Wednesday, November 11, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

IPL ट्रेड: हार्दिक पंड्या पंजाब किंग्स में शामिल, 18 करोड़ रुपये में मुंबई इंडियंस से जुड़े अर्शदीप सिंह

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
November 11, 2026
in खेल, देश
0


इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की बहु प्रतीक्षित अदला बदली (ट्रेडिंग) में ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या 18 करोड़ रुपये की बढ़ी हुई कीमत पर पंजाब किंग्स से जुड़ गए हैं जबकि मुंबई इंडियंस ने उनकी जगह तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को अपनी टीम में लिया है।

आईपीएल ने बयान में कहा की हार्दिक अपनी मौजूदा फीस 16.35 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि में मुंबई इंडियंस से पंजाब किंग्स चले गए हैं जबकि अर्शदीप 18 करोड़ रुपये की मौजूदा कीमत पर मुंबई से जुड़ गए हैं।

इससे पहले चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने इस साल राजस्थान रॉयल्स से संजू सैमसन को 18 करोड़ रुपये में खरीदा था। इसके बदले में राजस्थान रॉयल्स ने सीएसके से रविंद्र जडेजा को 14 करोड़ और सैम कुरेन को 2.4 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल किया था।

हार्दिक का इस तरह से मुंबई इंडियंस के साथ दूसरा कार्यकाल भी समाप्त हो गया है। वह पहली बार 2015 में मुंबई इंडियंस से जुड़े थे और तब उन्होंने इस फ्रेंचाइजी के साथ चार खिताब जीते थे। इस 33 वर्षीय खिलाड़ी ने टीम को 2015, 2017, 2019 और 2020 में खिताब दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

मुंबई की टीम के साथ सात सत्र बिताने के बाद हार्दिक 2022 में 15 करोड़ रुपये की फीस पर गुजरात टाइटन्स में शामिल हो गए और उन्होंने फ्रेंचाइजी को अपने पहले ही सत्र में खिताब दिलाया। गुजरात की टीम 2023 में फाइनल तक भी पहुंची थी।

हार्दिक ने 2024 में मुंबई इंडियंस में वापसी की थी और रोहित शर्मा की जगह कप्तानी संभाली थी लेकिन इस बीच उनकी टीम का प्रदर्शन बेहद खराब रहा। चोटों से परेशान रहे हार्दिक हालांकि परिस्थितियों से परेशान रहे।

मुंबई इंडियंस की कप्तानी संभालने के बाद उन्हें लगातार दर्शकों की हूटिंग का सामना करना पड़ा। दूसरे सत्र में स्थिति थोड़ी बेहतर रही लेकिन तीसरे सत्र में हालात बिगड़ते चले गए।

इस बीच ड्रेसिंग रूम में मतभेद की खबरें भी सामने आई और यह स्पष्ट हो गया कि सीनियर खिलाड़ियों के बीच सब कुछ अच्छा नहीं चल रहा है। इन खिलाड़ियों ने भारत की टी20 टीम के पूर्व कप्तान सूर्यकुमार यादव और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह भी शामिल थे, जिन्हें कप्तानी के लिए नजरअंदाज कर दिया गया था।

रोहित को अचानक टीम से बाहर किए जाने का मुद्दा भी विवाद का विषय बना रहा और अब कयास लगाए जा रहे हैं के फ्रेंचाइजी की तरफ से उनके संभवत: आखिरी सत्र में उन्हें फिर से कप्तानी सौंपी जा सकती है। तिलक वर्मा को उप कप्तान बनाए जाने की संभावना है।

मुंबई की टीम पिछले सत्र में 14 मैच में केवल चार में ही जीत हासिल कर पाई थी। चोटिल होने के कारण हार्दिक अंतिम चरण के मैचों में नहीं खेल पाए थे।

इन तमाम घटनाओं के बावजूद हार्दिक ने आईपीएल में खुद को मैच विजेता साबित किया है। उन्होंने आईपीएल में अभी तक 162 मैचों में 146.28 के स्ट्राइक रेट से 2,955 रन बनाए हैं और 82 विकेट लिए हैं।

अर्शदीप आठ सत्र तक पंजाब की टीम से खेलने के बाद अब मुंबई की टीम में शामिल हो रहे हैं। इस तेज गेंदबाज ने 2019 में पंजाब की टीम से आईपीएल में पदार्पण किया था और बाएं हाथ के तेज गेंदबाज के रूप में अपनी छाप छोड़ी थी। उन्होंने आईपीएल के 96 मैच में 111 विकेट लिए हैं जो पंजाब किंग्स की तरफ से रिकॉर्ड है।

उन्होंने 2025 के सत्र में 21 और 2026 में 14 विकेट लिए। यह 27 वर्षीय खिलाड़ी टी20 प्रारूप में भारत का सबसे अधिक विकेट लेने वाला गेंदबाज भी है। उन्होंने 104 मैचों में 151 विकेट लिए हैं।

Tags: IPL ट्रेड: हार्दिक पंड्या पंजाब किंग्स
Previous Post

अमेठी में जमीन से रास्ता देने के विवाद में खूनी झड़प, 01 व्यक्ति की मौत; चार के खिलाफ मुकदमा

Next Post

मेरठ में 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, पुलिस पर फायरिंग कर भागने की कोशिश; चोरी के आभूषण और नकदी बरामद

Related Posts

क्राइम

मऊ में सिंथेटिक मादक पदार्थ बनाने वाली इकाई का भंडाफोड़, दो लोग गिरफ्तार

November 11, 2026
देश

असम में कोलकाता-सैरंग एक्सप्रेस पटरी से उतरी, इंजन समेत सात डिब्बे बेपटरी; कई यात्रियों के घायल होने की खबर

November 11, 2026
देश

ट्राई ने IP पोर्ट का वार्षिक शुल्क तय किया, 1 GBPS पोर्ट के लिए अधिकतम 5.6 लाख रुपये

November 9, 2026
देश

बलरामपुर चीनी के उप्र के जैव-प्लास्टिक संयंत्र में जनवरी-मार्च से वाणिज्यिक उत्पादन शुरू होने की उम्मीद

November 9, 2026
Next Post

मेरठ में 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, पुलिस पर फायरिंग कर भागने की कोशिश; चोरी के आभूषण और नकदी बरामद

Recent Posts

लखनऊ के रिवरफ्रंट क्षेत्र में गोमती नदी के निकट युवक का शव बरामद, आत्महत्या का संदेह

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
November 11, 2026
0

लखनऊ के रिवरफ्रंट क्षेत्र में गोमती नदी के पास बुधवार को एक युवक का शव बरामद किया गया।पुलिस अधिकारियों ने...

रूस-यूक्रेन युद्ध: बड़ी संख्या में युद्धबंदियों की रिहाई पर बनी सहमति, अबू धाबी में अमेरिका की मध्यस्थता में हुई वार्ता

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
November 11, 2026
0

अबू धाबी, रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध को समाप्त करने की दिशा में अमेरिका की मध्यस्थता में हुई...

हरदोई में गंगा एक्सप्रेसवे पर कार डिवाइडर से टकराई, पति-पत्नी और दो बच्चों की मौत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
November 11, 2026
0

हरदोई जिले में गंगा एक्सप्रेसवे पर बुधवार को एक कार के डिवाइडर से टकराने के कारण उसमें सवार पति-पत्नी और...

मऊ में सिंथेटिक मादक पदार्थ बनाने वाली इकाई का भंडाफोड़, दो लोग गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
November 11, 2026
0

मऊ, केंद्रीय स्वापक ब्यूरो (सीबीएन) ने बुधवार को यहां मऊ जिले में सिंथेटिक मादक पदार्थ बनाने वाली एक अवैध फैक्टरी...

अयोध्या में रविवार को भी बनेगा आधार कार्ड, प्रधान डाकघर में तीन काउंटरों पर मिलेगी सुविधा

by Atul Narain Srivastava
November 11, 2026
0

अयोध्या, आधार नामांकन और संशोधन की प्रक्रिया को गति देने के लिए डाक विभाग ने आधार सेवाओं को प्राथमिकता देने के...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group