Saturday, September 5, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

World Archery Para Series 2026: देश में पहली बार अंतरराष्ट्रीय पैरा तीरंदाजी का आयोजन, अहमदाबाद में दिखेगा शीतल देवी का जलवा

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 4, 2026
in खेल, देश
0


भारत के शीर्ष पैरा तीरंदाज शनिवार से यहां शुरू होने वाली देश की पहली अंतरराष्ट्रीय पैरा तीरंदाजी प्रतियोगिता में निशाना साधेंगे तब सबकी निगाहें अपने शानदार प्रदर्शन से नई मिसाल कायम करने वाली शीतल देवी पर रहेंगी।

विश्व तीरंदाजी पैरा सीरीज 2026 का तीसरा चरण बुधवार तक चलेगा। इसमें 19 देशों के 109 तीरंदाज हिस्सा ले रहे हैं। यह प्रतियोगिता आइची-नागोया 2026 एशियाई पैरा खेलों की तैयारियों के लिहाज से भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

भारत की चुनौती की अगुआई विश्व नंबर एक और मौजूदा विश्व चैंपियन शीतल देवी करेंगी। कंपाउंड महिला वर्ग में शीर्ष स्थान पर कायम बिन भुजाओं वाली यह तीरंदाज पहली बार किसी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में घरेलू दर्शकों के सामने उतरेंगी।

महज 19 वर्ष की उम्र में शीतल ने पैरा तीरंदाजी की दुनिया में अपनी अलग पहचान बना ली है। जन्म से दोनों हाथ न होने के बावजूद वह अपने दाहिने पैर और कंधे की मदद से धनुष की डोरी खींचती हैं और मुंह में पकड़े विशेष उपकरण के जरिए तीर छोड़ती हैं।

शीतल की महत्वाकांक्षा केवल पैरा तीरंदाजी तक सीमित नहीं है। वह 2025 में एशियाई कप के लिए जेद्दा में हुए चयन ट्रायल में तीसरे स्थान पर रहकर भारत की सामान्य वर्ग की राष्ट्रीय टीम में चुनी जाने वाली पहली पैरा तीरंदाज बनीं थी।

भारतीय टीम की चुनौती केवल शीतल देवी तक सीमित नहीं है। पुरुषों के कंपाउंड वर्ग में विश्व नंबर एक और मौजूदा विश्व चैंपियन तोमन कुमार भारतीय चुनौती की अगुआई करेंगे। पेरिस 2024 में मिश्रित टीम के कांस्य पदक विजेता राकेश कुमार अपने अनुभव से टीम को मजबूती देंगे।

रिकर्व वर्ग में पैरालंपिक चैंपियन हरविंदर सिंह से भारत को पदक की उम्मीद होगी जबकि महिलाओं में विश्व नंबर पांच पूजा भारतीय चुनौती की अगुआई करेंगी।

भारत के 29 सदस्यीय दल की नजर पैरा सीरीज के शुरुआती चरण में किए गए शानदार प्रदर्शन को जारी रखने पर होगी। बैंकॉक में हुए पहले चरण में भारत सात स्वर्ण पदकों के साथ पदक तालिका में शीर्ष पर रहा था।

अहमदाबाद में चुनौती अलग होगी क्योंकि भारतीय तीरंदाजों के सामने दुनिया के कई शीर्ष खिलाड़ी होंगे। प्रतियोगिता में रिकर्व, कंपाउंड, डब्ल्यू-एक और दृष्टिबाधित वर्गों में व्यक्तिगत और टीम स्पर्धाएं होंगी।

कुल सात व्यक्तिगत खिताब, तीन युगल खिताब और मिश्रित टीम के खिताब दांव पर होंगे। इस प्रतियोगिता में खिलाड़ियों को विश्व रैंकिंग के लिए महत्वपूर्ण अंक भी मिलेंगे।

Tags: World Archery Para Series
Previous Post

9 दिन तक जपता रहा हरे कृष्ण महामंत्र’: नेपाल की त्रिशूली सुरंग हादसे में सुरक्षित बाहर आए संजय साह ने सुनाई आपबीती

Next Post

हापुड़ में दो गुटों के बीच हिंसक झड़प, गोलीबारी और पथराव में महिला समेत चार घायल

Related Posts

अंतराष्ट्रीय

9 दिन तक जपता रहा हरे कृष्ण महामंत्र’: नेपाल की त्रिशूली सुरंग हादसे में सुरक्षित बाहर आए संजय साह ने सुनाई आपबीती

September 4, 2026
देश

श्रीनगर एयरपोर्ट पर इंडिगो का विमान खंभे से टकराया, कोई घायल नहीं

September 4, 2026
उत्तर प्रदेश

Watch, Hanuman Ansh Worldwide Release: नीम करोली बाबा पर बनी ‘हनुमान अंश’ 11 सितंबर को होगी ग्लोबल रिलीज, होम्बले फिल्म्स संभालेगी कमान

September 4, 2026
देश

FSSAI की बड़ी कार्रवाई: सीजी फूड्स की ‘वेज भुजिया नमकीन’ का उत्पादन बंद करने के निर्देश, 32 टन स्टॉक जब्त

September 3, 2026
Next Post

हापुड़ में दो गुटों के बीच हिंसक झड़प, गोलीबारी और पथराव में महिला समेत चार घायल

Recent Posts

Watch, भगवान श्रीकृष्ण का विराट व्यक्तित्व संकट से निकलने की प्रेरणा देता है: योगी आदित्यनाथ

by Atul Narain Srivastava
September 4, 2026
0

भगवान श्रीकृष्ण का विराट व्यक्तित्व संकट से निकलने की प्रेरणा देता है: योगी आदित्यनाथ लखनऊ, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भगवान...

बरेली में नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, ससुराल वालों पर दहेज की मांग का आरोप

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 4, 2026
0

बरेली जिले में शादी के करीब चार महीने बाद एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायका पक्ष...

Watch, CM Yogi Adityanath: ‘आक्रांता मंदिर तोड़ सकते हैं आस्था नहीं’, मन में बसे श्रीराम और श्रीकृष्ण को कोई छू नहीं सकता, आस्था मिटाने वाले खुद मिट गए

by Atul Narain Srivastava
September 4, 2026
0

लखनऊ, उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने शुक्रवार को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की बधाई देते हुए कहा कि जिन लोगों...

Firozabad : Telegram पर बच्चों की आपत्तिजनक सामग्री बेचने के आरोप में महिला गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 4, 2026
0

फिरोजाबाद में पुलिस ने Telegram के जरिए बच्चों से संबंधित यौन शोषण की आपत्तिजनक सामग्री बेचने और साझा करने के...

मवई में रामदास नगर पुलिस चौकी का लोकार्पण, ग्राम प्रहरियों को बांटी गई आवश्यक सामग्री

by Atul Narain Srivastava
September 4, 2026
0

अयोध्या, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अयोध्या द्वारा थाना मवई के थानाध्यक्ष कार्यालय एवं आदर्श मेस के नवीनीकरण कार्य का लोकार्पण किया...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group