Tuesday, November 24, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

अयोध्या में चुनावी रैली: आकाश आनंद का भाजपा पर हमला, बोले- दीपोत्सव के रिकॉर्ड बन रहे, लेकिन प्रदेश के ज्यादातर हिस्से अंधेरे में

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
November 21, 2026
in अयोध्या, राजनीति
0


अयोध्या, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के राष्ट्रीय समन्वयक आकाश आनंद ने विकास के दावों को लेकर सत्तारूढ़ भाजपा पर निशाना साधते हुए शुक्रवार को कहा कि रिकॉर्ड स्तर पर दीपोत्सव आयोजित किए जाने के बावजूद उत्तर प्रदेश का अधिकांश हिस्सा अब भी अंधेरे में है और राज्य की बड़ी आबादी बेरोजगार है।

अयोध्या जिले के बीकापुर में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए आनंद ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के ‘सबका साथ-सबका विकास’ नारे पर तंज कसते हुए कहा कि दूसरी पार्टियां सिर्फ नारे लगाती हैं, जबकि बसपा ने इसे सच कर दिखाया है।

आनंद ने कहा,‘‘लोग कहते हैं कि आजकल आकाश को बहुत गुस्सा आता है और वह गुस्से में भाषण देते हैं। तो मैं अभी साफ कर दूं, आज मैं गुस्से में कुछ नहीं कहूंगा। अगर आपको गुस्सा आए, तो अपना हिसाब बराबर करने के लिए ‘हाथी’ के निशान वाला बटन दबाइए और यह सुनिश्चित कीजिए कि ‘बहनजी’ पांचवीं बार मुख्यमंत्री बनें।

बसपा प्रमुख मायावती के भतीजे ने कहा कि उन्हें बहुजन आंदोलन से जुड़ने की प्रेरणा मायावती से ही मिली और वह वंचित वर्गों के उत्थान के मिशन को अपनी ‘‘आखिरी सांस’’ तक पूरा करने का प्रयास करेंगे।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं खुद उनके नेतृत्व से प्रेरित होकर इस आंदोलन से जुड़ा हूं और मैं आपके सामने यह संकल्प लेता हूं कि अपनी आखिरी सांस तक इस मिशन की जिम्मेदारियों को पूरा करने के लिए प्रयास करता रहूंगा।’’

भाजपा पर अपना हमला तेज करते हुए आकाश आनंद ने कहा, ‘‘हम किसी सरकार से चांद-तारे नहीं मांग रहे हैं, हम बस तीन चीजें मांग रहे हैं-अच्छी शिक्षा, सभी के लिए सुरक्षा और हर हाथ को काम।’’

समाचार पढ़ें

आनंद ने सरकार के विज्ञापनों और जमीनी हकीकत की तुलना करते हुए कहा, ‘‘मैं जहां भी जाता हूं, लोगों से पूछता हूं कि इन 10 सालों में आपको भाजपा से क्या मिला? जवाब हमेशा एक ही मिलता है-हमें किसी असल काम के बारे में तो नहीं पता, लेकिन हमने विज्ञापनों की भरमार जरूर देखी है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम गांवों, कस्बों और शहरों में रहते हैं। पिछले 10 सालों में भाजपा सरकार ने विज्ञापनों पर लगभग 7,000 करोड़ रुपये सिर्फ यह बताने के लिए खर्च किए कि ‘सब ठीक है’, ताकि वे अपनी कमियों को छिपा सकें।’’

अयोध्या में दीपोत्सव का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि हर साल यहां जलाए जाने वाले दीयों की संख्या का एक नया रिकॉर्ड बनता है। उन्होंने कहा कि दीये तो जरूर जलाए जाने चाहिए, लेकिन यह जरूर पूछा जाना चाहिए कि यह रोशनी असल में कितने घरों तक पहुंचती है?

उन्होंने कहा कि हर साल जहां दीयों की संख्या का रिकॉर्ड टूटता है, वहीं बेरोजगारी का रिकॉर्ड भी साल-दर-साल टूटता जा रहा है।

उन्होंने समाजवादी पार्टी की तुलना ‘गिरगिट’ से करते हुए कहा, ‘‘मैं अखिलेश यादव का बहुत सम्मान करता हूं, लेकिन सच कहूं तो मैं कभी समझ नहीं पाया कि वह वास्तव में करना क्या चाहते हैं। आनंद ने आगरा में सपा के हालिया दलित महासम्मेलन पर भी निशाना साधा।

आनंद ने कहा कि 2012 में जब लोकसभा में अनुसूचित जाति/जनजाति समुदाय के लिए पदोन्नति में आरक्षण का विधेयक पेश किया गया था, तो समाजवादी पार्टी के नेताओं ने ‘‘विधेयक की प्रति छीनकर फाड़ दी थी।”

उन्होंने कहा, ‘‘फिर भी आज वही लोग संविधान की प्रति लेकर घूम रहे हैं। पहले उसे फाड़ा और अब उसे लहराकर हमारे रक्षक होने का दावा कर रहे हैं।

Tags: आकाश आनंदबसपाभाजपामायावती
Previous Post

मेरठ में आठ लाख रुपये और जेवर चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार

Next Post

झांसी में तेज रफ्तार बस की टक्कर से सड़क पर मदद के लिए उतरे दो वाहन चालकों की मौत

Related Posts

उत्तर प्रदेश

सपा-कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे पर दूसरे दिन भी नहीं बनी बात, 26 सीटों के प्रस्ताव पर फिर होगी चर्चा

November 24, 2026
उत्तर प्रदेश

28-29 नवंबर को फिर चलेगा मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान, बूथों पर मौजूद रहेंगे बीएलओ

November 22, 2026
अयोध्या

वैश्य समाज के घर लक्ष्मी इसलिए विराजती हैं, क्योंकि वे ज्ञान का सम्मान करते हैं : हितेंद्र कृष्ण महाराज

November 22, 2026
अयोध्या

अयोध्या-जनकपुर रेल सेवा का कल होगा शुभारंभ: सीएम योगी सुबह 11:15 बजे पहुंचेंगे अयोध्या, यातायात पुलिस ने जारी किया रूट डायवर्जन प्लान

November 23, 2026
Next Post

झांसी में तेज रफ्तार बस की टक्कर से सड़क पर मदद के लिए उतरे दो वाहन चालकों की मौत

Recent Posts

सपा-कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे पर दूसरे दिन भी नहीं बनी बात, 26 सीटों के प्रस्ताव पर फिर होगी चर्चा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
November 24, 2026
0

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस के बीच सीटों के बंटवारे पर मंगलवार को लगातार...

अयोध्या-जनकपुर ट्रेन के पहले सफर में पहुंचे 400 भारतीय श्रद्धालु, नेपाल में पारंपरिक तरीके से हुआ स्वागत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
November 24, 2026
0

काठमांडू, भगवान राम के जन्मस्थान व भारत के शहर अयोध्या को उनके ससुराल और माता सीता के मायके नेपाल के...

वैभव सूर्यवंशी ने तोड़े कई विश्व रिकॉर्ड, भारत ए ने यूएई को हराया, जड़ा सबसे तेज शतक और दोहरा शतक

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
November 24, 2026
0

‘वंडर ब्वॉय’ वैभव सूर्यवंशी ने 53 गेंद में 204 रन की असाधारण पारी में कई विश्व रिकॉर्ड तोड़े जिसके दम...

शाहजहांपुर में अपनी मौत का नाटक, दूसरे की हत्या कर शव के पास रखा आधार कार्ड

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
November 24, 2026
0

शाहजहांपुर,कई आपराधिक मामलों में वांछित एक व्यक्ति ने अदालत की कार्यवाही से बचने के लिए अपनी मौत का नाटक रचा...

पुरानी दिल्ली में चाकू से 9 पुलिसकर्मियों पर हमला, आरोपी नबील भी सर्जरी के बाद खतरे से बाहर

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
November 24, 2026
0

पुरानी दिल्ली के जामा मस्जिद थाने और चितली कब्र इलाके में चाकू से किए गए हमलों में घायल हुए सभी...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group