भेलसर (अयोध्या), रुदौली-भेलसर मार्ग स्थित डिग्री कॉलेज के सामने मैदान में आयोजित रामलीला मेले में शाम होते ही लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। बच्चों, महिलाओं और पुरुषों ने मेले में पहुंचकर खरीदारी की और विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों का आनंद लिया। देर शाम तक मेले में चहल-पहल बनी रही।
मेले में बच्चों के मनोरंजन के लिए कई आकर्षण मौजूद रहे। वहीं महिलाओं और अन्य लोगों ने दुकानों पर खरीदारी की। मेले में बच्चों के चेहरों पर खुशी और लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। परिवारों के साथ पहुंचे लोगों ने मेले में घूमने-फिरने और मनोरंजन का आनंद लिया।
मेले में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए भेलसर चौकी प्रभारी युवराज सिंह पुलिस टीम के साथ मुस्तैद रहे। इस दौरान डीके चौधरी, दुर्गा प्रसाद यादव, परविंद कुमार और शिवम यादव सहित अन्य पुलिसकर्मियों ने सुरक्षा की जिम्मेदारी संभाली।
भीड़ को देखते हुए पुलिसकर्मी लगातार निगरानी करते रहे, ताकि मेले में आने वाले लोगों को परेशानी न हो और आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।