Saturday, November 21, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

Income Tax: विदेशी बैंक खातों में 20 लाख रुपये तक जमा पर बड़ी राहत, आयकर विभाग ने 10 लाख के जुर्माने से दी छूट

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
November 20, 2026
in देश, व्यापार जगत
0


नई दिल्ली, विदेश में बैंक खाता रखने वाले भारतीय करदाताओं के लिए आयकर विभाग ने बड़ी राहत दी है। विभाग ने शुक्रवार को स्पष्ट किया कि जिन करदाताओं के विदेशी बैंक खातों में पिछले वित्त वर्ष के दौरान किसी भी समय कुल जमा राशि 20 लाख रुपये तक रही है, उन्हें ‘छोटे करदाताओं के लिए विदेशी परिसंपत्तियों की खुलासा योजना’ (फास्ट-डीएस) के तहत जानकारी देने की जरूरत नहीं होगी।

हालांकि, यह छूट तभी मिलेगी, जब खाते में जमा रकम घोषित आय और वैध स्रोतों से प्राप्त हुई हो।आयकर विभाग ने योजना से जुड़े अतिरिक्त अक्सर पूछे जाने वाले सवालों (एफएक्यू) के जवाब जारी करते हुए यह स्पष्टीकरण दिया है। विभाग के मुताबिक, यह राहत उन मामलों में भी लागू होगी, जहां विदेशी बैंक खाते की जानकारी आयकर रिटर्न (आईटीआर) की अनुसूची एफए में नहीं दी गई है, लेकिन खाते में जमा धन का हिसाब उपलब्ध है और उसका स्रोत घोषित आय है।

विभाग ने स्पष्ट किया कि काला धन (अघोषित विदेशी आय और परिसंपत्ति) एवं कर अधिरोपण अधिनियम, 2015 के तहत 20 लाख रुपये तक की कुल जमा वाले ऐसे खातों का आईटीआर की अनुसूची एफए में खुलासा नहीं करने पर लगने वाले 10 लाख रुपये के जुर्माने से छूट मिलेगी। इसके अलावा, ऐसे मामलों में अधिनियम की धारा 49 और 50 के तहत अभियोजन से भी राहत दी जाएगी।

हालांकि, यह छूट अघोषित आय या बेहिसाब रकम वाले विदेशी बैंक खातों पर लागू नहीं होगी। आयकर विभाग ने साफ किया है कि यदि खाते में जमा राशि का स्रोत घोषित नहीं है, तो करदाता को योजना के तहत इसकी जानकारी देनी होगी। ऐसे मामलों में संबंधित रकम पर काला धन अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार कर और जुर्माना लगाया जा सकता है।

विभाग ने यह भी स्पष्ट किया कि यदि किसी विदेशी परिसंपत्ति को आंशिक रूप से कर चुकाई गई आय और आंशिक रूप से अघोषित आय से खरीदा गया है, तो उसके लिए योजना की श्रेणी-ए के तहत घोषणा करनी होगी।

संयुक्त रूप से रखे गए विदेशी बैंक खातों के मामले में प्रत्येक खाताधारक को खाते में अपने हिस्से और हित की जानकारी अलग-अलग देनी होगी। विभाग के मुताबिक, अनुपालन की जिम्मेदारी हर करदाता की व्यक्तिगत होगी।

आयकर विभाग ने कहा कि यदि किसी करदाता ने विदेश से होने वाली विभिन्न स्रोतों की आय में से कुछ हिस्सा ही आईटीआर में घोषित किया है, तो योजना के तहत केवल अघोषित आय या परिसंपत्तियों की जानकारी देनी होगी। इसी तरह, अनुसूची एफए में घोषित नहीं की गई विदेशी परिसंपत्तियों के लिए ही घोषणा की जा सकती है। योजना के तहत घोषित आय और परिसंपत्तियों के संबंध में अभियोजन से छूट मिलेगी।

फास्ट-डीएस योजना 15 अगस्त को शुरू की गई थी और यह 31 दिसंबर को बंद होगी। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों, युवा पेशेवरों, प्रौद्योगिकी क्षेत्र में काम करने वाले कर्मचारियों और विदेश से लौटे अनिवासी भारतीयों सहित छोटे करदाताओं को विदेश में रखी अघोषित परिसंपत्तियों और आय का खुलासा करने का एकमुश्त अवसर देना है।

योजना के तहत श्रेणी-ए में एक करोड़ रुपये तक की अघोषित विदेशी परिसंपत्तियों या आय पर 30 प्रतिशत कर और इसके बराबर अतिरिक्त राशि देनी होगी। इस तरह कुल कर देनदारी 60 प्रतिशत होगी। वहीं, श्रेणी-बी में पहले से कर चुकाई गई, लेकिन आईटीआर की अनुसूची एफए में घोषित नहीं की गई विदेशी परिसंपत्तियों के लिए पांच करोड़ रुपये तक की सीमा निर्धारित की गई है। इस श्रेणी में घोषणा करने पर एक लाख रुपये का एकमुश्त शुल्क देना होगा।

नांगिया एंड कंपनी एलएलपी के वरिष्ठ भागीदार अमित अग्रवाल ने कहा कि आयकर विभाग के नए स्पष्टीकरण से योजना के क्रियान्वयन को लेकर करदाताओं को अधिक स्पष्टता मिलेगी और व्याख्या संबंधी अस्पष्टता कम होगी।

Tags: आयकर विभागफास्ट-डीएस योजविदेशी बैंक खाता
Previous Post

10 साल तक आरोपपत्र दाखिल नहीं करने पर हाईकोर्ट सख्त, यूपी सरकार पर 25 हजार रुपये जुर्माना

Next Post

PUC Certificate Rules: बीएस-6 वाहनों के लिए पीयूसी नियमों में बड़ा बदलाव, अब उम्र के हिसाब से तय होगी वैधता

Related Posts

देश

World’s Best School Awards 2026: दुनिया के सर्वश्रेष्ठ स्कूल पुरस्कार के फाइनल में भारत के दो स्कूल, बेंगलुरु के यूरोस्कूल और इनवेंचर अकादमी ने बनाई जगह

November 20, 2026
देश

Watch, PM Modi : उद्योगपतियों से पीएम मोदी का सवाल, टैक्स में छूट के बाद भी कर्मचारियों की सैलरी और भर्ती क्यों नहीं बढ़ाई?

November 20, 2026
उत्तर प्रदेश

PUC Certificate Rules: बीएस-6 वाहनों के लिए पीयूसी नियमों में बड़ा बदलाव, अब उम्र के हिसाब से तय होगी वैधता

November 20, 2026
sanketik photo
देश

हरियाणा में पान मसाला फैक्ट्री पर CGST का छापा, 116.48 करोड़ के उपकर चोरी का खुलासा; चार पैकिंग मशीनें जब्त

November 20, 2026
Next Post

PUC Certificate Rules: बीएस-6 वाहनों के लिए पीयूसी नियमों में बड़ा बदलाव, अब उम्र के हिसाब से तय होगी वैधता

Recent Posts

अयोध्या: ‘केक काटने की वैदिक संस्कृति में परंपरा नहीं’, हितेंद्र कृष्ण जी महाराज ने गो-संवर्धन पर दिया जोर

by Atul Narain Srivastava
November 20, 2026
0

भेलसर (अयोध्या), श्रीमद्भागवत कथा के पंचम दिवस श्रीधाम वृंदावन से पधारे अंतरराष्ट्रीय कथाव्यास हितेंद्र कृष्ण जी महाराज ने सनातन संस्कृति,...

मऊ: बच्चे को गलत ब्लड ग्रुप का खून चढ़ाने का आरोप, दो चिकित्सकों के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर FIR

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
November 20, 2026
0

मऊ जिले में एक बच्चे को कथित तौर पर गलत रक्त समूह का खून चढ़ाने और इलाज में लापरवाही बरतने...

अमरोहा: पेपर मिल में बड़ा हादसा, 20-20 क्विंटल के कागज के बंडलों के नीचे दबकर दो मजदूरों की मौत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
November 20, 2026
0

अमरोहा जिले के गजरौला में शुक्रवार शाम एक पेपर मिल में दर्दनाक हादसा हो गया। राजमार्ग किनारे स्थित कामाक्षी पेपर...

World’s Best School Awards 2026: दुनिया के सर्वश्रेष्ठ स्कूल पुरस्कार के फाइनल में भारत के दो स्कूल, बेंगलुरु के यूरोस्कूल और इनवेंचर अकादमी ने बनाई जगह

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
November 20, 2026
0

लंदन, विश्व का सर्वश्रेष्ठ स्कूल पुरस्कार 2026’ के फाइनल में भारत के दो स्कूलों ने जगह बनाकर देश का गौरव...

Watch, PM Modi : उद्योगपतियों से पीएम मोदी का सवाल, टैक्स में छूट के बाद भी कर्मचारियों की सैलरी और भर्ती क्यों नहीं बढ़ाई?

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
November 20, 2026
0

नयी दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को उद्योग जगत से सवाल किया कि सरकार की ओर से करों में...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group