Tuesday, November 24, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

वैभव सूर्यवंशी ने तोड़े कई विश्व रिकॉर्ड, भारत ए ने यूएई को हराया, जड़ा सबसे तेज शतक और दोहरा शतक

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
November 24, 2026
in अंतराष्ट्रीय, खेल
0


‘वंडर ब्वॉय’ वैभव सूर्यवंशी ने 53 गेंद में 204 रन की असाधारण पारी में कई विश्व रिकॉर्ड तोड़े जिसके दम पर भारत ने राइजिंग स्टार्स एशिया कप में मंगलवार को ग्रुप बी के मैच में 250 रन का लक्ष्य 14 . 2 ओवर में हासिल कर लिया ।

पंद्रह बरस के सूर्यवंशी ने लिस्ट ए क्रिकेट में सबसे तेज शतक (28 गेंद में) और सबसे तेज दोहरा शतक (52 गेंद में) जड़ डाला । उन्होंने अपनी पारी में 28 छक्के लगाये जो भी एक रिकॉर्ड है ।

इससे पहले पिछले साल तक भारत के लिये प्रथम श्रेणी क्रिकेट खेलने वाले हरप्रीत सिंह भाटिया के 144 गेंद में 130 रन की मदद से यूएई ने आठ विकेट पर 249 रन बनाये ।

पिछले दो मैचों में नाकाम रहे सूर्यवंशी ने अपनी पारी में छक्कों की बौछार कर दी । उन्होंने स्पिनरों या तेज गेंदबाजों किसी को नहीं बख्शा ।

उन्होंने मैच के बाद मेजबान प्रसारक से कहा ,‘‘ मैं पहले दो मैचों में रन नहीं बना सका था । विकेट को समझने के बाद मुझे लगा कि इसमें गेंदबाजों के लिये कुछ नहीं है तो मैने अपना स्वाभाविक खेल दिखाया । मैं हर मैच में लंबी पारी ही खेलना चाहता हूं ।’’

पिछले मैच में पाकिस्तान से हारने के बाद भारत ए ने जबर्दस्त वापसी की । पाकिस्तान सेमीफाइनल में पहुंच चुका है और तीन मैचों में दूसरी जीत के साथ भारत ए का पहुंचना भी तय है ।

सूर्यवंशी ने न्यूजीलैंड के चाड बोव्स का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 2024 में फोर्ड ट्रॉफी में कैंटरबरी की ओर से ओटागो के खिलाफ 103 गेंद में दोहरा शतक लगाया था।

सूर्यवंशी ने इससे पहले लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। उन्होंने 28 गेंद में शतक पूरा कर ऑस्ट्रेलिया के जेक फ्रेजर-मैकगर्क का रिकॉर्ड तोड़ा। मैकगर्क ने 2023 में 29 गेंद में शतक लगाया था।

सूर्यवंशी को 11वें ओवर में जीवनदान भी मिला था जिसका फायदा उठाकर उन्होंने दोहरा शतक पूरा किया ।

सूर्यवंशी ने अपनी पारी का 28वां छक्का जड़कर दोहरा शतक पूरा किया। उन्होंने पारी के 13वें ओवर में बासिल अहमद की गेंद पर यह छक्का लगाया लेकिन अगली ही गेंद पर आउट हो गए।

इससे पहले यूएई के लिये हरप्रीत ने 144 गेंद में 12 चौके और चार छक्के जड़कर 130 रन की पारी खेली। यह लिस्ट ए क्रिकेट में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है ।

पैंतीस वर्षीय हरप्रीत इस साल की शुरुआत में यूएई के नागरिक बने थे। उन्होंने भारत की अंडर-19 टीम का प्रतिनिधित्व करने के अलावा भारत में प्रथम श्रेणी के 86 मुकाबले भी खेले हैं।

घरेलू क्रिकेट में वह अपने गृह राज्य मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की टीमों का हिस्सा रहे। इसके अलावा उन्होंने पंजाब किंग्स, कोलकाता नाइट राइडर्स और राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स सहित विभिन्न टीमों के लिए आईपीएल के नौ मुकाबले खेले हैं। वह इंग्लैंड में क्लब क्रिकेट भी खेल चुके हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘किसी बड़ी टीम के खिलाफ रन बनाने की प्रेरणा हमेशा रहती है। भारत (ए) एक बहुत अच्छी टीम है और मुझे खुशी है कि मैं ऐसा कर पाया।

हरप्रीत ने यूएई की पारी के बाद प्रसारक से कहा, ‘‘आज सुबह मेरे मन में विचार आया कि आज गुरु नानक जयंती है। मुझे ऐसा महसूस हुआ कि आज मैं शतक बनाने जा रहा हूं। काफी लंबे समय बाद गुरु नानक जयंती के दिन मेरे बल्ले से शतक निकला है। मैं सभी को गुरुपर्व की हार्दिक शुभकामनाएं देना चाहता हूं।’’

बाएं हाथ के बल्लेबाज हरप्रीत ने मैदान के चारों ओर आकर्षक शॉट लगाए। भारतीय तेज गेंदबाज हर्षित राणा के खिलाफ उनकी बल्लेबाजी खास तौर पर प्रभावशाली रही। उन्होंने हर्षित की गेंदों पर दो छक्के जड़े।

हरप्रीत ने धीमी गेंद पर छक्का लगाकर लिस्ट-ए क्रिकेट में अपना सातवां शतक पूरा किया। वह शतक पूरा करने के बाद वह भावुक नजर आए।

हरप्रीत को 47वें ओवर में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अरशद खान ने पवेलियन भेजा। अरशद ने 10 ओवर में 43 रन देकर चार विकेट हासिल किये। वह भारत ए के सबसे सफल गेंदबाज रहे।

चोट से उबरने के बाद अपनी मैच फिटनेस साबित करने की कोशिश कर रहे हर्षित राणा भारत ए के सबसे महंगे गेंदबाज रहे। उन्होंने 10 ओवर में 63 रन देकर एक विकेट लिया।

हरप्रीत ने जहां 90.28 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए, वहीं यूएई के अन्य बल्लेबाज रन गति बनाए रखने और अच्छी शुरुआत को बड़ी पारियों में बदलने में नाकाम रहे।

आईसीसी के पात्रता नियमों के मुताबिक, हरप्रीत को यूएई की ओर से खेलने की योग्यता हासिल करने के लिए वहां तीन साल तक निवास करना जरूरी था लेकिन यूएई का पासपोर्ट होने के आधार पर उन्होंने अप्रैल में ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण कर लिया।

Tags: सूर्यवंशी ने लिस्ट ए क्रिकेट
Previous Post

शाहजहांपुर में अपनी मौत का नाटक, दूसरे की हत्या कर शव के पास रखा आधार कार्ड

Next Post

अयोध्या-जनकपुर ट्रेन के पहले सफर में पहुंचे 400 भारतीय श्रद्धालु, नेपाल में पारंपरिक तरीके से हुआ स्वागत

Related Posts

अंतराष्ट्रीय

अयोध्या-जनकपुर ट्रेन के पहले सफर में पहुंचे 400 भारतीय श्रद्धालु, नेपाल में पारंपरिक तरीके से हुआ स्वागत

November 24, 2026
अंतराष्ट्रीय

अयोध्या-जनकपुर के बीच सरयू-कमला एक्सप्रेस शुरू, 604 किमी का सफर होगा आसान

November 23, 2026
अंतराष्ट्रीय

एलन मस्क के Grok AI पर अमेरिका में मुकदमा, अश्लील तस्वीरें बनाने और बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़ के आरोप

November 23, 2026
अंतराष्ट्रीय

मेक्सिको में कुख्यात ड्रग तस्कर ‘एल चापो इसिड्रो’ की गिरफ्तारी के बाद हिंसा, 11 लोगों की मौत

November 22, 2026
Next Post

अयोध्या-जनकपुर ट्रेन के पहले सफर में पहुंचे 400 भारतीय श्रद्धालु, नेपाल में पारंपरिक तरीके से हुआ स्वागत

Recent Posts

अखिलेश यादव बोले- गठबंधन में सीटों का बंटवारा जीतने की क्षमता के आधार पर होगा

by admin
November 24, 2026
0

लखनऊ, समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को कहा कि गठबंधन के सहयोगी दलों के साथ सीटों...

रुदौली शरीफ में शेखुल आलम मेले का शुभारंभ, सुब्बू मियां ने रोशन किया चिराग

by Atul Narain Srivastava
November 24, 2026
0

भेलसर (अयोध्या), रुदौली शरीफ स्थित दरगाह मखदूम अब्दुल हक में मंगलवार को पारंपरिक तरीके से शेखुल आलम मेले का शुभारंभ हुआ।...

बार-बार भूलने की आदत को हल्के में न लें, खराब नींद से कमजोर हो सकती है याददाश्त; जानें दिमाग पर क्या पड़ता है असर

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
November 24, 2026
0

नई दिल्ली, क्या आप कभी किसी कमरे में पहुंचे और भूल गए कि वहां किस काम से आए थे? या किसी...

सपा-कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे पर दूसरे दिन भी नहीं बनी बात, 26 सीटों के प्रस्ताव पर फिर होगी चर्चा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
November 24, 2026
0

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस के बीच सीटों के बंटवारे पर मंगलवार को लगातार...

अयोध्या-जनकपुर ट्रेन के पहले सफर में पहुंचे 400 भारतीय श्रद्धालु, नेपाल में पारंपरिक तरीके से हुआ स्वागत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
November 24, 2026
0

काठमांडू, भगवान राम के जन्मस्थान व भारत के शहर अयोध्या को उनके ससुराल और माता सीता के मायके नेपाल के...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group