Wednesday, November 4, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

बहराइच के उर्स मेले में जलपरी शो का टैंक फटा, चार बच्चे घायल; चार आयोजक गिरफ्तार

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
November 3, 2026
in उत्तर प्रदेश
0


बहराइच जिले में एक उर्स मेले में जलपरी शो के दौरान पानी से भरा पारदर्शी टैंक फटने से चार बच्चे घायल हो गए। पुलिस ने इस मामले में सात आयोजकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर चार को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, फखरपुर थाना क्षेत्र के खालेपुर गांव में सोमवार देर रात दादा मियां के उर्स मेले में जलपरी शो चल रहा था। इसी दौरान अचानक टैंक फट गया और उसके कांच के टुकड़े बिखरने से शो देख रहे चार बच्चे घायल हो गए। हादसे के समय करीब 20 से 25 लोग शो देख रहे थे।

पुलिस ने बताया कि टैंक में पानी भरा था। उसमें जलपरी का किरदार निभा रही एक युवती करतब दिखा रही थी। टैंक फटने से पानी तेज बहाव के साथ बाहर निकला और कांच के टुकड़े भी दूर तक बिखर गए।

चारों घायल बच्चों को फखरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दो बच्चों को छुट्टी दे दी गई। वहीं, गंभीर रूप से घायल दो अन्य बच्चों को बेहतर उपचार के लिए बहराइच मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि टैंक में पानी का दबाव अधिक होने के कारण वह अचानक फट गया और कांच चकनाचूर हो गया।

उन्होंने बताया कि आयोजकों ने केवल धार्मिक कार्यक्रम ‘उर्स’ आयोजित करने की अनुमति ली थी, लेकिन वहां बिना प्रशासनिक अनुमति के मेला लगाकर जलपरी शो और झूले आदि संचालित किए जा रहे थे।

सिंह ने बताया कि बिना अनुमति कार्यक्रम आयोजित करने, लापरवाही बरतने और अन्य संबंधित आरोपों में सात आयोजकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। इनमें से चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि तीन अन्य की तलाश की जा रही है।

उन्होंने बताया कि उर्स की धार्मिक गतिविधियों को छोड़कर मेले की अन्य सभी गतिविधियां तत्काल प्रभाव से बंद करा दी गई हैं। अब वहां केवल उन्हीं गतिविधियों का संचालन हो रहा है, जिनकी प्रशासन से अनुमति ली गई है।

Tags: बहराइच के उर्स मेले में जलपरी शो
Previous Post

पीलीभीत मतदाता सूची मामले में दो पूर्व एसडीएम और कंप्यूटर ऑपरेटर पर बीएनएस की धारा 198 जोड़ने की तैयारी

Next Post

सुप्रीम कोर्ट ने किया वेबसाइट की नकल करने वाले फर्जी डोमेन से सावधान, निजी और वित्तीय जानकारी साझा न करने की अपील

Related Posts

उत्तर प्रदेश

सुलतानपुर: सैफई महोत्सव हादसे में मुआवजा न मिलने का आरोप, अखिलेश यादव और निजी सचिव के खिलाफ अदालत में परिवाद दाखिल

November 4, 2026
अयोध्या

Ayodhya दीपोत्सव-2026 में लोककलाओं का संगम, रामनगरी में देशभर के कलाकार देंगे प्रस्तुतियां

November 4, 2026
उत्तर प्रदेश

बाराबंकी में घरेलू विवाद में महिला की हत्या के बाद पति फरार

November 4, 2026
उत्तर प्रदेश

फिरोजाबाद में सड़क हादसे में महिला मजिस्ट्रेट की मौत, दूसरी कार से टकराकर डिवाइडर पर चढ़ी कार

November 4, 2026
Next Post

सुप्रीम कोर्ट ने किया वेबसाइट की नकल करने वाले फर्जी डोमेन से सावधान, निजी और वित्तीय जानकारी साझा न करने की अपील

Recent Posts

Ayodhya, दीपोत्सव-2026 के लिए मीडिया एडवाइजरी जारी, 5 से 7 नवंबर तक अयोध्या में होगा आयोजन; 7 नवंबर को मुख्य कार्यक्रम

by Atul Narain Srivastava
November 4, 2026
0

लखनऊ, अयोध्या में 5 से 7 नवंबर तक आयोजित होने वाले दीपोत्सव-2026 को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार के सूचना एवं...

सुलतानपुर: सैफई महोत्सव हादसे में मुआवजा न मिलने का आरोप, अखिलेश यादव और निजी सचिव के खिलाफ अदालत में परिवाद दाखिल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
November 4, 2026
0

सुलतानपुर, साल 2004 में सैफई महोत्सव के दौरान करंट लगने के मामले में पीड़ित परिवार को मुआवजा नहीं दिए जाने...

Rudauli : भेलसर में फरार आरोपी की गिरफ्तारी की चर्चा, पुलिस चौकी के सामने लोगों के जमावड़े पर भी उठे सवाल

by Atul Narain Srivastava
November 4, 2026
0

भेलसर (अयोध्या), ग्राम पंचायत भेलसर क्षेत्र में लंबे समय से फरार बताए जा रहे शाका उर्फ शाहीर नामक व्यक्ति की गिरफ्तारी...

Rudauli रामलीला मेला: डिग्री कॉलेज के मैदान में उमड़ी भीड़, बच्चों और महिलाओं ने जमकर उठाया लुत्फ

by Atul Narain Srivastava
November 4, 2026
0

भेलसर (अयोध्या), रुदौली-भेलसर मार्ग स्थित डिग्री कॉलेज के सामने मैदान में आयोजित रामलीला मेले में शाम होते ही लोगों की भारी...

पटना: फुलवारीशरीफ थाने के 8 पुलिसकर्मी निलंबित, नशीले पदार्थ मामले में अवैध रिहाई और पैसे के लेन-देन का आरोप

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
November 4, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना में मादक पदार्थों की बरामदगी के मामले में हिरासत में लिए गए दो लोगों से पैसे...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group