Tuesday, September 8, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

इजराइल : मोसाद प्रमुख ने हमास के सदस्यों को चुन-चुन कर मारने का संकल्प

admin by admin
January 4, 2024
in अंतराष्ट्रीय, देश
0

इजराइल की मोसाद खुफिया सेवा के प्रमुख डेविड बर्निया ने बुधवार को संकल्प जताया कि एजेंसी हमास के हर उस सदस्य को चुन-चुन कर मारेगी, जो इजराइल पर सात अक्टूबर को हुए हमले में शामिल था फिर चाहे वह कहीं पर छिपा हो। बेरूत में एक संदिग्ध इजराइली हमले में फलस्तीनी चरमपंथी समूह के उपप्रमुख के मारे जाने के एक दिन बाद मोसाद प्रमुख ने यह बात कही।

इजराइल ने चरमपंथी समूह के उपप्रमुख की हत्या से संबंधित खबरों पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया लेकिन डेविड बर्निया की प्रतिक्रिया से ऐसा प्रतीत होता है कि इस हमले के पीछे मोसाद का ही हाथ है। उन्होंने 1972 में म्यूनिख ओलंपिक में हुई हत्याओं के बाद के घटनाक्रमों का जिक्र किया, जब मोसाद के एजेंटों ने इजराइली खिलाड़ियों की हत्या में शामिल फलस्तीनी चरमपंथियों का पता लगाया और उन्हें मार डाला।

लेबनान की राजधानी में हुए हमले में हमास के सबसे वरिष्ठ सदस्य सालेह अरौरी के मारे जाने के बाद हिजबुल्ला उग्रवादियों के साथ तनाव बढ़ने की आशंका के कारण बुधवार को इजराइल में ‘हाई अलर्ट’ घोषित कर दिया गया। लगभग तीन महीने पहले गाजा में युद्ध छिड़ने के बाद अरौरी का मारा जाना हमास के लिए एक बड़ा झटका है।

दक्षिणी बेरूत हिजबुल्ला का गढ़ माना जाता है और यहां पर हमला लेबनान सीमा पर जारी झड़प के युद्ध में तब्दील होने की आशंका को बढ़ा सकता है।

हिजबुल्ला नेता हसन नसरल्ला ने बुधवार शाम को एक भाषण में अरौरी की हत्या का बदला लेने का वादा किया और अपने समूह के बयान को दोहराते हुए कहा कि वह अरौरी की हत्या पर चुप नहीं बैठेगा और बिना सजा दिए नहीं छोड़ेगा। हालांकि नसरल्ला ने इस बात का बिल्कुल भी जिक्र नहीं किया कि जवाब कब और किस रूप में दिया जाएगा।

नसरल्ला ने कहा, ‘‘उन्हें (इजराइल) इसका पछतावा होगा। इसकी बहुत बड़ी कीमत चुकानी होगी।”

वहीं बर्निया ने दक्षिणी इजराइल के क्षेत्र पर हमास के हमले का जिक्र करते हुए कहा कि मोसाद गाजा क्षेत्र पर हमला करने वाले हत्यारों का हिसाब-किताब करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने इस हमले के साजिशकर्ताओं और इससे जुड़े लोगों सहित हमले में प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से शामिल लोगों के खात्मे का संकल्प जताया।

Tags: इजराइल : मोसाद प्रमुख
Previous Post

सहारनपुर में पुलिस के साथ मुठभेड़ के बाद बदमाश गिरफ्तार

Next Post

अगले हफ्ते निलंबन को चुनौती देगा डब्ल्यूएफआई, 16 जनवरी को कार्यकारी समिति की बैठक बुलाई

Related Posts

देश

Delhi Building Collapse: बेसमेंट में सीपेज और मरम्मत के दौरान ढही इमारत, फरार ठेकेदार की तलाश में पुलिस

September 8, 2026
उत्तर प्रदेश

योगी आदित्यनाथ ने तिरुमला मंदिर में किए भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन, देश की समृद्धि के लिए मांगा आशीर्वाद

September 8, 2026
अंतराष्ट्रीय

Russia ki Dosti; Indian engineer detained, allegations of pressure to enlist in the army?? भारतीय दूतावास ने मांगी काउंसलर एक्सेस

September 7, 2026
क्राइम

Bihar : स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस के AC-1 कोच से 75 लीटर शराब बरामद, युवती समेत दो गिरफ्तार

September 7, 2026
Next Post

अगले हफ्ते निलंबन को चुनौती देगा डब्ल्यूएफआई, 16 जनवरी को कार्यकारी समिति की बैठक बुलाई

Recent Posts

सीएम योगी ने अयोध्या से आंगनवाड़ी कार्यकर्त्रियों को दी बड़ी सौगात: मानदेय 12 हजार, 5 लाख के कैशलेस इलाज समेत 4 बड़े ऐलान

by Atul Narain Srivastava
September 8, 2026
0

अयोध्या, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या की पावन धरती से प्रदेश की आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को...

सपा की छात्र सभा के लिए नई ड्रेस कोड तय, नीली टी-शर्ट, जींस नया ‘ड्रेस कोड’

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 8, 2026
0

लखनऊ, समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को कहा कि पार्टी की छात्र इकाई ‘छात्र सभा’ ने...

सुल्तानपुर जिले में स्कूल बस की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दंपति और उनके बेटे की मौत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 8, 2026
0

सुल्तानपुर जिले में मंगलवार सुबह स्कूल बस की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दंपति और उनके बेटे की मौत हो गई।...

कौशांबी में महिला सिपाही की गोली लगने से मौत!; कुर्सी पर बैठते ही राइफल का ट्रिगर दबा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 8, 2026
0

कौशांबी जिले के एक पुलिस थाने में तैनात महिला कांस्टेबल की मंगलवार को संतरी ड्यूटी के दौरान कथित तौर पर...

sanketik photo

बहराइच जिले में तेंदुए के हमले में नौ वर्षीय लड़के की मौत, तीन साल की बच्ची घायल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 8, 2026
0

बहराइच जिले में तेंदुए के हमले की दो अलग-अलग घटनाओं में नौ वर्षीय एक बच्चे की मौत हो गई जबकि...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group