Sunday, September 6, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

कानपुर में करोड़पति दवा व्यापारी की घर में गला रेतकर हत्या, पूर्व घरेलू सहायक पर संदेह

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 6, 2026
in उत्तर प्रदेश, क्राइम
0


कानपुर के इंदिरा नगर इलाके में 50 वर्षीय एक दवा व्यापारी की उसके घर के अंदर कथित तौर पर गला रेतकर हत्या कर दी गई।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, विनीत मनोचा शनिवार को रतन ऑर्बिट अपार्टमेंट में अपने सी-104 फ्लैट में खून से लथपथ पाए गए थे। उन्होंने बताया कि वारदात के समय वह घर पर अकेले थे, जबकि उनका बेटा सुब्रत मनोचा अपनी पत्नी के साथ एक पार्टी में गया था।

सूत्रों ने बताया कि पुलिस को उसके घरेलू सहायक और एक अन्य व्यक्ति की संलिप्तता का संदेह है।

उन्होंने बताया कि सुब्रत रात करीब नौ बजकर 40 मिनट पर घर से निकला था और सीसीटीवी फुटेज में दो लोग उसके छह मिनट बाद अपार्टमेंट में प्रवेश करते और लगभग 11 बजकर 28 मिनट पर बाहर निकलते हुए दिखाई दे रहे हैं।

उन्होंने बताया कि सुब्रत ने संदिग्धों में से एक की पहचान घर में काम करने वाले एक सहायक के रूप में की है।

सूत्रों ने बताया कि दवा कारोबारी विनीत मनोचा ने इस घरेलू सहायक को हाल में किसी बात पर डांटा था और पुलिस को संदेह है कि इसी रंजिश के चलते उसने वारदात को अंजाम दिया होगा।

उन्होंने बताया कि पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि क्या उसने किसी अन्य व्यक्ति की मदद से हत्या की योजना बनाई थी।

पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल ने बताया कि सुब्रत सुबह करीब साढ़े चार बजे घर लौटा तो उसने अपने पिता को खून से लथपथ देखकर पुलिस को सूचित किया। उन्होंने बताया कि फॉरेंसिक विशेषज्ञों ने घटनास्थल की जांच की और सबूत एकत्र किये हैं, जबकि हत्या में इस्तेमाल किए गए हथियार को बरामद करने के प्रयास जारी हैं।

अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (मध्य) राजेश पांडेय ने कहा कि संदिग्धों का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस यह भी जांच कर रही है कि फ्लैट से कोई कीमती वस्तु या अन्य सामान गायब तो नहीं है। पांडेय ने कहा कि मृतक के बेटे की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Tags: कानपुर में करोड़पति दवा
Previous Post

अमेरिका का मोस्ट वॉन्टेड फ्रॉड मंजीत सिंह बेदी भारत में गिरफ्तार

Next Post

Russia-US Talks: पुतिन और ट्रंप के दूतों के बीच 3 घंटे चली बातचीत, यूक्रेन युद्ध और बड़े आर्थिक प्रोजेक्ट्स पर चर्चा

Related Posts

उत्तर प्रदेश

संभल में ट्रक और ऑटो की टक्कर में पांच लोगों की मौत, छह घायल

September 6, 2026
उत्तर प्रदेश

Gonda : सरयू नदी में डूबीं दो सगी बहनें, मछलियों को दाना डालते समय हुआ हादसा

September 6, 2026
उत्तर प्रदेश

Moradabad : मूसलाधार बारिश में तीन मंजिला जर्जर इमारत जमींदोज, नगर निगम की सतर्कता से टला बड़ा हादसा

September 5, 2026
उत्तर प्रदेश

मिर्जापुर में क्रशर प्लांट का डक ढहने से चार मजदूरों की मौत, मलबे को हटाए जाने का कार्य जारी

September 5, 2026
Next Post

Russia-US Talks: पुतिन और ट्रंप के दूतों के बीच 3 घंटे चली बातचीत, यूक्रेन युद्ध और बड़े आर्थिक प्रोजेक्ट्स पर चर्चा

Recent Posts

Russia-US Talks: पुतिन और ट्रंप के दूतों के बीच 3 घंटे चली बातचीत, यूक्रेन युद्ध और बड़े आर्थिक प्रोजेक्ट्स पर चर्चा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 6, 2026
0

मॉस्को, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर के...

कानपुर में करोड़पति दवा व्यापारी की घर में गला रेतकर हत्या, पूर्व घरेलू सहायक पर संदेह

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 6, 2026
0

कानपुर के इंदिरा नगर इलाके में 50 वर्षीय एक दवा व्यापारी की उसके घर के अंदर कथित तौर पर गला...

अमेरिका का मोस्ट वॉन्टेड फ्रॉड मंजीत सिंह बेदी भारत में गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 6, 2026
0

वाशिंगटन, अमेरिका की सरकारी योजनाओं में कथित तौर पर धोखाधड़ी करने वाले और संघीय जांच ब्यूरो (एफबीआई) की वांछित सूची...

संभल में ट्रक और ऑटो की टक्कर में पांच लोगों की मौत, छह घायल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 6, 2026
0

संभल के बहजोई क्षेत्र में रविवार सुबह ट्रक की जोरदार टक्कर लगने से ऑटो सवार पांच लोगों की मौत हो...

Gonda : सरयू नदी में डूबीं दो सगी बहनें, मछलियों को दाना डालते समय हुआ हादसा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 6, 2026
0

गोंडा जिले में सरयू नदी में डूबने से दो सगी बहनों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा परसपुर थाना क्षेत्र...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group