अयोध्या, पटरंगा थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर जरायल खुर्द में बिना अनुमति के हरे पेड़ों की कटाई कर रहे पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से दो पिकअप वाहन,एक मोटरसाइकिल,तीन मोबाइल एवं 44,250 रूपये,नीम के 10 बोटे एवं बड़हल के तीन बोटे बरामद किए गए। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों के विरुद्ध स्थानीय थाना पर 4/10 उत्तर प्रदेश ग्रामीण एवं पर्वतीय वन संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधि कार्रवाई की जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार पटरंगा पुलिस अपराधियों पर नियंत्रण हेतु अभियान चला रही थी तभी मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि जरायल खुर्द गाँव में बिना अनुमति के हरे पेड़ों की कटाई की जा रही है। मुखबिर द्वारा सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष पटरंगा ओमप्रकाश,उप निरीक्षक कमलेश सरोज,कांस्टेबल सुनील पटेल के साथ मौके पर पहुंचकर बिना अनुमति नीम,आम व बड़हल के पेड़ की कटाई कर रहे पांच अभियुक्तों शौकत अली पुत्र अब्दुल शकूर निवासी भेलसर कोतवाली रुदौली,फूलचंद राजपूत पुत्र भोले,धर्मराज पुत्र सददन रावत निवासीगण उसराहा का पुरवा मजरे फिरोजपुर,राजेंद्र सोनकर पुत्र रामतीर्थ,धर्मवीर पुत्र आशाराम निवासीगण मीरमऊ मजरे बाबा बाजार थाना मवई को गिरफ्तार कर लिया।
दो पिकअप वाहन,एक मोटरसाइकिल,तीन मोबाइल एवं 44,250 रूपये,नीम के 10 बोटे एवं बड़हल के तीन बोटे बरामद किया गया। गिरफ्तार किये गए अभियुक्तों के विरुद्ध 4/10 उत्तर प्रदेश ग्रामीण एवं पर्वतीय वन संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधि कार्रवाई की जा रही है।


