Wednesday, November 11, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

लखनऊ के रिवरफ्रंट क्षेत्र में गोमती नदी के निकट युवक का शव बरामद, आत्महत्या का संदेह

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
November 11, 2026
in उत्तर प्रदेश
0


लखनऊ के रिवरफ्रंट क्षेत्र में गोमती नदी के पास बुधवार को एक युवक का शव बरामद किया गया।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नदी के पुल पर एक दोपहिया वाहन के लावारिस खड़ा होने के बाद मामले की जांच के दौरान नदी के किनारे एक युवक का शव बरामद किया गया, जिसकी पहचान सादतगंज क्षेत्र के रहने वाले मोहम्मद जीशान (27) के रूप में हुई है।

अधिकारियों के मुताबिक 10-11 नवंबर की रात करीब तीन बजे रात्रि गश्त के दौरान पुलिसकर्मियों को समता मूलक चौक और 1090 चौराहे को जोड़ने वाले गोमती के पुल पर एक दोपहिया वाहन खड़ा नजर आया था, जिस पर बंद किया गया एक मोबाइल फोन भी रखा था।

उन्होंने बताया कि पुलिसकर्मियों ने ई-चालान एप्लिकेशन के जरिये वाहन के मालिक का पता लगाया तो वह जीशान के नाम पर था।

हालांकि वाहन के साथ पंजीकृत मोबाइल नंबर पर फोन किया गया तो पता चला है कि उसका इस्तेमाल नही किया जा रहा।

अधिकारियों ने बताया कि पुलिसकर्मियों ने सादतगंज थाने की पुलिस के जरिये जीशान के परिजन से संपर्क किया और बुधवार पूर्वाह्न करीब साढ़े 10 बजे उसके रिश्तेदारों ने थाने पहुंचकर अधिकारियों को बताया कि जीशान ने रात करीब एक बजे अपने रिश्तेदार सैफू को एक वीडियो भेजा था, जिसमें उसने आत्महत्या का इरादा जताया था और इसके लिये अपने ससुराल वालों को जिम्मेदार ठहराया था।

उन्होंने बताया कि इसके बाद, राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल की मदद से नदी में तलाश का अभियान शुरू किया गया और जीशान का शव गोमतीनगर थाना क्षेत्र में गोमती रिवरफ्रंट के नजदीक मिला।अधिकारियों ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है और मामले की जांच जारी है।

Tags: लखनऊ के रिवरफ्रंट क्षेत्र में
Previous Post

रूस-यूक्रेन युद्ध: बड़ी संख्या में युद्धबंदियों की रिहाई पर बनी सहमति, अबू धाबी में अमेरिका की मध्यस्थता में हुई वार्ता

Related Posts

उत्तर प्रदेश

हरदोई में गंगा एक्सप्रेसवे पर कार डिवाइडर से टकराई, पति-पत्नी और दो बच्चों की मौत

November 11, 2026
उत्तर प्रदेश

प्रयागराज में सरकारी 11 फ्लैट की होगी ई-नीलामी, 7 दिसंबर तक कर सकेंगे रजिस्ट्रेशन; 11 दिसंबर को लगेगी बोली

November 11, 2026
उत्तर प्रदेश

योगी का सपा पर हमला, बोले- 2017 से पहले भर्ती आयोगों पर था ‘सैफई सिंडिकेट’ का कब्जा

November 11, 2026
उत्तर प्रदेश

मेरठ में 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, पुलिस पर फायरिंग कर भागने की कोशिश; चोरी के आभूषण और नकदी बरामद

November 11, 2026

Recent Posts

लखनऊ के रिवरफ्रंट क्षेत्र में गोमती नदी के निकट युवक का शव बरामद, आत्महत्या का संदेह

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
November 11, 2026
0

लखनऊ के रिवरफ्रंट क्षेत्र में गोमती नदी के पास बुधवार को एक युवक का शव बरामद किया गया।पुलिस अधिकारियों ने...

रूस-यूक्रेन युद्ध: बड़ी संख्या में युद्धबंदियों की रिहाई पर बनी सहमति, अबू धाबी में अमेरिका की मध्यस्थता में हुई वार्ता

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
November 11, 2026
0

अबू धाबी, रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध को समाप्त करने की दिशा में अमेरिका की मध्यस्थता में हुई...

हरदोई में गंगा एक्सप्रेसवे पर कार डिवाइडर से टकराई, पति-पत्नी और दो बच्चों की मौत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
November 11, 2026
0

हरदोई जिले में गंगा एक्सप्रेसवे पर बुधवार को एक कार के डिवाइडर से टकराने के कारण उसमें सवार पति-पत्नी और...

मऊ में सिंथेटिक मादक पदार्थ बनाने वाली इकाई का भंडाफोड़, दो लोग गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
November 11, 2026
0

मऊ, केंद्रीय स्वापक ब्यूरो (सीबीएन) ने बुधवार को यहां मऊ जिले में सिंथेटिक मादक पदार्थ बनाने वाली एक अवैध फैक्टरी...

अयोध्या में रविवार को भी बनेगा आधार कार्ड, प्रधान डाकघर में तीन काउंटरों पर मिलेगी सुविधा

by Atul Narain Srivastava
November 11, 2026
0

अयोध्या, आधार नामांकन और संशोधन की प्रक्रिया को गति देने के लिए डाक विभाग ने आधार सेवाओं को प्राथमिकता देने के...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group