Tuesday, September 8, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

बहराइच जिले में तेंदुए के हमले में नौ वर्षीय लड़के की मौत, तीन साल की बच्ची घायल

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 8, 2026
in उत्तर प्रदेश
0
sanketik photo

sanketik photo



बहराइच जिले में तेंदुए के हमले की दो अलग-अलग घटनाओं में नौ वर्षीय एक बच्चे की मौत हो गई जबकि तीन साल की बच्ची घायल हो गई। वन विभाग के अनुसार, जिले के विभिन्न क्षेत्रों में बाढ़ के कारण आबादी वाले इलाकों में वन्यजीवों के आने की घटनाएं बढ़ी हैं।

कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के प्रभागीय वनाधिकारी (डीएफओ) अपूर्व दीक्षित ने बताया कि कतर्नियाघाट रेंज के आनंद नगर गांव में सोमवार रात करीब नौ बजे सड़क किनारे लगे हैंडपंप से पानी लेने गये नौ वर्षीय राजवीर पर तेंदुए ने हमला कर दिया।

उन्होंने बताया कि गंभीर रूप से घायल राजवीर ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाते रास्ते में दम तोड़ दिया। दीक्षित ने बताया कि बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

वन विभाग की ओर से तत्काल राहत के तौर पर उसकी मां को 10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी गई और नियमानुसार मिलने वाले शेष मुआवजे की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। अधिकारी के अनुसार, घटनास्थल के पास तेंदुए के पंजों के निशान मिले हैं।

उन्होंने बताया कि तेंदुए की पहचान के लिए कैमरा ट्रैप और उसे पकड़ने के लिए पिंजरे लगाए जा रहे हैं। अधिकारी ने बताया कि क्षेत्र में बाढ़ के कारण वन्यजीव ऊंचे स्थानों और आसपास के ग्रामीण इलाकों की ओर आ रहे हैं।

एक अन्य घटना में बहराइच वन प्रभाग के नानपारा रेंज अंतर्गत जुड़वा गांव में रविवार देर शाम तीन वर्षीय बच्ची पर तेंदुए ने हमला कर दिया।

बहराइच वन्यजीव प्रभाग के डीएफओ सुन्दरेशा ने बताया कि हमले में घायल बच्ची को बहराइच मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे बेहतर उपचार के लिए लखनऊ स्थानांतरित कर दिया गया। उन्होंने बताया कि बच्ची सुरक्षित है और लखनऊ में उसकी हालत खतरे से बाहर है।

कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के डीएफओ दीक्षित ने बताया कि तेंदुओं को आबादी वाले क्षेत्रों से सुरक्षित निकालने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

उन्होंने बताया, 21 जुलाई से अब तक 13 तेंदुओं को पकड़ा जा चुका है जबकि इस वर्ष की शुरुआत से अब तक कुल 18 तेंदुओं को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।

Tags: बहराइच जिले में तेंदुए के हमले
Previous Post

कानपुर के करोड़पति दवा कारोबारी हत्याकांड में खुलासा!, बहू निकली मास्टरमाइंड, सुपारी किलर्स से ससुर की हत्या, गिरफ्तार

Next Post

कौशांबी में महिला सिपाही की गोली लगने से मौत!; कुर्सी पर बैठते ही राइफल का ट्रिगर दबा

Related Posts

उत्तर प्रदेश

सीएम योगी ने अयोध्या से आंगनवाड़ी कार्यकर्त्रियों को दी बड़ी सौगात: मानदेय 12 हजार, 5 लाख के कैशलेस इलाज समेत 4 बड़े ऐलान

September 8, 2026
उत्तर प्रदेश

सपा की छात्र सभा के लिए नई ड्रेस कोड तय, नीली टी-शर्ट, जींस नया ‘ड्रेस कोड’

September 8, 2026
उत्तर प्रदेश

सुल्तानपुर जिले में स्कूल बस की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दंपति और उनके बेटे की मौत

September 8, 2026
उत्तर प्रदेश

कौशांबी में महिला सिपाही की गोली लगने से मौत!; कुर्सी पर बैठते ही राइफल का ट्रिगर दबा

September 8, 2026
Next Post

कौशांबी में महिला सिपाही की गोली लगने से मौत!; कुर्सी पर बैठते ही राइफल का ट्रिगर दबा

Recent Posts

सीएम योगी ने अयोध्या से आंगनवाड़ी कार्यकर्त्रियों को दी बड़ी सौगात: मानदेय 12 हजार, 5 लाख के कैशलेस इलाज समेत 4 बड़े ऐलान

by Atul Narain Srivastava
September 8, 2026
0

अयोध्या, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या की पावन धरती से प्रदेश की आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को...

सपा की छात्र सभा के लिए नई ड्रेस कोड तय, नीली टी-शर्ट, जींस नया ‘ड्रेस कोड’

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 8, 2026
0

लखनऊ, समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को कहा कि पार्टी की छात्र इकाई ‘छात्र सभा’ ने...

सुल्तानपुर जिले में स्कूल बस की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दंपति और उनके बेटे की मौत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 8, 2026
0

सुल्तानपुर जिले में मंगलवार सुबह स्कूल बस की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दंपति और उनके बेटे की मौत हो गई।...

कौशांबी में महिला सिपाही की गोली लगने से मौत!; कुर्सी पर बैठते ही राइफल का ट्रिगर दबा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 8, 2026
0

कौशांबी जिले के एक पुलिस थाने में तैनात महिला कांस्टेबल की मंगलवार को संतरी ड्यूटी के दौरान कथित तौर पर...

sanketik photo

बहराइच जिले में तेंदुए के हमले में नौ वर्षीय लड़के की मौत, तीन साल की बच्ची घायल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 8, 2026
0

बहराइच जिले में तेंदुए के हमले की दो अलग-अलग घटनाओं में नौ वर्षीय एक बच्चे की मौत हो गई जबकि...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group