Thursday, September 3, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

राम मंदिर के पहले CEO बने देवरिया के लाल जितेंद्र मिश्रा, गांव में बंटी मिठाइयां; डॉ. निर्मला यादव बनीं पहली महिला ट्रस्टी

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 3, 2026
in अयोध्या, देश
0


देवरिया के मूल निवासी एयर मार्शल (सेवानिवृत्त) जितेंद्र मिश्रा को बुधवार को श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट का पहला मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किए जाने के बाद उनके पुश्तैनी गांव में जश्न का माहौल है।

इसके अलावा, मंदिर ट्रस्ट में शामिल की गयीं पहली महिला निर्मला यादव की नियुक्ति को लेकर शिकोहाबाद में भी उल्लास है।

मिश्रा देवरिया जिले की भाटपार रानी तहसील के भोपतपुरा गांव के रहने वाले हैं और मंदिर ट्रस्ट के सीईओ के रूप में उनकी नियुक्ति पर स्थानीय लोगों ने मिठाइयां बांटकर एक-दूसरे को बधाई दी और जश्न मनाया। स्थानीय लोगों ने कहा कि राम मंदिर में प्रमुख प्रशासनिक पद पर मिश्रा की पदोन्नति से गांव और जिले को पहचान मिली है।

पारिवारिक सूत्रों मुताबिक, मिश्रा एक सम्मानित मध्यमवर्गीय परिवार से आते हैं। उनके पिता नथुनी मिश्रा शिक्षक थे और उनकी मां सरस्वती देवी थीं। जितेंद्र मिश्रा दो भाई हैं और उनके छोटे भाई डॉक्टर देवेंद्र मिश्रा दिल्ली में चिकित्सक हैं और उनकी बहन वंदना मिश्रा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में प्रोफेसर हैं।

मिश्रा के बड़े बेटे शांतनु ने बीटेक पूरा कर लिया है और दिल्ली में सिविल सेवाओं की तैयारी कर रहे हैं, जबकि उनके छोटे बेटे शरण्य ने लंदन में पीएचडी पूरी कर ली है और वहीं काम करते हैं।

स्थानीय लोगों ने मिश्रा को मेहनती, अनुशासित, ईमानदार और मृदुभाषी के रूप में याद करते हुए कहा कि वरिष्ठ पदों पर पहुंचने के बावजूद, उन्होंने अपने पैतृक गांव के साथ अपना जुड़ाव बनाए रखा और शादियों और प्रमुख त्योहारों के दौरान वहां जाते रहे।

फिरोजाबाद से प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रस्ट की पहली महिला सदस्य बनीं शिकोहाबाद निवासी डॉक्टर निर्मला यादव की नियुक्ति पर उनके आवास पर भी जश्न मनाया गया।

एटा की मूल निवासी और शिकोहाबाद की रहने वाली निर्मला यादव ने 2021 में सेवानिवृत्त होने से पहले 2016 से 2021 तक फिरोजाबाद में महात्मा गांधी महिला परास्नातक महाविद्यालय की प्राचार्य के रूप में कार्य किया।

परिजन के अनुसार, यादव वर्ष 1974 से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़ी रही हैं और उन्होंने राम मंदिर आंदोलन में सक्रिय रूप से भाग लिया था। निर्मला यादव की ट्रस्टी के रूप में नियुक्ति की खबर के बाद लोग उन्हें बधाई देने के लिए उनके आवास पर पहुंचने लगे।

यादव की बहू सीमा यादव ने संवाददाताओं को बताया कि बृहस्पतिवार को फिरोजाबाद पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत किया जाएगा।

अयोध्या स्थित श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बुधवार को हुई महत्वपूर्ण बैठक में जितेंद्र मिश्रा को सीईओ, पूर्व कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि को महासचिव और महेश भागचंदका को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया है। इसके अलावा अयोध्या के वकील मदन मोहन पांडेय और दिल्ली के भागचंदका और निर्मला यादव को नए ट्रस्टी के रूप में शामिल किया गया है।

Tags: राम मंदिर के पहले CEO
Previous Post

Normal ECG के बावजूद आ सकता है हार्ट अटैक: जानिए क्यों केवल ईसीजी से नहीं पता चलती धमनियों की ब्लॉकज

Next Post

ऑर्गेनिक खाद्य खरीदते समय रहें सावधान, FSSAI ने बताया असली जैविक उत्पाद पहचानने का तरीका

Related Posts

देश

पुरी के जगन्नाथ मंदिर के बैंक खातों में 1,912 करोड़ रुपये, मंदिर के नाम 60,821 एकड़ जमीन

September 3, 2026
देश

ऑर्गेनिक खाद्य खरीदते समय रहें सावधान, FSSAI ने बताया असली जैविक उत्पाद पहचानने का तरीका

September 3, 2026
Featured

Normal ECG के बावजूद आ सकता है हार्ट अटैक: जानिए क्यों केवल ईसीजी से नहीं पता चलती धमनियों की ब्लॉकज

September 3, 2026
देश

Bengaluru में 3.7 टन एक्सपायर्ड शिशु आहार जब्त, FSSAI ने ब्रिटिश लाइफसाइंसेज प्राइवेट लिमिटेड में कई शिशु खाद्य उत्पाद किया जब्त

September 3, 2026
Next Post

ऑर्गेनिक खाद्य खरीदते समय रहें सावधान, FSSAI ने बताया असली जैविक उत्पाद पहचानने का तरीका

Recent Posts

बसपा अकेले लड़ेगी देश के सभी चुनाव, मायावती का ऐलान- कांग्रेस और RSS की कथनी-करनी में अंतर

by admin
September 3, 2026
0

लखनऊ, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत के अमेरिका दौरे पर दिए...

पुरी के जगन्नाथ मंदिर के बैंक खातों में 1,912 करोड़ रुपये, मंदिर के नाम 60,821 एकड़ जमीन

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 3, 2026
0

ओडिशा के पुरी में जगन्नाथ मंदिर के बैंक खातों में लगभग 1,912 करोड़ रुपये की बैंक जमा राशि है और...

ऑर्गेनिक खाद्य खरीदते समय रहें सावधान, FSSAI ने बताया असली जैविक उत्पाद पहचानने का तरीका

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 3, 2026
0

नई दिल्ली, बाजार में बढ़ती ऑर्गेनिक खाद्य उत्पादों की मांग के बीच भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने...

राम मंदिर के पहले CEO बने देवरिया के लाल जितेंद्र मिश्रा, गांव में बंटी मिठाइयां; डॉ. निर्मला यादव बनीं पहली महिला ट्रस्टी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 3, 2026
0

देवरिया के मूल निवासी एयर मार्शल (सेवानिवृत्त) जितेंद्र मिश्रा को बुधवार को श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट का पहला...

Normal ECG के बावजूद आ सकता है हार्ट अटैक: जानिए क्यों केवल ईसीजी से नहीं पता चलती धमनियों की ब्लॉकज

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 3, 2026
0

नयी दिल्ली, हृदय रोग विशेषज्ञ सर्जन डॉ. राहुल चंदोला ने कहा है कि सामान्य इलेक्ट्रोकार्डियोग्राम (ईसीजी) को इस बात के...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group