Monday, November 2, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

अयोध्या में सर्राफा कारोबारी से लूट का खुलासा, 32 लाख रुपये का सोना और नकदी बरामद; दो गिरफ्तार

Atul Narain Srivastava by Atul Narain Srivastava
November 1, 2026
in अयोध्या
0


अयोध्या, अयोध्या के कोतवाली नगर क्षेत्र में सर्राफा कारोबारी से हुई लूट के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार करने और करीब 32 लाख रुपये कीमत का 306 ग्राम सोना बरामद करने का दावा किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों के पास से 26,500 रुपये नकद, तीन मोबाइल फोन और एक महिंद्रा थार वाहन भी बरामद किया गया है।

पुलिस के अनुसार, अमृतसर निवासी सुखविंदर सिंह ने 30 अक्टूबर को शिकायत दर्ज कराई थी। इसी आधार पर कोतवाली नगर में मुकदमा दर्ज किया गया। मामले में दिव्यांश उर्फ रौनक गुप्ता (23), निवासी कौशलपुरी कॉलोनी, अयोध्या और अभिषेक सिंह उर्फ तनू (21), निवासी मानिकपुर, सुल्तानपुर को 1 नवंबर की रात करीब 2:39 बजे गैस गोदाम बैरियर के पास से गिरफ्तार किया गया।

पुलिस का कहना है कि सुखविंदर सिंह ज्वेलरी लेकर विभिन्न दुकानों पर बिक्री के लिए जाते थे। आरोपियों ने कथित तौर पर उनकी गतिविधियों पर नजर रखी और 29 अक्टूबर को उनके पास मौजूद आभूषण लूटने की योजना बनाई। पुलिस के मुताबिक, उस दिन सुखविंदर सिंह एक दुकान पर ज्वेलरी दिखाने पहुंचे थे। खरीदारी नहीं होने के बाद वह ई-रिक्शा से चौक की ओर जा रहे थे, तभी मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने उनका बैग छीन लिया। पुलिस का आरोप है कि एक अन्य साथी वाहन से उनका पीछा कर रहा था।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों ने कथित तौर पर बताया कि लूट के बाद वे माल आपस में बांटने के लिए एकत्र हुए थे। इस दौरान उनके एक अन्य साथी सजल तिवारी का इंतजार किया जा रहा था। पुलिस उसकी भूमिका की भी जांच कर रही है।

मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 309(4) के तहत मुकदमा दर्ज है। पुलिस ने जांच के दौरान धारा 317(2) और 61(2) भी जोड़ी है। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Tags: अयोध्या समाचारकोतवाली नगरसर्राफा कारोबारी लूट
Previous Post

मथुरा: अहोई अष्टमी पर राधाकुण्ड में उमड़े श्रद्धालु, संतान सुख की कामना से दंपतियों ने किया स्नान

Next Post

फर्जी SMS भेजकर 10 करोड़ रुपये से अधिक की साइबर ठगी, पांच आरोपी गिरफ्तार; 544 शिकायतों की जांच में गिरोह का खुलासा

Related Posts

अयोध्या

रुदौली: महिला की मटर माला छीनकर भागने का आरोपी गिरफ्तार, बाइक और माला बरामद

November 2, 2026
अयोध्या

अयोध्या के दीपोत्सव में पहली बार शामिल होंगे अमित शाह, चुनावी रणनीति से भी जोड़कर देखा जा रहा दौरा

November 2, 2026
अयोध्या

राम मंदिर में चढ़ावा चोरी मामले में एसआईटी ने दाखिल किया आरोपपत्र, सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाओं का निपटारा किया

November 2, 2026
अयोध्या

स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक बनने के बाद अयोध्या पहुंचे ऋषिकेश उपाध्याय, 51 किलो की माला पहनाकर हुआ स्वागत

November 1, 2026
Next Post

फर्जी SMS भेजकर 10 करोड़ रुपये से अधिक की साइबर ठगी, पांच आरोपी गिरफ्तार; 544 शिकायतों की जांच में गिरोह का खुलासा

Recent Posts

दिल्ली-NCR में 7 और 8 नवंबर को दो घंटे तक जलेंगे ग्रीन पटाखे, सुप्रीम कोर्ट ने दी अस्थायी छूट

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
November 2, 2026
0

नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में हरित पटाखे चलाने पर लगी पाबंदी में अस्थायी ढील दी...

यूक्रेन और रूस के आपातकालीन अलर्ट ऐप पर साइबर हमला, कीव में परमाणु विकिरण को लेकर भेजे गए फर्जी संदेश

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
November 2, 2026
0

कीव, यूक्रेन और रूस के अधिकारियों ने दावा किया कि रविवार देर रात दोनों देशों के आपातकालीन अलर्ट मोबाइल ऐप्लीकेशन...

रुदौली: महिला की मटर माला छीनकर भागने का आरोपी गिरफ्तार, बाइक और माला बरामद

by Atul Narain Srivastava
November 2, 2026
0

भेलसर (अयोध्या), रुदौली कोतवाली पुलिस ने भेलसर अंडरपास के पास महिला के गले से मटर माला छीनकर फरार होने के...

अयोध्या के दीपोत्सव में पहली बार शामिल होंगे अमित शाह, चुनावी रणनीति से भी जोड़कर देखा जा रहा दौरा

by Atul Narain Srivastava
November 2, 2026
0

अयोध्या, रामनगरी अयोध्या में 7 नवंबर को होने वाला दसवां दीपोत्सव इस बार आस्था के साथ सियासी हलचल के लिहाज...

सहारनपुर: आकाश आनंद ने सपा को भाजपा की ‘बी टीम’ बताया, योगी सरकार पर लगाए ‘जंगलराज’ के आरोप

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
November 2, 2026
0

सहारनपुर, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के राष्ट्रीय समन्वयक आकाश आनन्‍द ने सोमवार को समाजवादी पार्टी (सपा) को भारतीय जनता पार्टी...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group