Monday, November 23, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

वैश्य समाज के घर लक्ष्मी इसलिए विराजती हैं, क्योंकि वे ज्ञान का सम्मान करते हैं : हितेंद्र कृष्ण महाराज

Atul Narain Srivastava by Atul Narain Srivastava
November 22, 2026
in अयोध्या
0


भेलसर (अयोध्या), श्रीरामलीला प्रांगण भैरव धाम में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का रविवार को विधिवत समापन हो गया। अंतिम दिन वृंदावन धाम से पधारे कथा व्यास हितेंद्र कृष्ण जी महाराज ने प्रद्युम्न जन्म, भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं और श्रीकृष्ण-सुदामा मिलन का भावपूर्ण वर्णन किया। कथा सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। समापन अवसर पर श्रीकृष्ण-रुक्मिणी विवाह की भव्य झांकी भी प्रस्तुत की गई।

मनीष कुमार वैश्य, सभासद आशीष कुमार वैश्य, रजनीश कुमार वैश्य एवं माता लक्ष्मी देवी की ओर से आयोजित कथा में व्यास जी ने सामाजिक कुरीतियों पर प्रहार करते हुए कहा कि संतान को केवल बुढ़ापे का सहारा बनाने के लिए नहीं, बल्कि धर्म, समाज और देश के कल्याण के लिए संस्कारवान बनाना चाहिए। संस्कारवान संतान ही परिवार, समाज और राष्ट्र के हित में योगदान दे सकती है।

भगवान श्रीकृष्ण और माता रुक्मिणी के पुत्र प्रद्युम्न के जन्म का प्रसंग सुनाते हुए उन्होंने बताया कि प्रद्युम्न साक्षात कामदेव के स्वरूप थे। समरासुर के भय से उन्हें नदी में फेंक दिया गया, जहां एक मछली ने उन्हें निगल लिया। बाद में समरासुर की रसोई में काम करने वाली मायावती के हाथ वह मछली लगी। उसे काटने पर उसमें से एक सुंदर बालक निकला। मायावती ने प्रद्युम्न का पालन-पोषण किया और आगे चलकर उन्होंने समरासुर का वध किया।

कथा व्यास ने भगवान श्रीकृष्ण की आठ पटरानियों का वर्णन करते हुए उन्हें अष्टांग योग से जोड़ा। उन्होंने भूमासुर वध और भगवान के मुरारी नाम की महिमा भी बताई। इसके साथ ही हिरण्याक्ष के वध के लिए भगवान के वराह अवतार का प्रसंग सुनाकर श्रद्धालुओं को धर्म और भक्ति का संदेश दिया।

धन और ज्ञान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए हितेंद्र कृष्ण महाराज ने कहा कि धन होने पर लोग रिश्ते जोड़ते हैं, जबकि गरीबी में कई लोग पहचानने से भी इनकार कर देते हैं। उन्होंने कहा कि धन वैश्य के लिए, वीरता क्षत्रिय के लिए और ज्ञान ब्राह्मण के लिए शोभा देता है। वैश्य समाज के घर लक्ष्मी इसलिए विराजती हैं, क्योंकि वे ब्राह्मण अर्थात ज्ञान का सम्मान करते हैं।

श्रीकृष्ण-सुदामा चरित्र का संगीतमय वर्णन करते हुए महाराज ने बताया कि जब द्वारपालों ने भगवान श्रीकृष्ण को सुदामा के आने की सूचना दी और बताया कि उनके तन पर ठीक से वस्त्र भी नहीं हैं तथा पैरों में जूते तक नहीं हैं, तो भगवान अपने परम मित्र से मिलने नंगे पांव दौड़ पड़े। उन्होंने सुदामा को राजमहल में सिंहासन पर बैठाया और उनके चरण अपने आंसुओं से धोए। सुदामा ने भगवान से कुछ नहीं मांगा, लेकिन श्रीकृष्ण ने उन्हें धन-दौलत और सुख-समृद्धि से परिपूर्ण कर दिया। महाराज ने कहा कि दीन-दुखियों और भक्तों का उद्धार करना ही दीनानाथ की महिमा है।

कर्मफल के सिद्धांत को समझाते हुए उन्होंने कहा कि मनुष्य को अपने कर्मों का फल अवश्य भोगना पड़ता है। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण के बहेलिये के बाण से घायल होने और द्वारका नगरी के समुद्र में समा जाने का प्रसंग भी सुनाया। भगवान दत्तात्रेय की कथा के माध्यम से उन्होंने कहा कि भागवत कथा मृत्यु को रोक नहीं सकती, लेकिन मनुष्य को सद्गति का मार्ग अवश्य दिखा सकती है।

कलियुग के विषय में धार्मिक ग्रंथों में वर्णित भविष्यवाणियों का उल्लेख करते हुए महाराज ने श्रद्धालुओं से सद्कर्म करने, धर्म के मार्ग पर चलने और जीवन में अच्छे विचार अपनाने का आह्वान किया।

कथा के समापन पर भगवान श्रीकृष्ण और माता रुक्मिणी के विवाह की भव्य झांकी सजाई गई। पंडाल में पुष्पवर्षा हुई और महिलाओं ने मंगलगीत गाए। श्रद्धालु भक्ति में झूम उठे। आरती के दौरान विधायक रामचंद्र यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष राधेश्याम त्यागी सहित नगर के अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम का संचालन शतीन्द्र प्रकाश शास्त्री ने किया। अंत में भागवत भगवान की आरती के बाद प्रसाद वितरण हुआ। आयोजक मनीष कुमार वैश्य, सभासद आशीष कुमार वैश्य और रजनीश कुमार वैश्य ने श्रद्धालुओं, अतिथियों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Tags: अयोध्याभेलसरश्रीमद्भागवत कथाहितेंद्र कृष्ण महाराज
Previous Post

अयोध्या-जनकपुर रेल सेवा का कल होगा शुभारंभ: सीएम योगी सुबह 11:15 बजे पहुंचेंगे अयोध्या, यातायात पुलिस ने जारी किया रूट डायवर्जन प्लान

Next Post

28-29 नवंबर को फिर चलेगा मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान, बूथों पर मौजूद रहेंगे बीएलओ

Related Posts

अयोध्या

अयोध्या-जनकपुर रेल सेवा का कल होगा शुभारंभ: सीएम योगी सुबह 11:15 बजे पहुंचेंगे अयोध्या, यातायात पुलिस ने जारी किया रूट डायवर्जन प्लान

November 23, 2026
अयोध्या

कार्तिक पूर्णिमा 2026: 24 नवंबर को मनाया जाएगा पर्व, जानें इस दिन किन 5 चीजों का दान करना माना जाता है शुभ

November 22, 2026
अयोध्या

अयोध्या में गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर भव्य नगर कीर्तन, गतका और भंगड़ा पार्टी ने दिखाए करतब

November 21, 2026
अयोध्या

सायरन और ब्लैकआउट: 22 नवंबर को शाम 6 बजे बजेगा सायरन, होगा ब्लैकआउट मॉक ड्रिल; घबराने की जरूरत नहीं

November 21, 2026
Next Post

28-29 नवंबर को फिर चलेगा मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान, बूथों पर मौजूद रहेंगे बीएलओ

Recent Posts

बिसलेरी के बाद अब सभी बड़े पानी ब्रांडों की होगी जांच, FSSAI ने शुरू किया अभियान; नियम टूटे तो होगी कानूनी कार्रवाई

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
November 23, 2026
0

नयी दिल्ली, खाद्य सुरक्षा नियामक एफएसएसएआई ने अपनी प्रवर्तन कार्रवाई के तहत बिसलेरी समेत बोतलबंद पानी के सभी प्रमुख ब्रांडों...

झांसी में शराब तस्करी का जुगाड़, हैंडपंप चलाने पर पानी की जगह निकली शराब!

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
November 23, 2026
0

झांसी जिले के एक गांव में अवैध देसी शराब बेचने का एक अनोखा मामला सामने आया है, जहां लोग जमीन...

कौशाम्बी में आंवला तोड़ने को लेकर विवाद में एक व्यक्ति को गोली मारी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
November 23, 2026
0

कौशाम्बी जिले के करारी थाना क्षेत्र में आंवले के बाग में दो पक्षों के बीच मारपीट तथा गोली चलने की...

कम्पास को किसी भी दिशा में घुमाएं, सुई उत्तर की ओर ही क्यों मुड़ती है? जानिए इसके पीछे का रोचक विज्ञान

by admin
November 23, 2026
0

क्या आपने कभी कम्पास (दिशासूचक यंत्र) को अलग-अलग दिशाओं में घुमाकर यह देखने की कोशिश की है कि उसकी सुई...

बरेली किसान आत्महत्या मामला: गोरखपुर विश्वविद्यालय के कुलपति केपी सिंह, पत्नी समेत चार पर FIR, जमीन विवाद में लगे गंभीर आरोप

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
November 23, 2026
0

बरेली जिले में जमीन विवाद को लेकर एक किसान की कथित आत्महत्या के मामले ने तूल पकड़ लिया है। 55...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group