश मंत्रियों की बैठक: अटलांटा में जुटे वैश्विक राजनयिक, रूस-यूक्रेन और ईरान संकट पर गहराए मतभेद

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 30, 2026
0

अटलांटा, विश्व की 20 सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं (जी20) के शीर्ष राजनयिक अटलांटा में बैठक कर रहे हैं और अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा...

Russia-Ukraine War: Oleshky में चार दिन के संघर्षविराम के बीच पहुंचा मानवीय सहायता दल, 25 बसें और एंबुलेंस भेजीं

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 30, 2026
0

रूस और यूक्रेन के बीच साढ़े चार साल से जारी युद्ध में अब तक के सबसे महत्वपूर्ण संघर्षविराम के बीच...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group