Monday, November 9, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

ट्राई ने IP पोर्ट का वार्षिक शुल्क तय किया, 1 GBPS पोर्ट के लिए अधिकतम 5.6 लाख रुपये

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
November 9, 2026
in देश, व्यापार जगत
0


नयी दिल्ली, भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने दूरसंचार कंपनियों के नेटवर्क को आपस में जोड़ने के लिए इस्तेमाल होने वाले आईपी पोर्ट का वार्षिक शुल्क अधिकतम 5.6 लाख रुपये प्रति एक जीबीपीएस पोर्ट और 42.3 लाख रुपये प्रति 10 जीबीपीएस पोर्ट तय किया है।

ट्राई ने सोमवार को जारी दूरसंचार इंटरकनेक्शन (पोर्ट शुल्क) (तीसरा संशोधन) विनियम, 2026 में ये सीमाएं तय की हैं। नए नियम एक जनवरी, 2027 से लागू होंगे।

ट्राई ने बयान में कहा कि ‘पोर्ट’ की परिभाषा में बदलाव किया गया है। अब इसमें पुराने ई1 पोर्ट (2.048 एमबीपीएस) के साथ-साथ आईपी पोर्ट को भी शामिल किया गया है। आईपी पोर्ट की बैंडविड्थ (संचार लिंक की वह क्षमता जिससे वह किसी नेटवर्क चैनल के माध्यम से एक बिंदु से दूसरे बिंदु तक अधिकतम आंकड़े एक निश्चित समय में भेज सकता है) एमबीपीएस या जीबीपीएस में व्यक्त की जाएगी।

प्राधिकरण ने एक जीबीपीएस क्षमता वाले आईपी पोर्ट का सालाना शुल्क अधिकतम 5.6 लाख रुपये और 10 जीबीपीएस क्षमता वाले पोर्ट का शुल्क 42.3 लाख रुपये तय किया है।

हालांकि, दूरसंचार सेवाएं देने वाली और इंटरकनेक्शन की सुविधा लेने वाली कंपनियां इस तय सीमा से कम शुल्क पर सहमति बना सकती हैं। वे अन्य क्षमता वाले पोर्ट के लिए भी शुल्क तय कर सकती हैं। इसके लिए एक जीबीपीएस और 10 जीबीपीएस पोर्ट के शुल्क निर्धारण में अपनाई गई प्रक्रिया का इस्तेमाल किया जाएगा।

ट्राई ने कहा कि आईपी पोर्ट का शुल्क फिक्स्ड-लाइन, मोबाइल, राष्ट्रीय लंबी दूरी और अंतरराष्ट्रीय लंबी दूरी की दूरसंचार सेवाओं पर समान रूप से लागू होगा। पहले से निर्धारित शुल्क केवल ई1 पोर्ट पर लागू रहेंगे।

नियमों का अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए ट्राई ने चरणबद्ध वित्तीय दंड का प्रावधान भी किया है। निर्धारित प्रावधानों के उल्लंघन के प्रत्येक मामले में प्रति सेवा क्षेत्र अधिकतम 15 लाख रुपये का जुर्माना लगाया जा सकेगा।

इन संशोधनों की प्रक्रिया तीन अप्रैल, 2025 को परामर्श पत्र जारी होने से पहले शुरू हुई थी। इसके बाद 10 नवंबर, 2025 को परामर्श पत्र जारी किया गया और 28 जनवरी, 2026 को इस पर खुली चर्चा हुई।

दूरसंचार क्षेत्र में इंटरकनेक्शन का मतलब दो या अधिक कंपनियों के नेटवर्क को तकनीकी, परिचालन और व्यावसायिक व्यवस्थाओं के जरिये आपस में जोड़ना है। इससे अलग-अलग कंपनियों के ग्राहक एक-दूसरे से फोन पर बातचीत कर सकते हैं और उनके बीच दूरसंचार सेवाओं का निर्बाध आदान-प्रदान संभव होता है।

ट्राई अधिनियम, 1997 के तहत प्राधिकरण को दूरसंचार सेवा प्रदाताओं के बीच इंटरकनेक्शन की शर्तें तय करने और उनके नेटवर्क के बीच तकनीकी अनुकूलता तथा प्रभावी जुड़ाव सुनिश्चित करने का अधिकार है।

दूरसंचार इंटरकनेक्शन (पोर्ट शुल्क) विनियम, 2001 के तहत इंटरकनेक्शन की सुविधा लेने वाली कंपनी को दूसरी कंपनी के नेटवर्क से जुड़ने के लिए उसके इंटरकनेक्शन केंद्र पर लिंक स्थापित करने के बदले शुल्क देना होता है।

ट्राई ने कहा कि मौजूदा विनियम पुराने ई1/टीडीएम आधारित पोर्ट प्रौद्योगिकी पर आधारित थे और इनके तहत निर्धारित शुल्क में आखिरी बार 2012 में संशोधन किया गया था।

Tags: ट्राई ने IP पोर्ट का वार्षिक शुल्क
Previous Post

बलरामपुर चीनी के उप्र के जैव-प्लास्टिक संयंत्र में जनवरी-मार्च से वाणिज्यिक उत्पादन शुरू होने की उम्मीद

Next Post

कन्नौज: दीपावली की रात अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या, आरोपी कांग्रेस नेता की तलाश में छह दल गठित

Related Posts

देश

बलरामपुर चीनी के उप्र के जैव-प्लास्टिक संयंत्र में जनवरी-मार्च से वाणिज्यिक उत्पादन शुरू होने की उम्मीद

November 9, 2026
Featured

युवाओं में तेजी से बढ़ रहा स्ट्रोक का खतरा, 55 साल से कम उम्र के लोगों में भी बढ़े मामले; जानें कारण और बचाव

November 9, 2026
देश

प्रचारकों और स्वयंसेवकों का निस्वार्थ समर्पण देश की प्रगति के लिए बने प्रेरणा: मोहन भागवत

November 9, 2026
देश

कैंसर की 1,364 दवाओं के नए दाम लागू, 679 ब्रांड की कीमतों में 50 फीसदी से अधिक की कटौती

November 9, 2026
Next Post

कन्नौज: दीपावली की रात अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या, आरोपी कांग्रेस नेता की तलाश में छह दल गठित

Recent Posts

बिजनौर जिले में शादी के नाम पर युवतियों को बेचने वाले गिरोह के छह सदस्य गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
November 9, 2026
0

बिजनौर जिले में युवतियों को कथित तौर पर बहला-फुसलाकर अपने जाल में फंसाने और शादी के नाम पर उन्हें बेचने...

कन्नौज: दीपावली की रात अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या, आरोपी कांग्रेस नेता की तलाश में छह दल गठित

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
November 9, 2026
0

कन्नौज जिले के छिबरामऊ में दीपावली की रात  अधिवक्ता की कथित रूप से गोली मारकर हत्या किये जाने के मामले...

ट्राई ने IP पोर्ट का वार्षिक शुल्क तय किया, 1 GBPS पोर्ट के लिए अधिकतम 5.6 लाख रुपये

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
November 9, 2026
0

नयी दिल्ली, भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने दूरसंचार कंपनियों के नेटवर्क को आपस में जोड़ने के लिए इस्तेमाल होने...

बलरामपुर चीनी के उप्र के जैव-प्लास्टिक संयंत्र में जनवरी-मार्च से वाणिज्यिक उत्पादन शुरू होने की उम्मीद

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
November 9, 2026
0

नयी दिल्ली, चीनी कंपनी बलरामपुर चीनी मिल्स लिमिटेड को उम्मीद है कि उत्तर प्रदेश में उसका 3,100 करोड़ रुपये की...

चांद पर इंसानी बस्ती बसाने की तैयारी में NASA, नए अंतरिक्ष यात्रियों की भर्ती शुरू; 3 दिसंबर तक कर सकेंगे आवेदन

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
November 9, 2026
0

केप केनवरल (अमेरिका), चांद पर जाने और वहां स्थायी मानव बस्ती बनाने के अभियान का हिस्सा बनने की इच्छा रखने...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group