नई दिल्ली, दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप इतना जोरदार था कि काफी देर तक लोगों ने इसके झटके को महसूस किया। दिल्ली समेत पंजाब, चंडीगढ़, जम्मू और कश्मीर में भी भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए है। जिसके बाद से लोग घरों से बाहर निकल गए हैं। रिएक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.2 मापी गई है। बताया जा रहा है कि अफगानिस्तान के फैजाबाद में भूकंप के केंद्र था।
दिल्ली से सटे नोएडा में भी झटकों के कारण लोग घरों के बाहर आ गए। गौरतलब है कि हाल के दिनों में दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के झटके लगातार आ रहे हैं। दिल्ली-एनसीआर सिस्मिक जोन 4 में है। जो भूकंप के लिहाज से काफी संवेदनशील माना जाता है। रिक्टर स्केल की भूकंप की तीव्रता 6.3 थी।
इसके अलावा जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के पीर पंचाल क्षेत्र के दक्षिण में भी भूकंप के ये झटके महसूस किये गये। भूकंप के ये झटके केवल भारत ही नहीं बल्कि पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में भी महसूस किए गए। यहां से कुछ ऐसी तस्वीरें सामने आई हैं जिनमें लोगों अपने घरों और दफ्तरों से बाहर भागते हुए नजर आ रहे हैं।


