Sunday, September 6, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

Basti : अश्लील वीडियो और 1 करोड़ की रंगदारी! जानिए क्यों फांसी पर झूले थे इंस्पेक्टर सूर्यप्रकाश सिंह

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 6, 2026
in उत्तर प्रदेश, क्राइम
0


बस्ती जिले में कोतवाली पुलिस स्टेशन में तैनात इंस्पेक्टर सूर्यप्रकाश सिंह द्वारा 28 अगस्त को फांसी लगाकर की गई आत्महत्या के सनसनीखेज मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है।

जांच में सामने आया है कि इंस्पेक्टर किसी मानसिक बीमारी या विभागीय तनाव का शिकार नहीं थे, बल्कि वे एक शातिर ब्लैकमेलिंग गिरोह के जाल में फंसे हुए थे। पुलिस ने मामले का पर्दाफाश करते हुए मुंबई के ब्यूटी पार्लर और स्पा सेंटर में काम कर चुकी मुख्य आरोपी प्रियंका चौधरी, उसके पिता रामनयन चौधरी और एक वकील विजय प्रकाश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पुलिस जांच में परत-दर-परत खुली कहानी के अनुसार, प्रियंका चौधरी ने योजनाबद्ध तरीके से पहले इंस्पेक्टर सूर्यप्रकाश सिंह को अपने प्रेमजाल में फंसाया। इसके बाद उनके साथ अंतरंग पलों का अश्लील वीडियो बना लिया।

वीडियो रिकॉर्ड करने के बाद आरोपी महिला और उसके साथियों ने इंस्पेक्टर को मानसिक रूप से प्रताड़ित करना शुरू कर दिया और वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने तथा विभागीय शिकायत करने की धमकी देकर 1 करोड़ रुपये की भारी-भरकम रंगदारी मांगी।

जांच में यह भी सामने आया है कि इस पूरी साजिश में महिला का पिता और एडवोकेट विजय प्रकाश बराबर के साझेदार थे, जो कानूनी दांव-पेच का डर दिखाकर इंस्पेक्टर पर पैसे देने का दबाव बना रहे थे। लगातार मिल रही धमकियों, भारी रकम के दबाव और सामाजिक प्रतिष्ठा धूमिल होने के डर से तंग आकर अंततः इंस्पेक्टर सूर्यप्रकाश सिंह ने 28 अगस्त को फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली थी।

पुलिस की तफ्तीश में आरोपी प्रियंका चौधरी का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। वह पहले भी कई धनाढ्य और रसूखदार लोगों को अपने जाल में फंसाकर अश्लील वीडियो के जरिए लाखों रुपये वसूल चुकी है।

पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ ब्लैकमेलिंग, रंगदारी मांगने और आत्महत्या के लिए उकसाने समेत गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर उन्हें अदालत में पेश किया, जहां से सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Tags: Basti : अश्लील वीडियो
Previous Post

Lucknow: शहीद पथ पर चलती डबल डेकर बस में अचानक लगी आग, गोरखपुर से सूरत जा रही थी बस

Next Post

बिहार: मुजफ्फरपुर में भीड़ ने आबकारी विभाग की टीम पर हमला कर शराब आपूर्तिकर्ता को छुड़ाया

Related Posts

उत्तर प्रदेश

Lucknow: शहीद पथ पर चलती डबल डेकर बस में अचानक लगी आग, गोरखपुर से सूरत जा रही थी बस

September 6, 2026
उत्तर प्रदेश

गोरखपुर के गुरु गोरक्षनाथ घाट पर वज्रपात से ढहा गुंबद, एक अधिवक्ता की मौत, दूसरा घायल

September 6, 2026
उत्तर प्रदेश

पीलीभीत में रेलवे ट्रैक पर मिला व्यक्ति का शव, पुलिस कर रही पहचान के प्रयास

September 6, 2026
उत्तर प्रदेश

कानपुर में करोड़पति दवा व्यापारी की घर में गला रेतकर हत्या, पूर्व घरेलू सहायक पर संदेह

September 6, 2026
Next Post

बिहार: मुजफ्फरपुर में भीड़ ने आबकारी विभाग की टीम पर हमला कर शराब आपूर्तिकर्ता को छुड़ाया

Recent Posts

पश्चिम बंगाल: FSSAI ने प्रवर्तन अभियान के तहत दो कंपनियों के लाइसेंस निलंबित

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 6, 2026
0

नयी दिल्ली, खाद्य नियामक एफएसएसएआई ने स्वच्छता और साफ-सफाई से जुड़े नियमों का उल्लंघन करने के मामले में पश्चिम बंगाल...

बिहार: मुजफ्फरपुर में भीड़ ने आबकारी विभाग की टीम पर हमला कर शराब आपूर्तिकर्ता को छुड़ाया

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 6, 2026
0

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में भीड़ ने आबकारी विभाग की टीम पर हमला कर दिया और कथित शराब आपूर्तिकर्ता को...

Basti : अश्लील वीडियो और 1 करोड़ की रंगदारी! जानिए क्यों फांसी पर झूले थे इंस्पेक्टर सूर्यप्रकाश सिंह

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 6, 2026
0

बस्ती जिले में कोतवाली पुलिस स्टेशन में तैनात इंस्पेक्टर सूर्यप्रकाश सिंह द्वारा 28 अगस्त को फांसी लगाकर की गई आत्महत्या...

Lucknow: शहीद पथ पर चलती डबल डेकर बस में अचानक लगी आग, गोरखपुर से सूरत जा रही थी बस

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 6, 2026
0

लखनऊ में रविवार को मेदांता अस्पताल के पास शहीद पथ पर गोरखपुर से गुजरात जा रही एक डबल डेकर बस...

Nepal Flood: 10 दिन बाद मलबे से जिंदा मिली 60 साल की महिला, लापता लोगों के बचने की उम्मीद जगी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 6, 2026
0

नेपाल में 26 अगस्त को अचानक बाढ़ आने के करीब 10 दिन बाद शनिवार को मलबे से 60 साल की...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group