Tuesday, September 8, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

कौशांबी में महिला सिपाही की गोली लगने से मौत!; कुर्सी पर बैठते ही राइफल का ट्रिगर दबा

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 8, 2026
in उत्तर प्रदेश
0


कौशांबी जिले के एक पुलिस थाने में तैनात महिला कांस्टेबल की मंगलवार को संतरी ड्यूटी के दौरान कथित तौर पर सरकारी राइफल से गोली लगने से मौत हो गई।

पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण प्रजापत ने बताया कि यह घटना जिला मुख्यालय मंझनपुर के महिला पुलिस थाने में हुई। उन्होंने बताया कि मृतक कांस्टेबल की पहचान प्रियंका यादव (25) के रूप में हुई है।

प्रजापत के मुताबिक, सर्विस राइफल से गोली लगने से घायल प्रियंका को उसके सहकर्मी तुरंत मंझनपुर जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकिस्तकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

प्रजापत ने कहा, 2025 बैच की कांस्टेबल प्रियंका सोमवार सुबह महिला पुलिस थाने में संतरी ड्यूटी पर थीं। घटना के समय उनके पास सरकार की ओर से जारी इंसास राइफल थी। जानकारी के मुताबिक, ड्यूटी के दौरान कुर्सी पर बैठते समय उनकी राइफल का ट्रिगर अचानक दब गया, जिससे गोली चल गई। गोली उनके गले में लगी और गंभीर चोट पहुंचाते हुए जबड़े को चीरकर निकल गई।

घटना की सूचना मिलने पर एसपी, अपर पुलिस अधीक्षक अमिता सिंह और अन्य वरिष्ठ अधिकारी अस्पताल पहुंचे। उन्होंने बाद में घटनास्थल का भी निरीक्षण किया।

प्रजापत के अनुसार, प्रियंका मूल रूप से गाजीपुर जिले की रहने वाली थीं और उनके परिवार के सदस्यों को उनकी मौत के बारे में सूचित कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि घटना की सभी पहलुओं से जांच के लिए मंझनपुर क्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में एक पुलिस टीम गठित की गई है।

एसपी ने कहा कि विस्तृत रिपोर्ट तैयार करने से पहले टीम सीसीटीवी फुटेज खंगालेगी और गवाहों के बयान दर्ज करेगी।

उन्होंने कहा, जांच रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण स्पष्ट हो सकेगा। प्रियंका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Tags: कौशांबी : ड्यूटी पर तैनात
Previous Post

बहराइच जिले में तेंदुए के हमले में नौ वर्षीय लड़के की मौत, तीन साल की बच्ची घायल

Related Posts

sanketik photo
उत्तर प्रदेश

बहराइच जिले में तेंदुए के हमले में नौ वर्षीय लड़के की मौत, तीन साल की बच्ची घायल

September 8, 2026
उत्तर प्रदेश

कानपुर के करोड़पति दवा कारोबारी हत्याकांड में खुलासा!, बहू निकली मास्टरमाइंड, सुपारी किलर्स से ससुर की हत्या, गिरफ्तार

September 8, 2026
उत्तर प्रदेश

योगी आदित्यनाथ ने तिरुमला मंदिर में किए भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन, देश की समृद्धि के लिए मांगा आशीर्वाद

September 8, 2026
उत्तर प्रदेश

Muzaffarnagar : दहेज हत्या में दोषी को फांसी, जज रवि कुमार दिवाकर बोले- ‘कायर जज कहलाने से बेहतर मौत’, चार माह में 23वां मृत्युदंड

September 8, 2026

Recent Posts

कौशांबी में महिला सिपाही की गोली लगने से मौत!; कुर्सी पर बैठते ही राइफल का ट्रिगर दबा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 8, 2026
0

कौशांबी जिले के एक पुलिस थाने में तैनात महिला कांस्टेबल की मंगलवार को संतरी ड्यूटी के दौरान कथित तौर पर...

sanketik photo

बहराइच जिले में तेंदुए के हमले में नौ वर्षीय लड़के की मौत, तीन साल की बच्ची घायल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 8, 2026
0

बहराइच जिले में तेंदुए के हमले की दो अलग-अलग घटनाओं में नौ वर्षीय एक बच्चे की मौत हो गई जबकि...

कानपुर के करोड़पति दवा कारोबारी हत्याकांड में खुलासा!, बहू निकली मास्टरमाइंड, सुपारी किलर्स से ससुर की हत्या, गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 8, 2026
0

कानपुर के दवा कारोबारी विनीत मनोचा की हत्या के मामले में पुलिस ने उनकी बहू को गिरफ्तार किया है। अधिकारी के...

Delhi Building Collapse: बेसमेंट में सीपेज और मरम्मत के दौरान ढही इमारत, फरार ठेकेदार की तलाश में पुलिस

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 8, 2026
0

नयी दिल्ली, दिल्ली विश्वविद्यालय के दक्षिण परिसर के पास सत्य निकेतन स्थित पीजी इमारत के बेसमेंट में पानी के रिसाव...

योगी आदित्यनाथ ने तिरुमला मंदिर में किए भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन, देश की समृद्धि के लिए मांगा आशीर्वाद

by Atul Narain Srivastava
September 8, 2026
0

तिरुपति, प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार शाम आंध्र प्रदेश के तिरुमला स्थित प्रसिद्ध श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर पहुंचकर...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group