Sunday, September 6, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

बिहार: मुजफ्फरपुर में भीड़ ने आबकारी विभाग की टीम पर हमला कर शराब आपूर्तिकर्ता को छुड़ाया

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 6, 2026
in देश
0


बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में भीड़ ने आबकारी विभाग की टीम पर हमला कर दिया और कथित शराब आपूर्तिकर्ता को जबरन हिरासत से छुड़ा लिया। अधिकारियों ने बताया कि यह घटना शुक्रवार को छापेमारी के दौरान सकरा थाना क्षेत्र के रूपनपट्टी चौक पर हुई।

गोपनीय सूचना के आधार पर आबकारी विभाग की टीम ने पंकज कुमार ठाकुर को पकड़ने के लिए छापेमारी की। आरोप है कि वह इलाके में घर-घर शराब पहुंचाने का काम करता था।

मुजफ्फरपुर के पुलिस उपाधीक्षक (पूर्वी-2) मनोज कुमार सिंह ने पत्रकारों को बताया, “टीम ने मोटरसाइकिल से जा रहे आरोपी को रोक लिया, लेकिन उसकी तलाशी ली जाती, उससे पहले ही आरोपी के बुलाने पर 20-25 लोगों की भीड़ वहां जमा हो गई। उन्होंने तलाशी का विरोध किया, हंगामा किया और आरोपी को छुड़ाने में कामयाब रहे।

उन्होंने बताया कि भीड़ ने छापेमारी करने गई टीम के साथ हाथापाई की और उनके वाहन को क्षतिग्रस्त करने तथा उसमें आग लगाने की धमकी दी।

पुलिस उपाधीक्षक ने बताया, “इसके बाद सकरा थाना पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और आबकारी विभाग के अधिकारियों के साथ मिलकर आरोपी के घर पर छापेमारी की। हालांकि, आरोपी पहले ही फरार हो चुका था और छापेमारी के दौरान कोई भी सामान बरामद नहीं किया जा सका।”

उन्होंने बताया कि आबकारी विभाग के अधिकारी उपेंद्र मंडल की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया है। इसमें पांच लोगों को आरोपी बनाया गया है, जबकि कई अज्ञात लोगों को भी आरोपी बनाया गया है।

पुलिस ने बताया कि नामजद आरोपियों में से एक, रूपनपट्टी निवासी अरविंद मिश्रा, वर्तमान में पड़ोसी दरभंगा जिले में आपातकालीन प्रतिक्रिया वाहन डायल 112 के चालक के रूप में कार्यरत हैं। पुलिस ने कहा कि मामले की जांच जारी है और आरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है।

Tags: बिहार: भीड़ ने आबकारी विभागबिहार: मुजफ्फरपुर में भीड़ ने
Previous Post

Basti : अश्लील वीडियो और 1 करोड़ की रंगदारी! जानिए क्यों फांसी पर झूले थे इंस्पेक्टर सूर्यप्रकाश सिंह

Next Post

पश्चिम बंगाल: FSSAI ने प्रवर्तन अभियान के तहत दो कंपनियों के लाइसेंस निलंबित

Related Posts

देश

FSSAI का एक्शन: देश की कंपनियां भी बेच रही है नकली और मिलावटी शराब, Old Monk, McDowell’s और Royal Challenge पर कार्रवाई

September 6, 2026
देश

पश्चिम बंगाल: FSSAI ने प्रवर्तन अभियान के तहत दो कंपनियों के लाइसेंस निलंबित

September 6, 2026
अंतराष्ट्रीय

Russia-US Talks: पुतिन और ट्रंप के दूतों के बीच 3 घंटे चली बातचीत, यूक्रेन युद्ध और बड़े आर्थिक प्रोजेक्ट्स पर चर्चा

September 6, 2026
देश

बिहार: आरा में महानंदा एक्सप्रेस डिरेल! इंजन समेत 2 कोच पटरी से उतरे, कोई हताहत नहीं

September 6, 2026
Next Post

पश्चिम बंगाल: FSSAI ने प्रवर्तन अभियान के तहत दो कंपनियों के लाइसेंस निलंबित

Recent Posts

FSSAI का एक्शन: देश की कंपनियां भी बेच रही है नकली और मिलावटी शराब, Old Monk, McDowell’s और Royal Challenge पर कार्रवाई

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 6, 2026
0

मुंबई, खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) की कड़ी कार्रवाई के बाद मशहूर 'ओल्ड मोंक' (Old Monk) रम बनाने वाली...

पश्चिम बंगाल: FSSAI ने प्रवर्तन अभियान के तहत दो कंपनियों के लाइसेंस निलंबित

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 6, 2026
0

नयी दिल्ली, खाद्य नियामक एफएसएसएआई ने स्वच्छता और साफ-सफाई से जुड़े नियमों का उल्लंघन करने के मामले में पश्चिम बंगाल...

बिहार: मुजफ्फरपुर में भीड़ ने आबकारी विभाग की टीम पर हमला कर शराब आपूर्तिकर्ता को छुड़ाया

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 6, 2026
0

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में भीड़ ने आबकारी विभाग की टीम पर हमला कर दिया और कथित शराब आपूर्तिकर्ता को...

Basti : अश्लील वीडियो और 1 करोड़ की रंगदारी! जानिए क्यों फांसी पर झूले थे इंस्पेक्टर सूर्यप्रकाश सिंह

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 6, 2026
0

बस्ती जिले में कोतवाली पुलिस स्टेशन में तैनात इंस्पेक्टर सूर्यप्रकाश सिंह द्वारा 28 अगस्त को फांसी लगाकर की गई आत्महत्या...

Lucknow: शहीद पथ पर चलती डबल डेकर बस में अचानक लगी आग, गोरखपुर से सूरत जा रही थी बस

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 6, 2026
0

लखनऊ में रविवार को मेदांता अस्पताल के पास शहीद पथ पर गोरखपुर से गुजरात जा रही एक डबल डेकर बस...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group